Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की नदियां

प्रश्न 1   लूनी की सहायक नदी नहीं है-
 (अ) बांडी
 (ब) जवाई
 (स) सूकड़ी
 (द) पश्चिमी बनास

उत्तर : पश्चिमी बनास
व्याख्या :
लूनी की सहायक नदियों में लीलड़ी (सबसे पहले मिलने वाली), बांड़ी, सुकड़ी, मीठडी, जवाई, खारी, सागी पूर्व की ओर से ओर एकमात्र नदी जोजड़ी पश्चिम से जोधपुर से आकर मिलती है।
पश्चिमी बनास अरावली के पश्चिमी ढाल सिरोही के नया सानवारा गांव से निकलती है और गुजरात के बनास कांठा जिले में प्रवेश करती है। गुजरात में बहती हुई अन्त में कच्छ की खाड़ी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 2   चम्बल नदी का उद्गम स्थल है-
 (अ) जानापाव पहाड़ी
 (ब) मेहद झील
 (स) देवास
 (द) खमनौर पहाडि़यां

उत्तर : जानापाव पहाड़ी
व्याख्या :
राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 3   सोम नदी किसकी सहायक नदी है-
 (अ) माही
 (ब) चम्बल
 (स) जाखम
 (द) बनास

उत्तर : माही
व्याख्या :
सोम नदी उदयपुर में ऋषभदेव के पास बिछामेडा पहाडीयों से निकलती है। उदयपुर, सलूम्‍बर व डुंगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के बेणेश्वर में माही में मिलती है। जाखम, गोमती, सारनी, टिंण्डी सहायक नदियां है। उदयपुर (ऋषभदेव) में इस पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।

प्रश्न 4   कोनसी नदी आयड़ नदी के नाम से जानी जाती है-
 (अ) कोठारी
 (ब) बेड़च
 (स) बांडी
 (द) सूकड़ी

उत्तर : बेड़च
व्याख्या :
राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है।

प्रश्न 5   कौनसी नदी अरब सागर में गिरती है-
 (अ) माही
 (ब) बनास
 (स) चम्बल
 (द) खारी

उत्तर : माही
व्याख्या :
आदिवासियों की जीवन रेखा, दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहे जाने वाली माही नदी राजस्‍थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में जाकर समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 6   राजस्थान में बारहमासी नदी है-
 (अ) चम्बल
 (ब) लूणी
 (स) माही
 (द) बनास

उत्तर : चम्बल
व्याख्या :
राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 7   किस संभाग में सर्वाधिक नदियाँ है-
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) कोटा
 (द) उदयपुर

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
कोटा संभाग में सर्वाधिक नदियाँ है।

प्रश्न 8   चूलिया जल प्रपात किस नदी से बनता है-
 (अ) बनास
 (ब) चम्बल
 (स) माही
 (द) लुणी

उत्तर : चम्बल
व्याख्या :
चितौड़गढ़ में भैसरोडगढ़ के पास चम्बल नदी में बामनी नदी आकर मिलती है तो यह चूलिया जल प्रपात बनाती है, जो कि राजस्थान का सबसे ऊंचा जल प्रपात (18 मीटर ऊंचा) है।

प्रश्न 9   खंभात की खाड़ी में जल ले जाने वाली नदी है-
 (अ) माही
 (ब) चम्बल
 (स) बनास
 (द) लुणी

उत्तर : माही
व्याख्या :
आदिवासियों की जीवन रेखा, दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहे जाने वाली माही नदी राजस्‍थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है। यह नदी प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती भाग में बहती है और तत् पश्चात् दक्षिण की ओर मुड़ जाती है और गुजरात के पंचमहल जिले से होती हुई अन्त में खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में जाकर समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 10   निम्न में से कौनसी नदी राजस्थान को सर्वाधिक जल आपूर्ती करती है-
 (अ) चम्बल
 (ब) माही
 (स) बनास
 (द) लुनी

उत्तर : चम्बल
व्याख्या :
चंबल राजस्थान राज्य में जल आपूर्ति के लिए प्रमुख नदी है।

page no.(1/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.