कृषि फसलें
प्रश्न 1 गेहूँ में पाये जाने वाले पोषक तत्त्वों का उनकी मात्रा के आधार पर सही क्रम है -
(अ) कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज, वसा
(ब) प्रोटीन, खनिज, वसा, कार्बोहाइड्रेट
(स) वसा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, प्रोटीन
(द) कार्बोहाइड्रेट, खनिज, वसा, प्रोटीन
व्याख्या :
गेहूं के दो मुख्य घटक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन हैं। गेहूं में ग्लूटेन नामक प्रोटीन भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। गेहूं में फैट कम होता है।
प्रश्न 2 निम्न में से असत्य कथन का चयन कीजिए-
(अ) भारत में कॉफी उत्पादन बाबा बूदन की पहाड़ियों से प्रारम्भ हुआ।
(ब) गन्ना सर्वाधिक सिंचित फ़सल है।
(स) गोल्डन राइस विटामिन-ए का स्रोत है।
(द) चाय के उत्पादन में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर है।
व्याख्या :
भारत चाय के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर नहीं है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक है। भारत दूसरे स्थान पर आता है।
प्रश्न 3 मानसूनी वर्षा में क्षेत्रीय भिन्नता सहायक है -
(अ) विभिन्न प्रकार की फसलें उगाने में
(ब) तापमान बढ़ाने में
(स) भूमि की क्षमता बढ़ाने में
(द) सूखा शमन में
प्रश्न 4 ‘कृषिगत वस्तुओं के न्यूनतम समर्थन मूल्यों’ (MSP) के निर्धारण हेतु कृषिगत लागतों एवं कीमतों हेतु आयोग (CACP) कतिपय कारकों पर विचार करता है । निम्न में से कौन सा उन कारकों में सम्मिलित नहीं है -
(अ) उत्पादन लागत
(ब) घरेलू एवं अन्तर्राष्ट्रीय कीमतें
(स) पिछले तीन वर्षों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों का औसत
(द) माँग पूर्ति की दशाएँ
प्रश्न 5 भारत में केन्द्र सरकार किसकी सिफारिशों के आधार पर 22 अनिवार्य कृषि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निश्चित करती है -
(अ) कृषि सांख्यिकी ब्यूरो
(ब) स्वामीनाथन आयोग
(स) नाबार्ड
(द) कृषि लागत व कीमत आयोग
प्रश्न 6 ए.पी.एम.सी. अधिनियम का सम्बन्ध है :
(अ) भारत में कृषि के सूचना पोर्टल से।
(ब) भारत में थोक कृषि विपणन के नियमन से।
(स) भारत में कृषि को ऊर्जा की उपलब्धता से।
(द) भारत में कृषि को संस्थागत साख से।
प्रश्न 7 भारत में किस राज्य में रबड़ का उत्पादन सबसे अधिक होता है -
(अ) तमिलनाडु
(ब) केरल
(स) त्रिपुरा
(द) कर्नाटक
प्रश्न 8 निम्न में से भारत में कपास उत्पादक शीर्ष राज्य कौनसा है -
(अ) गुजरात
(ब) तेलंगाना
(स) महाराष्ट्र
(द) राजस्थान
प्रश्न 9 भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष बनाया गया था -
(अ) 2012
(ब) 2013
(स) 2011
(द) 2014
प्रश्न 10 रबर का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौनसा है -
(अ) कर्नाटक
(ब) केरल
(स) तमिलनाडु
(द) तेलंगाना
page no.(1/8)