भारत की प्राकृतिक वनस्पतियां
प्रश्न 1 तेंदू, पलाश, बेल, खैर किसके सामान्य वृक्ष हैं -
(अ) आर्द्र पर्णपाती वन
(ब) शुष्क पर्णपाती वन
(स) उष्णकटिबन्धीय कंटीले वन
(द) पर्वतीय वन
प्रश्न 2 अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांशतः किस प्रकार के वन पाए जाते हैं -
(अ) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
(ब) आर्द्र शीतोष्ण वन
(स) नम उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
(द) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
प्रश्न 3 ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ के अनुसार भारत के किस राज्य में इसके भौगोलिक क्षेत्रफल का सर्वाधिक प्रतिशत वन आवरण है -
(अ) अरुणाचल प्रदेश
(ब) मिजोरम
(स) सिक्किम
(द) मणिपुर
प्रश्न 4 समुद्र तल से 500 से 1370 मीटर की ऊँचाई वाले पश्चिमी घाट के पश्चिमी भाग पर पाए जाते हैं -
(अ) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन
(ब) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन
(स) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
(द) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
प्रश्न 5 पूर्वी तथा मध्य हिमालय की तलहटी से 1500 मीटर की ऊँचाई तक किस प्रकार का वन पाया जाता है -
(अ) अल्पाइन वन
(ब) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
(स) उष्णकटिबंधीय सदाबहार पर्वतीय वर्षा वन
(द) शीतोष्ण वन
प्रश्न 6 ‘सुन्दरी’ एक महत्त्वपूर्ण प्रजाति है।
(अ) ऊँचे पर्वतीय वनों की
(ब) उष्णकटिबन्धीय पतझड़ वनों की
(स) उष्णकटिबन्धीय कंटिले वनों की
(द) मैंग्रोव वनों की
प्रश्न 7 भारत में ऊष्णकटिबन्धीय शुष्क सदाबहार वन पाये जाते हैं :
(अ) केरल तट के सहारे
(ब) तमिलनाडु तट के सहारे
(स) गुजरात तट के सहारे
(द) ओडिशा तट के सहारे
प्रश्न 8 इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार वर्ष 2017 की तुलना में _____ राज्य (केन्द्र शासित प्रदेश नहीं) में वन क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है -
(अ) असम
(ब) केरल
(स) कर्नाटक
(द) आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न 9 राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार मैदानी क्षेत्र में कितने प्रतिशत तक क्षेत्र वनों के अन्तर्गत होना चाहिए -
(अ) 20%
(ब) 9.32%
(स) 3.83%
(द) 33%
प्रश्न 10 इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार उन राज्यों ( केन्द्र शासित प्रदेश नहीं) की संख्या जहाँ वन क्षेत्र प्रतिशत मान 10 से कम है, वह है –
(अ) 6
(ब) 7
(स) 8
(द) 5
page no.(1/7)