Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पोषक पदार्थ

प्रश्न 1   साबुत अनाज अच्छे स्रोत हैं -
 (अ) ‘बी’ - विटामिन्स के
 (ब) विटामीन ‘सी’ के
 (स) वसा के
 (द) बीटा-कैरोटीन के

उत्तर : ‘बी’ - विटामिन्स के

प्रश्न 2   ऊर्जा उत्पन्न करने वाले तीन पोषक तत्व हैं -
 (अ) विटामिन, प्रोटीन और खनिज
 (ब) विटामिन, कार्बोज़ और वसा
 (स) वसा, कार्बोज़ और प्रोटीन
 (द) खनिज, विटामिन और कार्बोज़

उत्तर : वसा, कार्बोज़ और प्रोटीन

प्रश्न 3   विटामिन B₁₂ में कौन सी धातु होती है -
 (अ) Pb
 (ब) Zn
 (स) Fe
 (द) Co

उत्तर : Co

प्रश्न 4   कौन सा विटामिन युग्म जल में घुलनशील नहीं हैं ?
 (अ) राइबोफ्लेवीन, पैंटोथैनिक अम्ल
 (ब) निएसिन, साइनोकोबालामीन
 (स) निकोटिनिक अम्ल, एस्कॉर्बिक अम्ल
 (द) टोकोफीरोल, रैटीनॉल

उत्तर : टोकोफीरोल, रैटीनॉल

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौन सा नीला हरा शैवाल एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) की तरह प्रयुक्त होता है?
 (अ) स्पाइरुलिना
 (ब) एस्परजिलस ऑरज़ीए
 (स) यीस्‍ट
 (द) रोडोबैक्टर कैप्सुलेटस

उत्तर : स्पाइरुलिना

प्रश्न 6   आनुवंशिकतः रूपांतरित ‘गोल्डन राइस’ का आविष्कार ....... की कमी से लड़ने के लिए किया गया था।
 (अ) आयरन (लोह)
 (ब) विटामिन - डी
 (स) विटामिन - ए
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : विटामिन - ए

प्रश्न 7   प्रोटीन के सन्दर्भ में गलत कथन चुनिए :
 (अ) हम प्रोटीन जन्तु तथा पादप दोनों स्रोतों से प्राप्त करते हैं।
 (ब) प्रोटीन ऐमीनो अम्ल से बने होते हैं।
 (स) हमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।
 (द) प्रोटीन हमारे शरीर के रचक खंड (बिल्डिंग ब्लॉक) कहलाते हैं।

उत्तर : हमारे शरीर के वजन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन का होता है।
व्याख्या :
प्रोटीन की बुनियादी संरचनात्मक इकाई अमीनो अम्ल है। शाकाहारी स्रोतों में चना, मटर, मूंग, मसूर, उड़द, सोयाबीन, राजमा, लोभिया, गेहूँ, मक्का प्रमुख हैं। मांस, मछली, अंडा, दूध एवं यकृत प्रोटीन के अच्छे मांसाहारी स्रोत हैं। हमारे शरीर के कुल वजन का 16 प्रतिशत प्रोटीन होता है।

प्रश्न 8   सुमेलित कीजिए-

सूची-I सूची-II
A - विटामिन B₁ a - राइबोफ्लोबिन
B - विटामिन B₂ b - सिएनोकोवेल एमीन
C - विटामिन B₃ c - थाइमिन
D - विटामिन B₁₂ d - नियासिन
कूट: A B C D
 (अ) c b d a
 (ब) c a b d
 (स) c a d b
 (द) a c b d

उत्तर : c a d b
व्याख्या :
विटामिन B₁ : इसका रासायनिक थायमिन। इसकी कमी से बेरी-बेरी (हृदय की पेशियां कमजोर) रोग होता है।
विटामिन B₂ : रासायनिक राइबोफ्लेविन। इसकी कमी से त्वचा व होठ फटने लगते हैं, जीभ में भी सूजन आने लगती है।
विटामिन B₃ : रासायनिक नाम नियासीन। इसकी कमी से पैलाग्रा रोग होता है, इस रोग के दौरान जीभ व त्वचा पर पपड़ी आ जाती है।
विटामिन B₁₂ : रासायनिक नाम साइनोकोबलमीन। इसकी कमी से प्रर्निशस एनीमिया (R.B.C. का आकार बढ़ता है) होता है।

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से कौन सा खाद्य वर्ग कैरोटीनॉयड्स का मुख्य स्रोत है -
 (अ) वसा एवं शर्करा
 (ब) फल एवं सब्जियाँ
 (स) दूध एवं मांस के उत्पाद
 (द) अनाज, खाद्यान्न एवं उनके उत्पाद

उत्तर : फल एवं सब्जियाँ

प्रश्न 10   थाइरॉइड ग्रन्थि का विस्तार ____ की कमी के कारण होता है -
 (अ) बायोटिन
 (ब) विटामिन ए
 (स) आयोडीन
 (द) आयरन

उत्तर : आयोडीन

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.