प्रश्न 1 ई-हाइवे प्रोजेक्ट के लिए देश में पहले ई-हाईवे रूट चिह्नित किया है - (अ) जयपुर, दिल्ली, आगरा (ब) दिल्ली, आगरा, मुम्बई (स) मुम्बई, जयपरु, दिल्ली (द) मुम्बई, जयपुर, आगरा उत्तर View Detail
जयपुर से दिल्ली और आगरा जल्द ई-हाइवे (इलेक्ट्रिक हाइवे) होगा। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को दौड़ाने के लिए चार्जिंग स्टेशन बना दिए हैं। जयपुर से दिल्ली के बीच 19 और जयपुर से आगरा रूट पर 9 जगह चार्जिंग स्टेशन पेट्रोलियम कंपनियों के आउटलेट पर लगाए गए हैं। यहां चार्जिंग से लेकर बैकअप तक की सुविधा होगी। यानी वाहन चालक चार्जिंग के लिए रुकना नहीं चाहें तो बैट्री बदलने की व्यवस्था भी रहेगी। शुरुआत बस व कार से की जा रही है। केन्द्र सरकार ने इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए देश में पहले ई-हाइवे रूट में गोल्डन ट्राइएंगल रूट (जयपुर, दिल्ली, आगरा) को चिह्नित किया है। इस रूट पर चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का काम राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स (रील) को सौंपा गया है, जबकि डेडिकेटेड कॉरिडोर का काम अन्य निजी एजेंसियों को दिया गया है। चार्जिंग स्टेशन का काम फास्टर अडॉप्शन एण्ड मेन्यूफेक्चरिंग ऑफ हाइब्रिज एण्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (फेम) के तहत किया गया। फेम के तहत पहले फेज में जयपुर। दिल्ली रूट पर 9 व दूसरे फेज में 10 और जयपुर-आगरा रूट । पर 9चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं। चार्जिंग दर अब तय होगी।
प्रश्न 2 हाल ही में किस देश नें पीरियड संबंधी सभी प्रोडक्ट्स को मुक्त कर दिया गया है - (अ) स्कॉटलैंड (ब) भारत (स) ऑस्ट्रलिया (द) ईटली उत्तर View Detail
स्कॉटलैंड विश्व का ऐसा देश है, जहां पर महिलाओं के लिये सैनेटरी नैपकिन पूरी तरह से मुफ्त कर दिए गए हैं। देश में सैनेटरी नैपकिन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जगह बनाई गई हैं। साथ ही सभी फार्मेसी पर भी मुफ्त में उपलब्ध रहेंगे। इस पर सरकार टैक्स से प्राप्त आय में से खर्च करेगी। इसके लिए सरकार ने बाकायदा कानून पास किया है। स्कॉटलैंड के मंत्री निकोला स्टर्जियन ने कहा है कि यह कानून महिलाओं और लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 3 किस राज्य ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए “अभयम” ऐप लॉन्च की है - (अ) तमिलनाडु (ब) ओडिशा (स) मध्य प्रदेश (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने ताड़पल्ली के कैंप कार्यालय में “अभयम” मोबाइल फोन एप्लिकेशन लॉन्च किया, जो किसी भी आपात स्थिति में अलार्म बजाने के लिए टैक्सियों और ऑटोरिक्शा में यात्रा करने वाली महिलाओं और बच्चों की मदद करता है। यह एप कैब और आटो में सफर करने वाली महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। ऐप को अभयम प्रोजेक्ट के पहले चरण के भाग के रूप में लॉन्च किया गया था। यह फर्स्ट इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) आधारित महिला सुरक्षा परियोजना है।
प्रश्न 4 कर्नाटक के किस रेलवे स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी महादेवप्पा मेलारा के ऊपर रखा गया है - (अ) बीजापुर रेलवे स्टेशन (ब) चिकमगलूर रेलवे स्टेशन (स) हावेरी रेलवे स्टेशन (द) रायचूर रेलवे स्टेशन उत्तर View Detail
हावेरी जिले से जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा हावेरी स्टेशन का नाम महादेवप्पा मेलारा के नाम पर करने की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो गई है। कर्नाटक सरकार ने देवनागरी, रोमन और कन्नड़ लिपि में हावेरी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महादेवप्पा मेलारा रेलवे स्टेशन’ करने के लिए अधिसूचना जारी की है। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उक्त नामकरण को लेकर हरी झंडी दिखाई गई थी। मेलारा महादेवप्पा हावेरी जिले से स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। वे 18 वर्ष की आयु में, दांडी मार्च में महात्मा गांधी के साथ गए। महादेवप्पा के त्याग और साहस ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित किया। हाल में हुब्बली स्टेशन का नाम बदलकर श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी कर दिया गया और अब हावेरी स्टेशन का नाम परिवर्तित किया गया है।
प्रश्न 5 किस राज्य ने हिम सुरक्षा अभियान शुरू किया है - (अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) उत्तराखंड (स) असम (द) हिमाचल प्रदेश उत्तर View Detail
हिमाचल सरकार ने रोगियों की पहचान करने के मकसद से ‘हिम सुरक्षा’ अभियान शुरू किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान से इस अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश भर में यह अभियान 27 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान को आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोविड-19, तपेदिक, कुष्ठ रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि रोगों के लिए सभी लक्षणों की घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। हमीरपुर में हिम सुरक्षा अभियान के तहत कोरोना के साथ टीबी के मरीजों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि कोरोना के साथ टीबी मरीजों की भी पहचान हो सके। अभियान में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक विभाग के फार्मासिस्ट घर-घर जाकर रोगियों की जांच करेंगे।
प्रश्न 6 पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर वकील कौन बनी - (अ) अनु प्रजापत (ब) निशा राव (स) अदीला (द) फ़रहिन उत्तर View Detail
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर वकील 28 वर्षीय निशा राव का सपना अब पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर जज बनने का है। कराची में वकालात कर रही निशा ने सड़कों पर भीख मांगने से लेकर कोर्ट तक का सफर तय किया है। रूढ़िवादी पाकिस्तान में करीब पांच लाख ट्रांसजेंडर हैं, जिनका जीवन कठिन है।
प्रश्न 7 सीमा सड़क संगठन के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) हरपाल सिंह (ब) राजीव चौधरी (स) संजीव कुमार (द) सतेंद्र अहलूवालिया उत्तर View Detail
लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने भारतीय सेना के नए इंजीनियर-इन-चीफ को नियुक्त किया है। वह वर्तमान में सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक हैं और 1 दिसंबर को अपनी नई नियुक्ति के लिए कार्यभार सम्भालेंगे। मेजर जनरल राजीव चौधरी को सीमा सड़क संगठन के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। चीन और पाकिस्तान की सीमाओं के साथ सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए बीआरओ जिम्मेदार है।
प्रश्न 8 PagarBook ने 2022 तक किस बॉलीवुड अभिनेता को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है - (अ) अमिताभ बच्चन (ब) अक्षय कुमार (स) सचिन तेंदुलकर (द) सलमान खान उत्तर
प्रश्न 9 भारत हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाता है। भारत के संविधान को किस वर्ष में अपनाया गया था - (अ) 1950 (ब) 1948 (स) 1951 (द) 1949 उत्तर View Detail
भारत में हर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में, संविधान को अपनाया गया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था, जिससे भारत के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत की हुई थी। 19 नवंबर 2015 को, डॉ. बी आर अंबेडकर की 125 वीं जयंती के साल भर मनाने के दौरान, भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। 26 नवंबर को संविधान के महत्व और अंबेडकर के विचारों और विचारों का प्रसार करने के लिए चुना गया था।
प्रश्न 10 किस कंपनी ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में एक गोल्ड ज्वैलरी बीमा योजना, गोल्ड शील्ड लॉन्च की है - (अ) मुथूट फाइनेंस लिमिटेड (ब) कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड (स) एचडीबी फाइनेंसियल लिमिटेड (द) मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड उत्तर View Detail
गोल्ड ज्वेलरी पर इंश्योरेंस कवर देने के लिए मुथूट फाइनेंस ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ गठजोड़ किया है। गोल्ड लोन देने वाली एनबीएफसी इसे अपनी नई पहल के तौर पर मुहैया करा रही है। इस स्कीम का नाम 'मुथूट गोल्ड शील्ड' है। इसे बजाज आलियांज जनरल की ग्रुप एफिनिटी ऑल रिस्क पॉलिसी का सहारा मिलेगा। यह पॉलिसी गोल्ड ज्वेलरी का इंश्योरेंस कवर करती है।