Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

परिवहन

प्रश्न 1   पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर जोड़ता है -
 (अ) इम्फाल को अहमदाबाद से
 (ब) दीमापुर को वडोदरा से
 (स) सिलचर को पोरबन्दर से
 (द) गुवाहाटी को काण्डला बन्दरगाह से

उत्तर : सिलचर को पोरबन्दर से
व्याख्या :
पूर्व-पश्चिम गलियारा गुजरात-राजस्थान-मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश--बिहार-पश्चिम बंगाल-असम से होकर गुजरता है। स्वर्णिम चतुर्भुज का पूर्व-पश्चिम गलियारा भारत में सिलचर (असम) और पोरबंदर (गुजरात) शहरों को जोड़ता है। इस परियोजना का प्रबंधन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करता है।

प्रश्न 2   गोवा राज्य की जुआरी नदी में निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय जलमार्ग स्थित है -
 (अ) राष्ट्रीय जलमार्ग - 10
 (ब) राष्ट्रीय जलमार्ग - 91
 (स) राष्ट्रीय जलमार्ग - 100
 (द) राष्ट्रीय जलमार्ग - 111

उत्तर : राष्ट्रीय जलमार्ग - 111

प्रश्न 3   “बन्धन एक्सप्रेस” एवं “मैत्री एक्सप्रेस” भारत व किस दूसरे देश के बीच चलती है -
 (अ) नेपाल
 (ब) श्रीलंका
 (स) बांग्लादेश
 (द) म्यांमार

उत्तर : बांग्लादेश

प्रश्न 4   भारत गौरव रेल का मुख्य उद्देश्य है-
 (अ) भारतीय रेलवे का विकास प्रदर्शित करना
 (ब) राजाओं और उनके शाही स्थानों के बीते हुए युग को पुनः दर्शाने हेतु
 (स) घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन देना
 (द) रेलयात्रा को प्रोत्साहन देना

उत्तर : घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन देना

प्रश्न 5   भारत में सबसे छोटा (लम्बाई में) राष्ट्रीय राजमार्ग है –
 (अ) NH 966 B
 (ब) NH 127 A
 (स) NH 44
 (द) NH 548

उत्तर : NH 966 B

प्रश्न 6   निम्न कथनों पर गौर कीजिए -
(A) सागरमाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्यात, आयात तथा घरेलू व्यापार के लिए रसद लागत को कम करना है।
(B) यह बंदरगाह, नौवहन तथा जलमार्ग मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है।
सही विकल्प चुनिए -

 (अ) केवल (A) सही है
 (ब) केवल (B) सही है
 (स) (A) और (B) दोनों सही हैं
 (द) (A) और (B) दोनों गलत हैं

उत्तर : (A) और (B) दोनों सही हैं

प्रश्न 7   निम्नलिखित भारत के रेलवे जोन और उनके मुख्यालयों का मिलान कीजिए :

I. दक्षिणी A. मुम्बई
II. मध्य B. चेन्नई
III. उत्तर पश्चिमी C. कोलकाता
IV. पूर्वी D. जयपुर
सुमेलित युग्म है :
I II III IV

 (अ) C D A B
 (ब) D C B A
 (स) B A D C
 (द) A B C D

उत्तर : B A D C

प्रश्न 8   दमदम हवाई अड्डा जिस महानगर में स्थित है, वह है -
 (अ) दिल्ली
 (ब) मुंबई
 (स) चेन्नई
 (द) कोलकाता

उत्तर : कोलकाता

प्रश्न 9   मुंद्रा बंदरगाह स्थित है -
 (अ) ओडिशा
 (ब) आंध्रप्रदेश
 (स) गुजरात
 (द) केरल

उत्तर : गुजरात

प्रश्न 10   भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 किस राज्य में स्थित है -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) केरल
 (स) अरुणाचल प्रदेश
 (द) असम

उत्तर : असम

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.