Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2021 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में दिल्ली की किस युवा खिलाड़ी ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है -
 (अ) कोमल अग्रवाल
 (ब) वंतिका अग्रवाल
 (स) सोनम अग्निहोत्री
 (द) प्रियंका सचदेवा

उत्तर : वंतिका अग्रवाल
व्याख्या :
दिल्ली की युवा खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता। 11 राउंड से उन्होंने 9.5 अंक हासिल किए। 9 अंकों के साथ पश्चिम बंगाल की अर्पिता मुखर्जी ने दूसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु की श्रीजा शेषाद्रि ने 8.5 अंकों के साथ इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की सौम्या स्वामीनाथन और तमिलनाडु की आर. वैशाली क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। जूनियर ओपन वर्ग में तमिलनाडु के वी.एस. राहुल ने 9.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय मास्टर भरत सुब्रमण्यम 9 अंकों के साथ दूसरे और ग्रैंडमास्टर पी. इनियान जिन्होंने हाल ही में विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया था, तीसरे स्थान पर रहे।

प्रश्न 2   भारत की प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता है -
 (अ) कांस्य पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) स्वर्ण पदक
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की प्रिया मलिक ने 73 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। कैडेट में 15 से 17 साल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। कुश्ती में वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में 10-10 वेट कैटेगरी शामिल हैं। भारतीय लड़कियों ने इस इवेंट में 3 गोल्ड सहित कुल 5 मेडल जीते। प्रिया ने फाइनल में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से हराया। प्रिया के अलावा दो और भारतीय पहलवानों ने गोल्ड और दो पहलवानों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। तन्नु ने 43 किलो में और कोमल ने 46 किलो में गोल्ड मेडल जीते। वहीं, दूसरी ओर वर्षा ने 65 किलो वेट में और अंतिम ने 53 किलो वेट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस चैंपियनशिप में भारत लड़कियों की कैटेगरी में ओवर ऑल दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिकी टीम पहले और रूस की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रिया की जीत के बाद उनके कुछ भारतीय फैंस को यह गलतफहमी हो गई कि उन्होंने ओलिंपिक में सफलता हासिल की है।

प्रश्न 3   विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 28 जुलाई
 (ब) 10 जुलाई
 (स) 12 जुलाई
 (द) 2 जुलाई

उत्तर : 28 जुलाई
व्याख्या :
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पूरे विश्व में 28 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस लोगों में इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है। हेपेटाइटिस होने पर ये शरीर में कई तरह अन्य दिक्कतों का भी कारण बनती है। हाल ही में आए विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों में हेपेटाइटिस का असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़ता है।

प्रश्न 4   निम्न में से किस देश ने भारत सहित अपनी कोविड-19 ‘रेड लिस्टक' में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल के लिए यात्रा प्रतिबंध और भारी जुर्माना लगाने की घोषणा की है -
 (अ) नेपाल
 (ब) जापान
 (स) चीन
 (द) सऊदी अरब

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
सऊदी अरब ने भारत सहित अपनी कोविड-19 ‘रेड लिस्टा' (COVID-19 red list) में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल के लिए यात्रा प्रतिबंध और भारी जुर्माना लगाने की घोषणा की है। सऊदी अरब कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए तमाम कदम उठा रहा है। सऊदी अरब ने हाल ही में कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर रेड लिस्ट में शामिल देशों का नाम जारी किया था। इसमें अफगानिस्तान, वियतनाम सहित भारत का नाम भी शामिल है।

प्रश्न 5   अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 जुलाई
 (ब) 12 जुलाई
 (स) 25 जुलाई
 (द) 29 जुलाई

उत्तर : 29 जुलाई
व्याख्या :
29 जुलाई को ग्‍यारहवां अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए वैश्विक प्रणाली को बढ़ावा देना और बाघ संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना तथा सहयोग बढ़ाना है। 2021 के अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस समारोह का विषय / नारा उनका अस्तित्व हमारे हाथों में है (Their Survival is in our hands) है। 2010 में बाघों की संख्‍या में कमी आना चिंता का विषय बन गया था। देश में बाघ अभयारण्य 1973 में स्थापित किए गए थे और इनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण बनाया गया है, जो इनकी देखरेख करता है। इस समय देश भर में 20 राज्‍यों में कुल 51 बाघ अभ्‍यारण्‍य हैं। 2018-19 की गणना के अनुसार भारत में दो हजार 967 बाघ हैं। दुनिया में कुल बाघों की संख्‍या का 80 प्रतिशत भारत में हैं।

प्रश्न 6   अमेरिका ने हाल ही में भारत के टीकाकरण कार्यक्रम (Covid-19 Vacciantion Program) में सहायता के तौर पर कितने करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है -
 (अ) 5.5 करोड़ डॉलर
 (ब) 3.5 करोड़ डॉलर
 (स) 2.5 करोड़ डॉलर
 (द) 4.5 करोड़ डॉलर

उत्तर : 2.5 करोड़ डॉलर
व्याख्या :
अमेरिका ने 28 जुलाई 2021 को भारत के टीकाकरण कार्यक्रम (Covid-19 Vacciantion Program) में सहायता के तौर पर 2.5 करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है। दो दिन के दौरे पर भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा कि ये फंडिंग भारत में वैक्सीनेशन की सप्लाई चेन को मजबूती देकर लोगों की जान बचाने का काम करेगी, साथ ही इसके जरिए वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम, हिचकिचाहट को दूर करने साथ में और स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग में मदद मिल सकेगी।

प्रश्न 7   अमेरिका में चीन के नए राजदूत के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) किन गांग
 (ब) अली गेमिंग
 (स) हाओ यांकी
 (द) नोंग रोंग

उत्तर : किन गांग
व्याख्या :
अमेरिका में चीन के नए राजदूत के तौर पर किन गांग (Qin Gang) को नियुक्त किया गया है। किन ने चीन और अमेरिका के बीच बेहतर संबंध बहाली को लेकर आश्वासन दिया और कहा कि मैं अमेरिका के लिए कामना करता हूं कि इसे जल्द ही महामारी से मुक्ति मिले। बता दें कि किन 2006 और 2014 में चीन के विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता की भूमिका निभा चुके हैं। अमेरिका में किन 11वें चीनी राजदूत हैं।

प्रश्न 8   हाल ही में किस राज्य सरकार ने बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है -
 (अ) बिहार
 (ब) पंजाब
 (स) दिल्ली
 (द) असम

उत्तर : असम
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने डिमा हासाओ के (Dima Hasao) मांदेरडिसा गांव (Manderdisa Village) में एक बांस औद्योगिक पार्क (bamboo industrial park) की आधारशिला रखी है। परियोजना को डोनर मंत्रालय (DoNER ministry) से 50 करोड़ रुपये से लागू किया जाएगा। एक बार पूरा हो जाने पर यह परियोजना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में एक नए युग की शुरूआत करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करेगी। डिमा हसाओ (Dima Hasao) में उत्पादित बांस पहले ज्यादातर पेपर मिलों को निर्यात किया जाता था, हालांकि, पार्क के पूरा होने के साथ टाइल्स (tiles), अगरबत्ती (incense stick), छत (ceiling) आदि के उत्पादन के लिए बांस का उपयोग करने के लिए नए रास्ते खुलेंगे, जिससे लोगों को अधिक आर्थिक लाभ होगा।

प्रश्न 9   शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में भारत भर में नदियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया था -
 (अ) भारत की नादियां
 (ब) नदी को जानो
 (स) नादियों की जानकारी
 (द) नादियों का इतिहास

उत्तर : नदी को जानो
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने व्यास पूजा महोत्सव के अवसर पर वर्चुअली नदी को जानो (Nadi Ko Jano) मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए छात्रों को भारत की नदियों से संबंधित जानकारी मिलेगी। आपको बता दें कि व्यास पूजा महोत्सव का आयोजन डॉ सच्चिदानंद जोशी और भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा किया गया है।

प्रश्न 10   राष्ट्रपति कैस सैयद द्वारा बर्खास्त किए गए हिचेम मेचिची (Hichem Mechichi) किस देश के प्रधान मंत्री थे -
 (अ) एलजीरिया
 (ब) पेरू
 (स) ट्यूनीशिया
 (द) लीबिया

उत्तर : ट्यूनीशिया
व्याख्या :
ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त कर दिया है तथा संसद को निलंबित कर दिया है। राष्ट्रपति ने घोषणा की कि देश में शांति स्थापित होने तक वे नए प्रधानमंत्री की मदद से अधिशासी कामकाज देखेंगे। ट्यूनिशिया में सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने में लापरवाही को लेकर हज़ारों की संख्या में लोगों ने सत्तारूढ़ इस्लामिस्ट एन्नाहदा पार्टी के खिलाफ ट्यूनिस और अन्य शहरों में प्रदर्शन किया थे। ट्यूनीशिया की संसद के अध्यक्ष राचेद घनौची ने राष्ट्रपति पर तख्तापलट करने का आरोप लगाया है। दस साल पहले, ट्यूनीशियाई क्रांति ने लोकतंत्र की शुरुआत की और पूरे क्षेत्र में अरब विद्रोह की मशाल जलाई थी।

page no.(1/71)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.