Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   विश्व स्वास्थ्य संगठन की डूबने की रोकथाम पर पहली क्षेत्रीय स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में कुल कितने प्रतिशत डूबने से होने वाली मौतें एशिया प्रशांत क्षेत्र में दर्ज की गयी -
 (अ) 55%
 (ब) 45%
 (स) 61%
 (द) 72%

उत्तर : 61%
व्याख्या :
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में एशिया प्रशांत क्षेत्र में 1,44,000 से अधिक लोग डूब गए, जो वैश्विक स्तर पर डूबने वाली मौतों का 61% हिस्सा है। डूबने से दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत में क्रमशः लगभग 70,000 और 74, 000 लोगों की जान चली गई।

प्रश्न 12   पाई एप्रोक्सीमेशन दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 22 जुलाई
 (ब) 21 जुलाई
 (स) 23 जुलाई
 (द) 24 जुलाई

उत्तर : 22 जुलाई
व्याख्या :
गणितीय पाई एक अपरिमेय संख्या है जो लगभग 3.14 या 22/7 के बराबर होती है। Pi को 22/7 द्वारा निरूपित किया जाता है, इसलिए ही 22 जुलाई को 'पाई एप्रोक्सिमेशन डे' के रूप में मनाया जाता है। Pi की 3.14 गणना को दर्शाते हुए, 14 मार्च को पाई दिवस (Pi Day) के तौर पर मनाया जाता है, जबकि Pi के अन्य अनुमोदित मान (Approximated Values) को पाई एप्रोक्सिमेशन डे के साथ ही मनाया जाता है।

प्रश्न 13   Why We Kneel, How We Rise पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) जिम मैक्सवेल
 (ब) माइकल होल्डिंग
 (स) नोएल फिट्ज़पैट्रिक
 (द) डेविनिया टेलर

उत्तर : माइकल होल्डिंग

प्रश्न 14   एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) आर श्रीनिवासन
 (ब) एस माधवन
 (स) शिखर मल्होत्रा
 (द) सी विजयकुमार

उत्तर : सी विजयकुमार
व्याख्या :
एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (HCL Technologies Ltd) के संस्थापक और इसके मुख्य रणनीति अधिकारी शिव नादर (Shiv Nadar) ने 76 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रबंध निदेशक के साथ-साथ एक निदेशक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, नादर इमेरिटस चेयरमैन और बोर्ड के रणनीतिक सलाहकार की हैसियत से कंपनी का पांच साल तक मार्गदर्शन करते रहेंगे। विजयकुमार (Vijayakumar), अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, को पांच साल के लिए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। नोएडा (Noida) स्थित आईटी सेवा कंपनी (IT services company) ने जून तिमाही के लिए रु 3,214 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जो सालाना लगभग 10% है। यह ब्लूमबर्ग (Bloomberg) के रु 3,255.5 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम है।

प्रश्न 15   हाल ही में किस देश ने नौका मॉड्यूल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा है -
 (अ) जापान
 (ब) कनाडा
 (स) रूस
 (द) अमेरिका

उत्तर : रूस
व्याख्या :
हाल ही में रूस की स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ के लिये ‘नौका’ (Nauka) नाम से एक नया मॉड्यूल लॉन्च किया है, जो स्पेस स्टेशन पर देश की मुख्य अनुसंधान सुविधा के रूप में काम करेगा। ज्ञात हो कि अब तक रूस द्वारा ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ ‘पीर’ नाम से मॉड्यूल का प्रयोग किया जा रहा था, जिसे मुख्यतः अनुसंधान और डॉकिंग पोर्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। 42 फीट लंबे और 20 टन वज़न वाले इस ‘नौका’ मॉड्यूल को मूलतः वर्ष 2007 की शुरुआत में लॉन्च किया जाना था। हालाँकि कई तकनीकी मुद्दों के कारण इसे अब तक लॉन्च नहीं किया जा सका था। ‘नौका’- जिसका अर्थ रूसी भाषा में ‘विज्ञान’ है- रूस की अब तक की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला है तथा यह मुख्य रूप से एक शोध सुविधा के रूप में काम करेगी। ‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन’ पर ‘नौका’ मॉड्यूल को ‘ज़्वेज़्दा मॉड्यूल’ (Zvezda Module) से जोड़ा जाएगा, जो कि अंतरिक्ष स्टेशन पर ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ के रूप में कार्य करने के साथ ही ‘रूसी ऑर्बिटल सेगमेंट’ (ROS) के संरचनात्मक एवं कार्यात्मक केंद्र के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न 16   भारतीय विमान पत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक 2021 के अनुसार, एक हवाई अड्डा तब प्रमुख हवाई अड्डा माना जाएगा जब इसका वार्षिक यात्री ट्रैफिक _________ से अधिक होगा -
 (अ) 25 लाख
 (ब) 35 लाख
 (स) 15 लाख
 (द) 20 लाख

उत्तर : 35 लाख
व्याख्या :
एक संसदीय स्थायी समिति ने भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 (The Airports Economic Regulatory Authority of India (Amendment) Bill, 2021) को बिना किसी बदलाव के मंजूरी दे दी है। यह बिल हवाई अड्डों के समूह को शामिल करने के लिए 'प्रमुख हवाई अड्डे' शब्द में संशोधन करता है। इसने एक प्रमुख हवाई अड्डे में वार्षिक यात्री ट्रैफिक की सीमा को बढ़ाकर 35 लाख कर दिया है। पहले, 15 लाख से अधिक वार्षिक ट्रैफिक वाले हवाई अड्डे को प्रमुख हवाई अड्डे कहा जाता था।

प्रश्न 17   भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र 2021 का 12 वां संस्करण निम्नलिखित में से किस स्थान पर होगा -
 (अ) मास्को
 (ब) कज़ान
 (स) वोल्गोग्राद
 (द) सोची

उत्तर : वोल्गोग्राद
व्याख्या :
भारत और रूस की सेनाएं 1-15 अगस्त तक सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास करेंगे। इस युद्ध अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के लगभग 250 सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह सैन्य अभ्यास दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज में आयोजित किया जाएगा। भारत और रूस के बीच त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच बंधन को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके बाद एक महीने के भीतर एक और अभ्यास होगा, जिसमें भारतीय और पाकिस्तानी सेनाएं संयुक्त रूप से भाग लेंगी। सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास की श्रृंखला 2003 में शुरू हुई थी और पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 2017 में आयोजित किया गया था। भारत और रूस के बीच पिछला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 10-19 दिसम्बर 2019 को भारत में हुआ था। यह उत्तर प्रदेश के बबीना (झांसी के पास) में, पुणे और गोवा में एक साथ आयोजित किया गया था।

प्रश्न 18   जयंती, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध _______ थीं -
 (अ) शास्त्रीय गायिका
 (ब) अभिनेत्री
 (स) लेखक
 (द) शास्त्रीय नृत्यांगना

उत्तर : अभिनेत्री
व्याख्या :
प्रसिद्ध दक्षिणी अभिनेत्री जयंती (Jayanthi) का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 1963 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जो कन्नड़ (Kannada), तेलुगु (Telugu), तमिल (Tamil), मलयालम (Malayalam) और हिंदी (Hindi) सहित पांच भाषाओं में हैं। कन्नड़ फिल्म उद्योग में उन्हें प्यार से 'अभिनय शारदे (Abhinaya Sharadhe)' यानी 'अभिनय की देवी (Goddess of acting)' के नाम से जाना जाता था। उन्होंने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार (Karnataka State Film Awards) और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards) सहित कई पुरस्कार जीते।

प्रश्न 19   वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज समिट 2021 का आयोजन निम्नलिखित में से किस संस्थान द्वारा किया गया था -
 (अ) ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी
 (ब) आईआईटी मद्रास
 (स) दिल्ली विश्वविद्यालय
 (द) आईआईएम इंदौर

उत्तर : ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी
व्याख्या :
भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विश्वविद्यालय शिखर सम्मेलन (World Universities Summit) का उद्घाटन किया और संबोधित किया। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास (Union Education and Skill Development) मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने भी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। शिखर सम्मेलन का आयोजन सोनीपत (Sonipat), हरियाणा (Haryana) में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (O.P. Jindal Global University) द्वारा किया गया था।

प्रश्न 20   हाल ही में बेंगलुरु के पुट्टेनहल्ली झील में खोजी गई क्रिसिला वॉलुप (Chrysilla volupe) की एक जोड़ी निम्नलिखित में से किसकी प्रजाति है -
 (अ) मेढक
 (ब) छिपकली
 (स) मकड़ी
 (द) मछली

उत्तर : मकड़ी
व्याख्या :
हाल ही में केरल के पुट्टेनहल्ली झील में दुर्लभ क्रिसिला वॉलुप (Chrysilla volupe) मकड़ियों की एक जोड़ी देखी गई। 2018 में वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में खोजे जाने तक, क्रिसिला वॉलुप को 150 वर्षों तक विलुप्त माना जाता था।

page no.(2/71)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.