Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

प्रश्न 1   राजनैतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय कौन थे -
 (अ) दादाभाई नौरोजी
 (ब) सुरेंद्रनाथ
 (स) राममोहन राय
 (द) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर : सुरेंद्रनाथ

प्रश्न 2   कांग्रेस के लिए समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से 1889 ई. में एक समिति स्थापित की गई। निम्न में से उस समिति का सभापति था -
 (अ) सर डब्ल्यू वेडरबर्न
 (ब) मि. डिग्बी
 (स) दादाभाई नौराजी
 (द) डब्ल्यू. सी. बनर्जी

उत्तर : मि. डिग्बी

प्रश्न 3   अधोलिखित में से किसने 1906 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी के अध्यक्षीय भाषण को उनके बदले पढ़ा था -
 (अ) फिरोजशाह मेहता
 (ब) मदन मोहन मालवीय
 (स) गोपाल कृष्ण गोखले
 (द) मु. अली जिन्ना

उत्तर : गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्न 4   कांग्रेस ने प्रथम बार मुस्लिम समुदाय के लिए पृथक निर्वाचन प्रणाली स्वीकार की, वह वर्ष था -
 (अ) 1909
 (ब) 1916
 (स) 1931
 (द) 1932

उत्तर : 1916

प्रश्न 5   निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/कौन-से कथन वी. डी. सावरकर के बारे में सही हैं -
1. उन्होंने ‘अभिनव भारत’ नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की।
2. भारतीय राष्ट्रवादियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने मैजिनी की जीवनी लिखी।
3. उन्होंने ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857’ नामक पुस्तक लिखी जो 1857 के विद्रोह को एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण प्रदान करती है।
4. ब्रिटिश कैद से मुक्त होने के लिए वे एक चलते जहाज से कूद पड़े।
सही उत्तर चुनिए -

 (अ) 1, 2, 3 और 4
 (ब) केवल 3 और 4
 (स) केवल 1, 3 और 4
 (द) केवल 1 और 4

उत्तर : 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 6   स्वतंत्रता संग्राम के सबसे कम आयु के शहीद थे -
 (अ) सुखदेव
 (ब) अशफाकुल्लाह खां
 (स) खुदीराम बोस
 (द) हेमू कालणी

उत्तर : खुदीराम बोस

प्रश्न 7   द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया -
 (अ) जवाहरलाल नेहरू
 (ब) मोतीलाल नेहरू
 (स) अबुल कलाम आजाद
 (द) महात्मा गांधी

उत्तर : महात्मा गांधी

प्रश्न 8   मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस’ मनाया था -
 (अ) 1939 में
 (ब) 1942 में
 (स) 1946 में
 (द) 1947 में

उत्तर : 1939 में

प्रश्न 9   कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन के पश्चात, सुभाष चंद्र बोस और दक्षिणपंथी का समस्त झगड़ा किस प्रश्न पर केंद्रित हो गया -
 (अ) कांग्रेस कार्यकारिणी समिति का गठन
 (ब) देशी राज्यों के प्रति नीति
 (स) केंद्र सरकार के प्रति रूख
 (द) कांग्रेस समाजवादी दल के सदस्यों की दोहरी सदस्यता

उत्तर : कांग्रेस कार्यकारिणी समिति का गठन

प्रश्न 10   भारतीय मुसलमानों के पृथक राज्यक े लिए पाकिस्तान शब्द का प्रयोग सबसे पहले निम्न में किसने किया -
 (अ) सर मुहम्मद इकबाल
 (ब) सर आगा खान
 (स) एम. ए. जिन्ना
 (द) चौधरी रहमत अली व उनके मित्रों ने

उत्तर : चौधरी रहमत अली व उनके मित्रों ने

page no.(1/15)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.