December 2020 Current Affairs
प्रश्न 11 F/A-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट, जो हाल ही में खबरों में था, किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है -
(अ) लॉकहीड मार्टिन
(ब) बोइंग
(स) नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन
(द) डासौल्ट
व्याख्या :
अमेरिका की बोइंग कंपनी F/A-18 सुपर होर्नेट लड़ाकू विमान का निर्माण करती है। हाल ही में F/A-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान ने स्की-जंप का सफल प्रदर्शन किया है। इसके बाद, यह लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना के विमान वाहक के लिए उपयुक्त बन गया है। इस विमान ने सभी आवश्यक पैरामीटर्स को पूरा कर लिया है। F/A-18 ब्लॉक III सुपर हॉर्नेट से भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी और साथ ही अमेरिकी नौसेना के साथ भारतीय नौसेना के विमानन सहयोग में भी वृद्धि होने के आसार हैं। ‘स्की-जंप’ रैंप से F/A -18 सुपर हॉर्नेट के सफल संचालन ने इसे भारतीय नौसेना के लिए उपयुक्त बना दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि सुपर हॉर्नेट भारतीय नौसेना के Short Take-off but Arrested Recovery (STOBAR) सिस्टम के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
प्रश्न 12 लॉन्ग मार्च 8 Y-1, जिसे हाल ही में खबरों में देखा गया था, किस देश का एक रॉकेट है -
(अ) जापान
(ब) रूस
(स) इजराइल
(द) चीन
व्याख्या :
चीनी वाहक रॉकेट लॉन्ग मार्च 8 Y-1 ने मिशन लागत को कम करने और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए लॉन्च शेड्यूल को गति देने के उद्देश्य से पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहनों को विकसित करने की दीर्घकालिक योजना के तहत अपनी पहली उड़ान भरी।
प्रश्न 13 किलाऊआ ज्वालामुखी, जो हाल ही में फटा, किस द्वीप पर स्थित है -
(अ) सुमात्रा द्वीप
(ब) बाफिन द्वीप
(स) हवाई द्वीप
(द) बोर्नियो द्वीप
व्याख्या :
अमेरिका के हवाई में स्थित किलाऊआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ और इसके बाद एक भूकंप ही दर्ज किया गया। किलाऊआ ज्वालामुखी हवाई द्वीप पर स्थित एक ज्वालामुखी है। यह इस द्वीप द्वीप पर स्थित पाँच ज्वालामुखियों में से एक है और यह ज्वालामुखी सबसे अधिक सक्रिय है। इस द्वीप पर स्थित चार अन्य ज्वालामुखी हैं- मौना लोआ, कोहाला, हुलालाई और मौना किया।
प्रश्न 14 अमज़ोनिया 1 सैटेलाइट, जो हाल ही में खबरों में है, किस देश की है -
(अ) अर्जेंटीना
(ब) ब्राज़िल
(स) चिली
(द) वेनेजुएला
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लैटिन अमेरिकी राष्ट्र के शीर्ष अंतरिक्ष अनुसंधान निकाय नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च (INPE) द्वारा ब्राजील में पूरी तरह विकसित किया गया पहला उपग्रह अमज़ोनिया 1 लॉन्च करने के लिए तैयार है।
प्रश्न 15 सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं -
(अ) सविता पारखे
(ब) सोनाली साओ
(स) रोशानी निषाद
(द) नीतल नारंग
प्रश्न 16 आईसीसी के द्वारा चुनी गई दशक की वनडे और टी-20 टीम का कप्तान किसे नियुक्त किया गया है -
(अ) डेविड वार्नर
(ब) विराट कोहली
(स) महेन्द्र सिंह धोनी
(द) एलिस्टेयर कुक
व्याख्या :
भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को T20I और दशक की ODI टीम का कप्तान चुना गया है। दशक की टी-20 टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और 3 भारतीय खिलाड़ियों को दशक की वनडे टीम में शामिल किया गया है। दशक की टी-20 टीम में शामिल खिलाड़ी हैं – एम.एस. धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह। दशक की वनडे टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी हैं- एम.एस. धोनी, विराट कोहली, और रोहित शर्मा।
प्रश्न 17 सरकार ने अनुसूचित जातियों की शिक्षा के लिए अगले पांच वर्ष में ______करोड़ रुपये की मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी है -
(अ) 23,012 करोड रुपये
(ब) 30,102 करोड रुपये
(स) 59,048 करोड रुपये
(द) 67,000 करोड रुपये
व्याख्या :
सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने मीडिया को बताया कि मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पांच वर्षों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 59 हजार 48 करोड रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस मद में 35 हजार 534 करोड रुपये खर्च करेगी, जो कुल राशि का 60 प्रतिशत है। शेष 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जाएगा। अनुमान है कि लगभग एक करोड 36 लाख गरीब बच्चे जो कक्षा दस के बाद अपनी पढाई जारी नहीं रख पा रहे हैं, अगले पांच वर्षों में उच्च शिक्षा व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का केन्द्रीय भाग प्रत्यक्ष धन अंतरण के माध्यम से छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
प्रश्न 18 मदन लाल शर्मा, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस राजनीतिक दल से सम्बंधित थे -
(अ) भारतीय जनता पार्टी
(ब) कांग्रेस
(स) बहुजन समाज पार्टी
(द) समाजवादी पार्टी
व्याख्या :
पुंछ से कांग्रेस के सांसद रहे मदन लाल शर्मा (Madan Lal Sharma) का निधन हो गया है वह पहले 1983 और फिर 1987 में विधायक चुने गए थे। वह 1988 में एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मंत्री बने। वह 2002 में अखनूर से पुन: निर्वाचित हुए और पीडीपी-कांग्रेस सरकार में मंत्री बने। शर्मा 2004 और फिर 2009 में जम्मू-पुंछ सीट से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए।
प्रश्न 19 किस राज्य ने एक एकीकृत ड्रग प्रिवेंशन नीति तैयार करने का निर्णय लिया है -
(अ) उत्तराखंड
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) असम
(द) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में एकीकृत नशीली रोकथाम, उपचार, प्रबंधन और पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा की, यह कार्यक्रम बहुत जल्द तैयार हो जायेगा। इस नीति को “राज्य नशीली दवा रोकथाम, उपचार, प्रबंधन और पुनर्वास कार्यक्रम” नाम दिया गया है। इस नीति का उद्देश्य राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को रोकने के लिए पुलिस, मीडिया और नशा निवारण बोर्ड के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में 6 नशामुक्ति केंद्र खोले जायेंगे। नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों उत्पादन के तरीके के बारे में जानने के लिए आधिकारिक सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए ड्रग्स जागरूकता अभियान शुरू किए जाएंगे जिसमें शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि, एनएसएस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। इसके अलावा, राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल सेल को मजबूत बनाया जायेगा। राज्य सरकार की नई रणनीति मुख्य रूप से अफीम और भांग जैसे पौध स्रोतों से प्राप्त नशीले पदार्थों पर ध्यान केंद्रित करेगी।राज्य सरकार ने नशीले पदार्थों वाले पौधों की खेती के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मुद्दों के समाधान के लिए सशस्त्र सीमा बल की भी तैनाती की थी। राज्य सरकार ने इन बलों को कैनबिस या अफीम विनाश के आधुनिक उपकरण भी प्रदान किए थे। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में नशाखोरी के दुष्प्रभावों पर एक अध्याय शुरू करेगी। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में बड़ी संख्या में ड्रग पेडलर हैं।इसलिए, इस नीति के तहत संयुक्त पहल शुरू की जाएगी। इससे पहले उत्तरी राज्यों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में जानकारी साझा करने के लिए सहमती प्रकट की थी।
प्रश्न 20 किस बैंक ने देश में 100 BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा ) फर्मों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है -
(अ) ऐक्सिस बैंक
(ब) यस बैंक
(स) एचडीएफसी बैंक
(द) आईसीआईसीआई बैंक
व्याख्या :
विजिकी (Wizikey) द्वारा BFSI मूवर्स और शेकर्स 2020 रिपोर्ट के अनुसार, HDFC बैंक देश में 100 बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (Banking, Financial Services and Insurance-BFSI) कंपनियों में शीर्ष स्थान पर है। कोरोनावायरस महामारी के बीच HDFC बैंक ने अपनी ग्राहक सेवा, मौद्रिक प्रबंधन और नवीन पेशकशों के कारण शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। विजिकी (Wizikey) के BFSI मूवर्स और शेकर्स रिपोर्ट 2020 में अन्य शीर्ष 10 बैंकों में यस बैंक, PNB, HSBC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ड्यूश बैंक और IDBI हैं।
page no.(2/67)