Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की नदियां

प्रश्न 11   राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी नदी सतह के थोड़े से बहाव के बाद रेत में गायब हो जाती है -
 (अ) बनास
 (ब) काली
 (स) लूनी
 (द) काकनी

उत्तर : काकनी

प्रश्न 12   तालिका-I में दिये गये राजस्थान की नदियों के साथ तालिका - II में वर्णित (उनके उद्गम स्थल) को सुमेलित करते हुए सही कूट को चयनित कीजिए :

तालिका - I (नदियाँ) तालिका-II (उद्गम स्थल)
A. घग्घर (i) खमनोर की पहाड़ियाँ
B. माही (ii) जानापाव की पहाड़ियाँ
C. चम्बल (iii) मेहन्द झील
D. बनास (iv) शिवालिक की पहाड़ियाँ
कूट : A B C D
 (अ) (i) (ii) (iii) (iv)
 (ब) (iv) (i) (ii) (iii)
 (स) (ii) (iv) (i) (iii)
 (द) (iv) (iii) (ii) (i)

उत्तर : (iv) (iii) (ii) (i)
व्याख्या :
घग्घर नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश में कालका के निकट शिवालिका की पहाड़ियों से होता है।
माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है।
चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है।
बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है।

प्रश्न 13   राजस्थान की निम्नलिखित नदियों को उनकी सहायक नदियों से सुमेलित कीजिए :

(मुख्य नदी) (सहायक नदियाँ)
(i) चम्बल (a) खारी, बांडी
(ii) माही (b) सिवान, परवन
(iii) साबरमती (c) अनास, चाप
(iv) बनास (d) वाकल, हथमति
कूट : (i) (ii) (iii) (iv)
 (अ) (a) (b) (c) (d)
 (ब) (d) (c) (b) (a)
 (स) (c) (d) (a) (b)
 (द) (b) (c) (d) (a)

उत्तर : (b) (c) (d) (a)
व्याख्या :
चंबल की सहायक नदियां : पार्वती, कालीसिंध, बनास, बामनी, पुराई, सिवान, परवन
माही की सहायक नदियां : इरू, सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन व भादर
साबरमती की सहायक नदियां : बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई
बनास की सहायक नदियां: बेड़च, मेनाल, खारी, कोठारी, मोरेल, बांडी

प्रश्न 14   निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों से सही कथन चुनिए :
A. लूनी नदी क्रम का अधिकांश अपवाह क्षेत्र राजस्थान में है।
B. खारी नदी बनास नदी की सहायक नंदी है।
C. बनास नदी खमनौर की पहाड़ियों से निकलती है।
कूट :

 (अ) केवल B तथा C सही हैं ।
 (ब) केवल A तथा C सही हैं।
 (स) A, B तथा C सही हैं।
 (द) केवल A तथा B सही हैं।

उत्तर : A, B तथा C सही हैं।
व्याख्या :
पश्चिम राजस्थान की एकमात्र नदी लूनी नदी का उद्गम अजमेर जिले के नाग की पहाडियों से होता है। आरम्भ में इस नदी को सागरमति या सरस्वती कहते है। यह नदी अजमेर से नागौर, ब्‍यावर, जोधपुर ग्रामीण, पाली, बालोतरा, बाडमेर, सांचौर जिलों से होकर बहती हुई गुजरात के कच्छ जिले में प्रवेश करती है और कच्छ के रण में विलुप्त हो जाती है।
बनास नदी का उद्गम खमनोर की पहाड़ी कुंभलगढ़ (राजसमंद) से होता है।
सहायक नदियां: बेड़च, गम्भीरी, कोठारी, मेनाल, खारी, डाई, माशी, मान्सी, बांड़ी, सोहादरा (सोडरा), मोरेल, ढूंढ, ढील और कालीसिल

प्रश्न 15   एक नदी के बारे में निम्नलिखित तथ्यों को पढ़िए:
(A) यह कोटडा (उदयपुर) से उद्गमित होती है।
(B) हथमती, मेश्वा तथा वेतरक इसकी सहायक नदियाँ हैं।
(C) यह नदी राजस्थान में लगभग केवल 45 किमी प्रवाहित होती है।
उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर नदी को पहचानिए:

 (अ) जाखम
 (ब) माही
 (स) पश्चिमी बनास
 (द) साबरमती

उत्तर : साबरमती
व्याख्या :
साबरमती नदी का उद्गम उदयपुर जिलें के कोटडा तहसील में स्थित अरावली की पहाडीयों से होता है। 45 कि.मी. राजस्थान में बहने के पश्चात् संभात की खाडी में जाकर समाप्त हो जाती है।, इस नदी की कुल लम्बााई 416 कि.मी. है। गुजरात में इसकी लम्बाई 371 कि.मी. है। बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई इसकी सहायक नदियां है।

प्रश्न 16   नदी जो कि ‘वन की आस’ के रूप में जानी जाती है -
 (अ) चम्बल
 (ब) बाणगंगा
 (स) आहू
 (द) बनास

उत्तर : बनास

प्रश्न 17   कौनसी नदी ‘मृत नदी’ के नाम से जानी जाती है -
 (अ) माही
 (ब) चंबल
 (स) लूनी
 (द) घग्गर

उत्तर : घग्गर
व्याख्या :
राजस्थान की आन्तरिक प्रवाह की सर्वाधिक लम्बी नदी घग्घर नदी (सरस्वती, दृषद्धती, मृतनदी, नट नदी) उद्गम हिमाचल प्रदेश में कालका के निकट शिवालिका की पहाड़ियों से होता है। यह नदी पंजाब व हरियाणा में बहकर हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी नामक स्थान पर प्रवेश करती है और भटनेर दुर्ग के पास जाकर समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 18   शेखावाटी प्रदेश के कौन से जिले में कोई भी नदी नहीं पायी जाती है -
 (अ) झुन्झुनू
 (ब) चुरू
 (स) सीकर
 (द) नागौर का उत्तरी भाग

उत्तर : चुरू
व्याख्या :
बीकानेर तथा चुरू राज्य के दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं है।

प्रश्न 19   चम्बल नदी निम्नलिखित किस राज्य-समूह से होकर प्रवाहित होती है -
 (अ) मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली
 (स) मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा
 (द) मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात

उत्तर : मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 20   निम्नांकित में से कौन-सी लूनी नदी की सहायक नदी अरावली पहाड़ियों से उद्गमित नहीं होती है -
 (अ) जोजरी नदी
 (ब) जवाई नदी
 (स) सूकड़ी नदी
 (द) सागी नदी

उत्तर : जोजरी नदी
व्याख्या :
जोजडी नागौर के पंडलु या पौडलु गांव से निकलती है। जोधपुर ग्रामीण में बहती हुई जोधपुर ग्रामीण के ददिया गांव में लूनी में मिल जाती है। यह लूनी की एकमात्र ऐसी नदी है। जो अरावली से नहीं निकलती और लूनी में दाहिनी दिशा से आकर मिलती है।

page no.(2/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.