Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   केंद्रीय सतर्कता आयोग में हाल ही में किसे कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है -
 (अ) गौरव कुमार शर्मा
 (ब) नानक चाँद
 (स) सुरेश एन पटेल
 (द) उदय वीर सिंह

उत्तर : सुरेश एन पटेल
व्याख्या :
वर्तमान सतर्कता आयुक्त, सुरेश एन पटेल (Suresh N Patel) को केंद्रीय सतर्कता आयोग में भारत के कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें संजय कोठारी (Sanjay Kothari) के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्होंने 23 जून, 2021 को अपना कार्यकाल पूरा किया। वह नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व CVC करता है और इसमें अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में, श्री पटेल आयोग में एकमात्र वीसी हैं। कार्मिक मंत्रालय ने CVC और एक सतर्कता आयुक्त के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

प्रश्न 12   हाल ही में किस देश के विराचे नेशनल पार्क में एक गंभीर रूप से लुप्तप्राय भौंकने वाले हिरण, giant muntjac को देखा गया था -
 (अ) इंडोनेशिया
 (ब) ब्राज़िल
 (स) वियतनाम
 (द) कंबोडिया

उत्तर : कंबोडिया
व्याख्या :
कंबोडिया के जंगल में विशिष्ट प्रजाति का हिरण देखा गया है। इस हिरण की खासियत ये है कि ये कुत्तों की तरह भौंकता है। अप्रैल में पूर्वोत्तर कंबोडिया के रतनकिरी प्रांत के विराचे नेशनल पार्क में हिडन कैमरा में इसकी फोटो कैद हुई थी, लेकिन इसके बाद से फिर से इस हिरण की तलाश शुरू कर दी गई। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature-IUCN) की संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट में हिरण की ये प्रजाति शामिल है।

प्रश्न 13   किस राज्य सरकार ने साल भर कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व खोलने का फैसला किया है -
 (अ) उत्तराखंड
 (ब) हिमाचल प्रदेश
 (स) अरुणाचल प्रदेश
 (द) सिक्किम

उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड के वन्यजीव विशेषज्ञों ने सरकार के पर्यटकों के लिये कॉर्बेट और राजाजी बाघ अभयारण्य को साल भर खोले जाने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह पशु जगत पर अत्याचार के तुल्य है। उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने हाल में घोषणा की थी कि कॉर्बेट और राजाजी बाघ अभयारण्य अब साल भर आगंतुकों के लिये खुले रहेंगे।

प्रश्न 14   किस राज्य सरकार ने जोग जलप्रपात के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है और इसके लिए 185 करोड़ रुपये खर्च करेगी -
 (अ) आंध्र प्रदेश
 (ब) केरल
 (स) कर्नाटक
 (द) उड़ीसा

उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
जोग जलप्रपात या गरसोप्पा जलप्रपात शरावती नदी पर है। यह कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में है। इसकी ऊंचाई 253 मीटर (829 फ़ीट) है। इसकी औसत चौड़ाई 472 मीटर है। यह नोहकलकाई जलप्रपात के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है।

प्रश्न 15   हाल ही में डीआरडीओ द्वारा पिनाका रॉकेट सिस्टम की विस्तारित रेंज का सफल परीक्षण किस स्थान से किया गया -
 (अ) श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
 (ब) व्हीलर द्वीप, ओडिशा
 (स) पोखरण, राजस्थान
 (द) एकीकृत परीक्षण रेंज, ओडिशा

उत्तर : एकीकृत परीक्षण रेंज, ओडिशा
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ ने स्वदेश में विकसित पिनाक रॉकेट के नये संस्करण का कल ओडिसा के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया। इसके तहत अलग-अलग लक्ष्यों पर निशाना साधने के लिए 25 पिनाक रॉकेट दागे गये और ये सभी लक्ष्य पर सटीक बैठे। नये पिनाका रॉकेट से 45 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है। डीआरडीओ ने स्वदेश में ही विकसित 122 मिलीमीटर कैलिबर रॉकेट के नये संस्करण का भी चांदीपुर से सफल परीक्षण किया है। इसके तहत चार रॉकेट एक साथ दागे गये और वे सब अपने लक्ष्य को वेधने में सफल रहे। ये रॉकेट 40 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन दोनों रॉकेटों के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन तथा उद्योग जगत- दोनों को बधाई दी है।

प्रश्न 16   नीति आयोग ने किसकी अध्यक्षता में मातृ, किशोरावस्था और बचपन के मोटापे की रोकथाम पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया -
 (अ) आर हेमलता
 (ब) वी.के. पॉल
 (स) राकेश सरवाल
 (द) शारिका यूनुस

उत्तर : वी.के. पॉल
व्याख्या :
हाल ही में मातृ, किशोर और बचपन के मोटापे की रोकथाम पर राष्ट्रीय सम्मेलन नीति आयोग द्वारा आयोजित किया गया। यह सम्मेलन डॉ. वी.के. पॉल की अध्यक्षता में और डॉ. आर. हेमलता की सह-अध्यक्षता में आयोजित किया गया। नीति आयोग ने मोटापे को ‘मौन महामारी’ (silent epidemic) बताया। इस सम्मेलन और राष्ट्रीय परामर्श के दौरान वैश्विक विशेषज्ञों, संयुक्त राष्ट्र निकायों और केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने मोटापे के बढ़ते प्रसार पर अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए और मोटापा कम करने की सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत किया।आयुष मंत्रालय और युवा मामलों के विभाग के सचिवों ने भी स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए।अंत में, डॉ. वी.के. पॉल ने गतिविधि और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए किशोरों को लक्षित करने के लिए एक बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण का आह्वान किया।

प्रश्न 17   भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना ने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के साथ किस स्थान पर दो दिवसीय अभ्यास किया -
 (अ) हिंद महासागर
 (ब) अरब सागर
 (स) बंगाल की खाड़ी
 (द) प्रशांत महासागर

उत्तर : हिंद महासागर

प्रश्न 18   कौन सी कंपनी अपना नया स्वच्छ ऊर्जा कारोबार बनाने के लिए अगले तीन वर्षों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी -
 (अ) विप्रो
 (ब) टेक महिंद्रा
 (स) रिलायंस इंडस्ट्रीज
 (द) इंफोसिस

उत्तर : रिलायंस इंडस्ट्रीज
व्याख्या :
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अगले तीन वर्षों के लिए सौर फोटोवोल्टिक सेल बनाने के लिए एक नई स्वच्छ ऊर्जा कारखाना शुरू करने की घोषणा की है। मुकेश अंबानी 75,000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना शुरू करेंगे। अगले तीन वर्षों के लिए सौर फोटोवोल्टिक सेल, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी और ईंधन सेल बनाने के लिए चार ‘गीगा’ फैक्ट्री स्थापित की जाएँगी।यह 100 GW सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करेगा।इन क्षमताओं को गांवों में रूफटॉप इंस्टॉलेशन और डी-सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशंस के जरिए स्थापित किया जाएगा।रिलायंस सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, एनर्जी स्टोर करने के लिए बैटरी फैक्ट्री, फ्यूल सेल बनाने वाली फैक्ट्री और इलेक्ट्रोलाइजर यूनिट लगाएगी जो बिजनेस के तहत ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी।यह नया व्यवसाय भारत के साथ-साथ दुनिया में हरित ऊर्जा की खाई को पाटने के उद्देश्य से स्थापित किया जाएगा।

प्रश्न 19   25 जून, 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई -
 (अ) 50 वीं
 (ब) 55 वें
 (स) 40 वीं
 (द) 46 वीं

उत्तर : 46 वीं
व्याख्या :
भारत के इतिहास में 25 जून 1975 में देशभर में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई थी। यह आदेश देश में तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर दिए गए थे। जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया। भारतीय राजनीति के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल रहा क्योंकि आपातकाल में भारत में चुनाव स्थगित हो गए थे। भारत में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि का आपातकाल था।

प्रश्न 20   हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सिंक द्वीप के पास डूबते जहाज गंगा-I के नौ चालक दल को बचाया है, सिंक द्वीप कहाँ स्थित है -
 (अ) अंडमान और निकोबार
 (ब) लक्षद्वीप
 (स) दामा और दीव
 (द) पुडुचेरी

उत्तर : अंडमान और निकोबार
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 23 जून, 2021 को सिंक द्वीप के पास डूबते जहाज गंगा-I के नौ चालक दल को बचा लिया। आईसीजी को गंगा-I से आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से करीब 30 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में था।

page no.(2/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.