Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की मिट्टियाँ

प्रश्न 1   कौन सी मृदा को ऊसर, रेह, अल्कलाईन आदि के रूप में भी जाना जाता है -
 (अ) भूरी मिट्टी
 (ब) लाल मिट्टी
 (स) लवणीय मिट्टी
 (द) जलोढ़ मिट्टी

उत्तर : लवणीय मिट्टी

प्रश्न 2   भारत में काली / रेगुर मृदा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है -
 (अ) रेगुर / रेगड़ मृदाएँ महाराष्ट्र तथा गुजरात में पायी जाती है।
 (ब) काली मृदा उष्णकटिबन्धीय चर्नोज़म के नाम से भी जानी जाती है।
 (स) काली मृदा प्रौढ़ मृदा है।
 (द) रेगुर मृदा में नमी धारण करने की क्षमता कम होती है।

उत्तर : रेगुर मृदा में नमी धारण करने की क्षमता कम होती है।

प्रश्न 3   सूची-I (मृदा प्रकार ) तथा सूची - II ( प्राप्ति स्थल) को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I(मृदा प्रकार ) सूची-II ( प्राप्ति स्थल)
A. लेटेराइट मृदा a. छोटा नागपुर
B. लवणीय मृदा b. महाराष्ट्र
C. काली मृदा c. राजमहल की पहाड़ियां
D. लाल- दोमट मृदा d. कच्‍छ प्रदेश
कूट - A B C D
 (अ) d c b a
 (ब) d c a b
 (स) c d b a
 (द) c d a b

उत्तर : c d b a

प्रश्न 4   पुरानी जलोढ़क मृदाएं ______ मृदाओं द्वारा प्रदर्शित की जाती है।
 (अ) पीटमय
 (ब) लैटेराइट
 (स) लाल और पीली
 (द) बांगड़

उत्तर : बांगड़

प्रश्न 5   भारत में ‘करेवा’ का सम्बन्ध ____ से है -
 (अ) कश्मीर
 (ब) केरल
 (स) मेघालय
 (द) राजस्थान

उत्तर : कश्मीर
व्याख्या :
करेवा कश्मीर घाटी में पाए जाने वाले अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी के भंडार हैं। कश्मीरी बोली में, करेवा का अर्थ है “ऊपर उठी हुई भूमि।” गॉडविन-ऑस्टिन (1859) करेवा शब्द का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे। करेवा केसर, बादाम, सेब और अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि करेवा अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और बलुआ पत्थर जैसे अन्य तलछट से बना है।

प्रश्न 6   मृदा संस्तर के सन्दर्भ में ‘O-संस्तर’ क्या है -
 (अ) मृदा की सबसे ऊपरी जैविक परत
 (ब) मृदा की सबसे निचली जैविक परत
 (स) अधोमृदा (नीचे की मिट्टी)
 (द) अधोमृदा के नीचे का भाग

उत्तर : मृदा की सबसे ऊपरी जैविक परत

प्रश्न 7   लवणीय मृदा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) इसे ऊसर मृदा के नाम से भी जाना जाता है।
 (ब) लवणीय मृदा में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है और इसलिए यह उपजाऊ होती है और इसमें वनस्पतियों की वृद्धि अच्छी होती है।
 (स) मुख्यतः शुष्क जलवायु और खराब जल निकासी के कारण इसमें लवणों की अधिकता हो जाती है।
 (द) यह शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में और जलभराव वाले तथा दलदली क्षेत्रों में पाई जाती है।

उत्तर : लवणीय मृदा में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है और इसलिए यह उपजाऊ होती है और इसमें वनस्पतियों की वृद्धि अच्छी होती है।

प्रश्न 8   भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न भागों में मृदा संरक्षण के लिए किस बोर्ड की स्थापना की गई थी -
 (अ) केंद्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड
 (ब) केंद्रीय शुष्क क्षेत्र संरक्षण बोर्ड
 (स) राज्य पर्यावरण बोर्ड
 (द) राष्ट्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड

उत्तर : केंद्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड

प्रश्न 9   काली व चिकनी दोमट मिट्टी निम्न में से किस फसल के लिए आवश्यक है -
 (अ) मक्का
 (ब) बाजरा
 (स) ज्वार
 (द) चावल

उत्तर : चावल

प्रश्न 10   “स्वस्थ धरा खेत हरा” नारा है –
 (अ) परम्परागत कृषि विकास योजना का
 (ब) कृषि-वानिकी पर उप-मिशन का
 (स) मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का
 (द) प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजना का

उत्तर : मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.