Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   भारत का पहला परागणकर्ता पार्क (Pollinator Park) किस राज्य में स्थापित किया गया है?
 (अ) पश्चिम बंगाल
 (ब) बिहार
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) उत्तराखंड

उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
भारत का पहला परागणकर्ता पार्क नैनीताल शहर में स्थापित किया गया है। यह उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग द्वारा विकसित किया गया है। यह चार एकड़ में फैला हुआ है, इस पार्क में तितलियों, मधुमक्खियों, पक्षियों और कीड़ों की 40 से अधिक प्रजातियां हैं। इस पार्क का उद्देश्य इन प्रजातियों के संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

प्रश्न 2   उत्तर प्रदेश में स्थित ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर (EDFC) के ‘न्यू भाउपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन’ की लंबाई कितनी है -
 (अ) 451 कि.मी.
 (ब) 551 कि.मी.
 (स) 351 कि.मी.
 (द) 251 कि.मी.

उत्तर : 351 कि.मी.
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश में माल परिवहन के लिए बनाये गये ईस्‍टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-EDFC के न्‍यू भाउपुर-न्यू खुर्जा खंड को वर्चुअल माध्‍यम से राष्‍ट्र को समर्पित किया। कुल 351 किलोमीटर लंबे इस खंड के निर्माण पर पांच हजार 750 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस गलियारे का ज्‍यादातर हिस्‍सा उत्‍तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसके बनने से कानपुर-दिल्‍ली मुख्‍य रेल मार्ग पर यात्री गाड़ियों की आवाजाही तेजी से हो सकेगी। प्रयागराज स्थित परिचालन केन्‍द्र माल परिवहन गलियारे के लिए कमान केन्‍द्र के रूप में काम करेगा। EDFC (1856 मार्ग किमी) लुधियाना (पंजाब) के पास साहनेवाल से शुरू होता है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों से गुजरकर पश्चिम बंगाल के दनकुनी में समाप्त होता है। इसका निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) द्वारा किया जा रहा है, जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण और संचालन के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में स्थापित किया गया है। DFCCIL पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (1504 मार्ग किमी) का निर्माण भी कर रहा है जो उत्तर प्रदेश के दादरी को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ता है और यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से गुजरेगा।

प्रश्न 3   किस कॉलेज की इमारत को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए 2020 यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है -
 (अ) अमर सिंह कॉलेज
 (ब) लेडी श्री राम कॉलेज
 (स) मिरांडा हाउस
 (द) हंसराज कॉलेज

उत्तर : अमर सिंह कॉलेज
व्याख्या :
श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए साल 2020 के यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स में 'अवार्ड् ऑफ मेरिट' से नवाजा गया है। अमर सिंह कॉलेज को बहाल करने से कश्मीर के सबसे प्रमुख संस्थागत भवनों में से एक को अपना गौरव वापस मिला हैं। कॉलेज की इमारत 80 साल पुरानी है और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में INTACH (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) ने अमर सिंह कॉलेज में संरक्षण कार्य किया था।

प्रश्न 4    ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ योजना किस केंद्रीय मंत्रालय के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय द्वारा लागू की जा रही है?
 (अ) संस्कृति मंत्रालय
 (ब) महिला और बाल विकास मंत्रालय
 (स) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
 (द) वित्त मत्रांलय

उत्तर : संस्कृति मंत्रालय
व्याख्या :
पर्यटन मंत्रालय संस्कृति मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य / केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से “द अडॉप्ट ए हेरिटेज: अपनी धरोहर, अपना पहचान” परियोजना को लागू कर रहा है। इसका उद्देश्य पूरे भारत में स्थित विरासत स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करना है ताकि उन्हें पर्यटन के अनुकूल बनाया जा सके। इस परियोजना के तहत, सीएसआर के तहत इन स्थानों को विकसित करने के लिए कई कंपनियों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ 27 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिन्हें “स्मारक मित्र” भी कहा जाता है।

प्रश्न 5   ‘फाइव आईज’ खुफिया नेटवर्क के छठे सदस्य के रूप में कौन सा देश शामिल होने जा रहा है?
 (अ) चीन
 (ब) सिंगापुर
 (स) यूएई
 (द) जापान

उत्तर : जापान
व्याख्या :
‘फाइव आईज’ पांच देशों अर्थात् ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और अमेरिका का एक खुफिया नेटवर्क है। उत्तर कोरिया और चीन द्वारा उत्पन्न खतरों के जवाब के लिए इस सहयोगी नेटवर्क का गठन किया गया था। अब जापान भी इस नेटवर्क में शामिल होने जा रहा है।

प्रश्न 6   थौबल बहुउद्देशीय परियोजना का उद्घाटन किस भारतीय राज्य में किया गया है?
 (अ) मणिपुर
 (ब) पश्चिम बंगाल
 (स) बिहार
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में वर्चुअल मोड के माध्यम से मणिपुर के इंफाल में थौबल बहुउद्देशीय परियोजना (थौबल बाँध) का उद्घाटन किया है। यह परियोजना मूल रूप से वर्ष 2014 में शुरू की गई थी। 462 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में 35,104 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करना है। इस दौरान अमित शाह ने एक एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र सहित कई परियोजनाओं के लिए आधारशिला भी रखी।

प्रश्न 7   कौन सा भारतीय संगठन ‘ग्रीन प्रोपल्शन’ तकनीक विकसित कर रहा है?
 (अ) इसरो
 (ब) डीआरडीओ
 (स) भेल
 (द) आईओसी

उत्तर : इसरो
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के. सिवन ने घोषणा की कि इसरो अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ के लिए ‘ग्रीन प्रोपल्शन’ तकनीक विकसित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सभी प्रणोदन चरण ‘ग्रीन प्रोपल्शन’ को अपना सकते हैं। इसरो ने स्पेस ग्रेड लिथियम आयन बैटरी भी विकसित की है जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रश्न 8   केंद्र सरकार 1 फरवरी, 2020 से CIMS लागू करेगी, CIMS में “C” का अर्थ क्या है -
 (अ) कांटेक्ट
 (ब) कॅश
 (स) क्रेडिट
 (द) कोल

उत्तर : कोल
व्याख्या :
भारत सरकार कोयला आयात निगरानी प्रणाली (CIMS) लागू करने जा रही है। इस प्रणाली के तहत देश में कोयले के आयात को संभालने के लिए आयातकों को अग्रिम सूचना ऑनलाइन प्रस्तुत करनी होगी और आटोमेटिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करन होगा। इस सिस्टम के तहत बिटुमिनस कोयला, एन्थ्रेसाइट कोयला, कोकिंग कोल और स्टीम कोयला के आयातकों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इस सिस्टम के तहत, आयातकों को ऑनलाइन वस्तु के बारे में अग्रिम जानकारी देनी होगी।यह सिस्टम भारत में डंप किए जा रहे स्टील उत्पादों की भी निगरानी करेगा। CIMS सस्ते, कम गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पादों पर लगाए जाने वाले डंपिंग शुल्क के अनुपालन की निगरानी करेगा। आयातक को प्रवेश के बिल में पंजीकरण संख्या और पंजीकरण की समाप्ति तिथि दर्ज करनी होगी।

प्रश्न 9   पोम्पेई नामक एक पुरातात्विक स्थल, जो हाल ही में ख़बरों में था, किस देश में स्थित है?
 (अ) इटली
 (ब) दक्षिण कोरिया
 (स) जापान
 (द) सिंगापुर

उत्तर : इटली
व्याख्या :
पुरातत्वविदों ने इटली में पोम्पेई नामक स्थान पर 2000 साल पुरानी खाने-पीने की दुकान की खोज की है, यह स्थान 79वीं सदी में ज्वालामुखी के कारण नष्ट हो गया था। शोधकर्ताओं ने दुकान में गर्म भोजन युक्त कुछ गहरे टेरा कोटा जार में भोजन के निशान पाए गए हैं।

प्रश्न 10   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किन दो राज्य के बीच तक चलने वाली 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाई -
 (अ) उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
 (ब) बिहार और झारखंड
 (स) महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल
 (द) राजस्थल और उत्तर प्रदेश

उत्तर : महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक जाने वाली 100वीं किसान रेल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक 99 किसान रेलगाड़ी 14 राज्‍यों में जा चुकी है। निकट भविष्‍य में रेल मंत्रालय की समूचे देश में किसान रेल सेवा शुरू करने की योजना है। इस ट्रेन में शिमला मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, ड्रमस्टिक, प्याज जैसी सब्जियों का परिवहन किया जाएग। इसके अलावा यह संतरे, अंगूर, केला, अनार इत्यादि का परिवहन भी करेगी। किसान रेल की पहली मल्टी कमोडिटी सेवा अगस्त 2020 में शुरू की गई थी। इस सेवा को महाराष्ट्र में देवलाली और बिहार के दानापुर के बीच शुरू किया गया था। इसके लॉन्च के बाद से, किसान रेल सेवा ने 27,000 टन कृषि उत्पादों का परिवहन किया है। भारत सरकार ने फलों और सब्जियों के परिवहन पर 50% की सब्सिडी दी है।

page no.(1/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.