Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

प्रश्न 11   ‘गाँधी सागर बाँध’ की ऊँचाई कितनी है -
 (अ) 26 मीटर
 (ब) 62 मीटर
 (स) 72 मीटर
 (द) 45 मीटर

उत्तर : 62 मीटर
व्याख्या :
गांधी सागर बांध की ऊंचाई 62.20 मीटर है। गांधी सागर का कैचमेंट 23047 स्क्वायर किलोमीटर है।

प्रश्न 12   राजस्थान के किस जिले में बहुउद्देशीय – सिंचाई परियोजना ‘परवन’ निर्माणाधीन है -
 (अ) चित्तौड़गढ़
 (ब) जयपुर
 (स) बांसवाड़ा
 (द) झालावाड़

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
परवन वृहद बहुउद्दशीय सिंचाई परियोजना गाँव अकावद कलां खानपुर, जिला झालावाड़ के निकट कालीसिंध नदी की सहायक परवन नदी पर निर्माणधीन है।

प्रश्न 13   राजस्थान के मरु क्षेत्र हेतु जल पुनर्गठन परियोजना का वित्त पोषण किस एजेंसी ने किया है -
 (अ) एशियन डवलपमेंट बैंक
 (ब) विश्व बैंक
 (स) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
 (द) न्यू डवलपमेंट बैंक

उत्तर : न्यू डवलपमेंट बैंक
व्याख्या :
न्यू डवलपमेंट बैंक ने रेगिस्तानी क्षेत्र में राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना को वित्तपोषित किया। 13 फरवरी 2018 को भारत सरकार और न्यू डवलपमेंट बैंक (NDB) के बीच मरुस्थलीय क्षेत्रों के लिए राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्गठन परियोजना के वित्तपोषण के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रश्न 14   इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना वानिकी प्रोजेक्ट overseas economic co-operation fund का संयुक्त साहस है –
निम्नलिखित में से कौन-से दो राष्ट्र के बीच यह समझौता हुआ था -

 (अ) भारत और बांग्लादेश
 (ब) भारत और कनाडा
 (स) भारत और चीन
 (द) भारत और जापान

उत्तर : भारत और जापान
व्याख्या :
वन विकास परियोजना के लिए इंदिरा गांधी नहर कार्यक्रम एक विदेशी आर्थिक सहयोग निधि का एक संयुक्त उद्यम है। इसमें भारत और जापान शामिल हैं।

प्रश्न 15   चम्बल परियोजना जिन राज्यों की संयुक्त परियोजना है, वे हैं:
 (अ) राजस्थान और हरियाणा
 (ब) राजस्थान और पंजाब
 (स) राजस्थान और गुजरात
 (द) राजस्थान और मध्य प्रदेश

उत्तर : राजस्थान और मध्य प्रदेश
व्याख्या :
चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है।

प्रश्न 16   सूची-1 व सूची-2 को सुमेलित कीजिए एवं दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 सूची – 2
(अ) ईसरदा बाँध क. जोधपुर
(ब) पिचियाक बाँध ख. जयपुर
(स) सेई बाँध ग. सवाई माधोपुर
(द) छापरवाड़ा बाँध घ. उदयपुर
(अ) (ब) (स) (द)
 (अ) क घ ख ग
 (ब) ख ग क घ
 (स) ग क घ ख
 (द) घ ख ग क

उत्तर : ग क घ ख
व्याख्या :
बनास नदी के अतिरिक्त जल को लेने के लिए ईसरदा बाँध परियोजना सवाई माधोपुर के ईसरदा गांव में बनी हुई है। इससे सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर की जलापूर्ति होती है।
राजस्थान के जसवंत सागर बांध को पिचियाक बांध के नाम से जाना जाता है। पिचियाक बांध राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है।
सेई बांध (सेई डायवर्सन बांध के रूप में भी जाना जाता है) राजस्थान के उदयपुर जिले में साबरमती नदी की सहायक नदी सेई नदी पर एक मिट्टी का गुरुत्वाकर्षण बांध है।
छापरवाड़ा बांध जयपुर में स्थित है। यह दूदू क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध है।

प्रश्न 17   मदार बाँध ______ नदी पर बनाया गया था।
 (अ) माही
 (ब) सोम
 (स) बेड़च
 (द) साबरमती

उत्तर : बेड़च
व्याख्या :
उदयपुर के गोगुंदा से निकलने वाली आयड़/बेड़च नदी पर बड़ी मदार झील के पास मदार बांध बना हुआ है, जबकी मदान बांध भरतपुर की बयाना तहसील में बना हुआ है।

प्रश्न 18   मेजा बाँध बनाया गया है -
 (अ) चम्बल नदी पर
 (ब) मेज नदी पर
 (स) बनास नदी पर
 (द) कोठारी नदी पर

उत्तर : कोठारी नदी पर
व्याख्या :
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

प्रश्न 19   कंवर सेन द्वारा राजस्थान नहर की शुरूआत की गई, वर्ष -
 (अ) 1938
 (ब) 1958
 (स) 1968
 (द) 1948

उत्तर : 1948
व्याख्या :
पहले इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP) का नाम ‘ राजस्थान नहर’ था। 2 नवम्बर 1984 को इसका नाम ‘इन्दिरा गांधी नहर’ परियोजना कर दिया गया है। बीकानेर के इंजीनियर कंवर सैन ने 1948 में भारत सरकार के समक्ष एक प्रतिवेदन पेश किया जिसका विषय ‘बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ था। IGNP का मुख्यालय(बोर्ड) जयपुर में है।

प्रश्न 20   मेजा बाँध निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) पाली
 (स) उदयपुर
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

page no.(2/33)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.