Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

प्रश्न 1   ‘दि इंडियन एसोसियेसन’ का संस्थापक कौन था -
 (अ) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
 (ब) एम. जी. रानाडे
 (स) दादाभाई नोरोजी
 (द) गोपाल कृष्ण गोखले

उत्तर : सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

प्रश्न 2   चम्पारण के किसानों का नेतृत्व करने के लिये गांधीजी को किसने आमंत्रित किया -
 (अ) राजेन्द्र प्रसाद
 (ब) राजकुभार शुक्ल
 (स) ब्रज किशोर प्रसाद सिंह
 (द) बिन्देश्वरी प्रसाद

उत्तर : राजकुभार शुक्ल

प्रश्न 3   1889 में बम्बई में आयोजित काँग्रेस अधिवेशन में महिलाओं ने भी भाग लिया, निम्न में से किस महिला ने इसमें भाग नहीं लिया -
 (अ) पण्डिता रमा बाई
 (ब) सरला देवी चौधरानी
 (स) स्वर्ण कुमारी घोषाल
 (द) रमाबाई रनाडे

उत्तर : सरला देवी चौधरानी

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से किसका संबंध पूना में मि. रेंड की हत्या से था -
 (अ) भगत सिंह
 (ब) बाल गंगाधर तिलक
 (स) चापेकर बंधु
 (द) वी. डी. सावरकर

उत्तर : चापेकर बंधु

प्रश्न 5   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सितम्बर 1920 में कलकत्ता में जो विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया था और जिसमें असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया गया उसके अध्यक्ष कौन थे -
 (अ) दादाभाई नौरोजी
 (ब) मौलाना अबुल कलाम आजाद
 (स) लाला लाजपत राय
 (द) विजय राघवाचारी

उत्तर : लाला लाजपत राय
व्याख्या :
सितंबर 1920 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था। लाला लाजपत राय इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे। यह एक विशेष अधिवेशन था। असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव को पारित करने के लिए इस विशेष अधिवेशन को आयोजित किया गया था।

प्रश्न 6   निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार कीजिए
1- डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने महात्मा गांधी को चम्पारण आने तथा कृषकों की समस्या की जाँच करने के लिए राजी किया।
2- चम्पारण जाँच में आचार्य जे बी कृपलानी महात्मा गांधी के सहयोगियों में से एक थे। इनमें से कौनसे कथन सही है।

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) उपरोक्त दोनो
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : केवल 2
व्याख्या :
पंडित राजकुमार शुक्ला ने महात्मा गांधी को चम्पारण आने तथा कृषकों की समस्या की जाँच करने के लिए राजी किया था। चम्पारण समस्या की जाँच में गांधीजी के सहयोगियों में जे बी कृपलानी के साथ डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, महादेव देसाई, राज किशोर प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिन्हा आदि सम्मिलित थे।

प्रश्न 7   दी गई सूची के अनुसार का उपयोग करते हुए भारत के बाहर स्थापित क्रांतिकारी संगठनों का चयन कीजिए-
1- अभिनव भारत
2- ग़दर पार्टी
3- इंडियन इंडीपेंडेंस लीग
4- स्वराज पार्टी

 (अ) 2,3
 (ब) 1,3,4
 (स) 1,2,3
 (द) 1, 2, 3, 4

उत्तर : 1,2,3
व्याख्या :
विदेशों में भारतीय संगठन
  • इण्डिया हाउस
  • अभिनव भारत
  • ग़दर पार्टी
  • इंडियन इंडिपेंडेंस लीग

प्रश्न 8   20 सितम्बर, 1932 को गाँधीजी ने यरवदा जेल में ही अनशन शुरू कर दिया, इसका कारण था -
 (अ) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन के समझौते को लागू न करना।
 (ब) ब्रिटिश सरकार द्वारा कॉंग्रेसी नेताओं को जेलों में बन्द करना।
 (स) मैक्डोनाल्ड का साम्प्रदायिक पंचाट।
 (द) मुस्लिमों हेतु पृथक निर्वाचन की व्यवस्था करना।

उत्तर : मैक्डोनाल्ड का साम्प्रदायिक पंचाट।
व्याख्या :
महात्मा गांधी ने रामसे मैक डोनाल्ड के सांप्रदायिक पंचाट के खिलाफ यरवदा जेल में आमरण अनशन शुरू किया । 16 अगस्त 1932 को ब्रिटिश प्रधान मंत्री रामसे मैकडोनाल्ड ने सांप्रदायिक पंचाट की शुरुआत की। इस पंचाट का उद्देश्य निचली जाति, बौद्धों, सिखों, मुसलमानों, भारतीय ईसाइयों, एंग्लो-इंडियन और अछूतों के लिए ब्रिटिश भारत में अलग-अलग निर्वाचक मंडल प्रदान करना था।

प्रश्न 9   स्वतंत्रता आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में सूची 1 व सूची 2 को सुमेलित कीजिए -

सूची 1 सूची 2
(A) काँग्रेस द्वारा ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का प्रस्ताव पारित 1. 25 जून, 1945
(B) प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस 2. मार्च, 1944
(C) सी.आर. दास फॉर्मूला 3. 8 अगस्त, 1942
(D) शिमला सम्मेलन 4. 16 अगस्त, 1946
(E) अंतरिम सरकार का गठन 5. सितम्बर, 1946
(A) (B) (C) (D) (E)
 (अ) 3 2 1 4 5
 (ब) 3 1 2 5 4
 (स) 2 3 1 4 5
 (द) 3 4 2 1 5

उत्तर : 3 4 2 1 5
व्याख्या :
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) की भारत छोड़ो प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए बैठक बॉम्बे सत्र में आयोजित की गई थी। यह 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा पारित किया गया था। प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस 16 अगस्त, 1946 को मनाया गया था। इस दिन को अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने एक अलग मुस्लिम मातृभूमि के लिए प्रत्यक्ष कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। सी राजगोपालाचारी के सूत्र को सीआर फॉर्मूला (1944) या राजाजी सूत्र के रूप में भी जाना जाता है। यह ब्रिटिश भारत की स्वतंत्रता पर अखिल भारतीय मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध को हल करने के लिए चक्रवर्ती राजगोपालाचारी द्वारा तैयार किया गया एक प्रस्ताव था। शिमला सम्मेलन 1945 में भारत के वायसराय लॉर्ड वेवेल और ब्रिटिश भारत के प्रमुख राजनीतिक नेताओं के बीच एक बैठक थी। यह बैठक 25 जून, 1945 को शुरू हुई और 14 जुलाई, 1945 तक चली। भारत की अंतरिम सरकार का गठन 2 सितंबर, 1946 को भारत की नवनिर्वाचित संविधान सभा से किया गया था।

प्रश्न 10   14-15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को संविधान सभा द्वारा सत्ता ग्रहण करने के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा को राष्ट्रीय झंडा किसने भेंट किया था -
 (अ) सरोजिनी नायडू
 (ब) सुचेता कृपलानी
 (स) राजकुमारी अमृत कौर
 (द) हंसा मेहता

उत्तर : हंसा मेहता

page no.(1/15)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.