Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

1857 की क्रांति

प्रश्न 11   1857 के विद्रोह में, विद्रोह के केन्द्र एवं उनके नेताओं का सुमेल कीजिए-

सूची 1 सूची 2
(A) बेगम हजरत महल 1. लखनऊ
(B) कुँवरसिंह 2. आरा
(C) रानी लक्ष्मीबाई 3. झाँसी
(D) रानी गिड्याल्यू 4. नागालैण्ड
(A) (B) (C) (D)
 (अ) 2 1 3 4
 (ब) 1 2 3 4
 (स) 2 1 4 3
 (द) 2 3 1 4

उत्तर : 1 2 3 4

प्रश्न 12   निम्न में से किस स्थान पर लॉर्ड कैनिंग ने 1 नवम्बर, 1858 को ‘रानी का घोषणा’ पत्र पढ़ा था -
 (अ) कानपुर
 (ब) आगरा
 (स) दिल्ली
 (द) इलाहाबाद

उत्तर : इलाहाबाद

प्रश्न 13   मेवात में 1857 की क्रान्ति के दौरान किसने नेतृत्व प्रदान किया -
 (अ) अहमदुल्ला
 (ब) गुलाम गौस
 (स) सदरूद्दीन
 (द) मुल्ला सली

उत्तर : सदरूद्दीन

प्रश्न 14   सन् 1857 ई. के विद्रोह में निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम क्या है -
1. एक बार फिर दिल्ली को मुगल साम्राज्य की स्वतंत्र राजधानी घोषित करना।
2. कानपुर में विद्रोह तथा मुगल बादशाह के अधीन नाना साहब को राजा घोषित करना
3. तात्या टोपे को फांसी
4. सिपाहियों का दिल्ली कूच और लाल किले में उनका प्रवेश
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए -

 (अ) 4, 1, 2, 3
 (ब) 4, 1, 3, 2
 (स) 3, 4, 1, 2
 (द) 2, 3, 4, 1

उत्तर : 4, 1, 2, 3

प्रश्न 15   1857 के विप्लव के संबंध में सूची प्रथम को द्वितीय सूची से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

सूची प्रथम(नेतृत्व कर्ता) सूची द्वितीय(स्थान)
अ. नाना साहिब 1. दिल्ली
ब. नबाव हमीद अली खान 2. कानपुर
स. मौलवी अहमदुल्लाह 3. अवध
द. मनीराम दीवान 4. असम
कूट -अ, ब, स, द
 (अ) 1, 2, 4, 3
 (ब) 1, 2, 3, 4
 (स) 2, 1, 3, 4
 (द) 2, 1, 4, 3

उत्तर : 2, 1, 3, 4

प्रश्न 16   “द रिलीफ ऑफ लखनऊ” नामक चित्र 1857 के विषय में किसने बनाया -
 (अ) मार्शल
 (ब) मिस व्हीलर
 (स) थॉमस जोन्स बार्कर
 (द) जोसफ

उत्तर : थॉमस जोन्स बार्कर

प्रश्न 17   सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख राजनीतिक कारण क्या था -
 (अ) चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
 (ब) सती प्रथा पर प्रतिबंध
 (स) विधवा विवाह एक्ट
 (द) डलहौजी की विलय की नीति

उत्तर : डलहौजी की विलय की नीति

प्रश्न 18   अधोलिखित में से कौनसा (स्थान – विद्रोही नेता) युग्म राही सुमेलित नहीं है?
 (अ) रोहिलखंड – खान बहादुर खान
 (ब) कानपुर – बेगम हज़रत महल
 (स) इलाहाबाद – लियाकत अली
 (द) झाँसी – लक्ष्मीबाई

उत्तर : कानपुर – बेगम हज़रत महल

प्रश्न 19   निम्न वक्तव्यों पर विचार करें:
1857 के सिपाहियों के विद्रोह का तात्कालिक कारण था
1. ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण का हस्तांतरण
2. अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का शोषण
3. भारतीय एवं अंग्रेज सैनिकों के मध्य असमानता
4. नई एनफील्ड रायफलों के लिए सैनिकों को चरबीयुक्त कारतूसों की आपूर्ति

 (अ) 1 व 2 सही हैं।
 (ब) 2, 3 और 4 सही हैं।
 (स) केवल 4 सही है।
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : केवल 4 सही है।

प्रश्न 20   दिल्ली में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया -
 (अ) अहमद उल्ला
 (ब) बख्त खां
 (स) खान बहादुर
 (द) छत्रपति अपा साहिब

उत्तर : बख्त खां

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.