Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HSBC इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त करने की मंजूरी दी है -
 (अ) अमिताभ चौधरी
 (ब) हितेंद्र दवे
 (स) कौशिक शपरिया
 (द) आशु खुल्लर

उत्तर : हितेंद्र दवे
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हितेंद्र दवे की HSBC बैंक (भारत) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आरबीआई ने 24 अगस्त, 2021 से तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है। जून 2021 में, एचएसबीसी ने हितेंद्र दवे की एचएसबीसी इंडिया (HSBC India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति की घोषणा की थी। दवे, सुरेंद्र रोशा की जगह लेंगे जो तीन साल के बाद एचएसबीसी, एशिया-पैसिफिक के सह-मुख्य कार्यकारी के रूप में हांगकांग जा रहे हैं। हितेंद्र दवे, पूर्व में एचएसबीसी इंडिया के ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स के प्रमुख थे।

प्रश्न 12   बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2021 का ख़िताब किसने जीता है -
 (अ) रौनक साधवानी
 (ब) निहाल सरीन
 (स) एस.पी. सेथुरमन
 (द) कार्तिकेयन मुरली

उत्तर : एस.पी. सेथुरमन
व्याख्या :
शतरंज में, भारतीय ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने 2021 बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता लिया है, नौ राउंड में अजय रहते हुए, छह मैच जीते और तीन ड्रॉ रहे. चेन्नई में जन्मे सेथुरमन ने नौवें और अंतिम दौर के बाद 7.5 अंक जुटाकर रूस के डेनियल युफा से बराबरी कर ली। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर विजेता के रूप में उभरा। भारत के कार्तिकेयन मुरली तीसरे स्थान पर रहे।

प्रश्न 13   रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा चेन्नई में कमीशन किए गए भारतीय तटरक्षक (ICG) जहाज के सातवें अपतटीय गश्ती पोत (OPV) का नाम बताइए-
 (अ) विग्रह
 (ब) वराह
 (स) विजय
 (द) वराद

उत्तर : विग्रह
व्याख्या :
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्‍नई बंदरगाह पर आधुनिक भारतीय तटरक्षक पोत विग्रह का जलावतरण किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि विग्रह का जलावतरण तटरक्षा के क्षेत्र में हमारी महत्‍वपूर्ण प्रगति और रक्षा क्षेत्र में हमारी बढ़ती आत्‍मनिर्भरता को दर्शाता है। देश में तैयार सौ मीटर लंबे इस पोत में अत्‍याधुनिक नेवीगेशन प्रणाली लगी है जो तटीय सीमाओं पर गश्‍त लगाने के लिए उपयोगी है। यह पोत समुद्र में गश्‍ती जहाजों की श्रृंखला में सातवां है जो आंध्र प्रदेश में विशाखापतनम में रहेगा।

प्रश्न 14   तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है -
 (अ) आंध्र प्रदेश
 (ब) पंजाब
 (स) बिहार
 (द) केरल

उत्तर : पंजाब

प्रश्न 15   केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में महिला सशक्तिकरण पर पहले G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। यह सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया था -
 (अ) फ्रांस
 (ब) नॉर्वे
 (स) जर्मनी
 (द) इटली

उत्तर : इटली
व्याख्या :
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने 26 अगस्त, 2021 को महिला अधिकारिता पर पहले G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (G20 Ministerial Conference on Women’s Empowerment) को संबोधित किया। यह सम्मेलन एक हाइब्रिड फॉर्मेट में इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर (Santa Margherita Ligure) में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने आपसी सहयोग के माध्यम से महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लैंगिक समानता लाने, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में कई पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने साझेदार देशों के भीतर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में G20 समूह के साथ भारत की एकजुटता से भी अवगत कराया।

प्रश्न 16   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) और किस देश के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल अकाउंटेंट्स के बीच एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है -
 (अ) रूस
 (ब) फ्रांस
 (स) दक्षिण अफ्रीका
 (द) डेनमार्क

उत्तर : रूस
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल अकाउंटेंट्स ऑफ रूस के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य व्यावसायिक लेखा प्रशिक्षण, व्यावसायिक नैतिकता, तकनीकी अनुसंधान, लेखाकारों के व्यावसायिक विकास के संबंध में विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी सहयोग को मजबूती प्रदान करना है। इसका उद्देश्य संगोष्ठियों, सम्मेलनों और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ही भारत और रूस में लेखाकार्य के विकास पर अपडेट प्रदान करना है।

प्रश्न 17   किस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने ‘गांडिव’ नामक आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया था -
 (अ) सीमा सुरक्षा बल
 (ब) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
 (स) सशस्त्र सीमा बली
 (द) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस

उत्तर : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
व्याख्या :
आतंकवाद रोधी बल ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड’ एनएसजी ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न शहरों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साथ कमांडो अभ्यास गांडीव (Gandiv)' का तीसरा संस्करण किया। एनएसजी,विमान अपहरण और बंधक बनाए जाने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह अभ्यास कर रही है। महाभारत में अर्जुन के धनुष का नाम गांडीव (Gandiv) था।

प्रश्न 18   केंद्र ने ड्रोन नियम-2021 की घोषणा की है, जिसमें हवाई अड्डे की परिधि से पीले जोन को 45 किमी से घटाकर _____ किमी किया गया है -
 (अ) 35 किमी
 (ब) 30 किमी
 (स) 12 किमी
 (द) 20 किमी

उत्तर : 12 किमी
व्याख्या :
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मानव रहित विमान प्रणाली (UAS) नियम, 2021 को निरस्त कर दिया है और इसे उदारीकृत ड्रोन नियम (liberalized Drone Rules), 2021 से बदल दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पहले के यूएएस नियम 2021 को शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स (Startups), एंड-यूजर्स (end-users) और अन्य हितधारकों द्वारा प्रकृति में प्रतिबंधात्मक माना जाता था क्योंकि उनमें काफी कागजी कार्रवाई शामिल थी, हर ड्रोन उड़ान के लिए आवश्यक अनुमति और बहुत कम फ्री टू फ्लाई (free to fly) ग्रीन जोन उपलब्ध थे ।

प्रश्न 19   कपड़ा मंत्रालय और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) ने भारत के लिए एक नया मानकीकृत साइज चार्ट पेश करने के लिए कौन सा सर्वेक्षण शुरू किया -
 (अ) INDSize
 (ब) SizeIndia
 (स) INDIAsize
 (द) SizeSurvey

उत्तर : INDIAsize
व्याख्या :
कपड़ा मंत्रालय और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology – NIFT) ने आकार के भ्रम को दूर करने के लिए भारत में आकार का सर्वेक्षण (size survey) शुरू किया। इसे इंडियासाइज ((INDIAsize) नाम दिया गया है। यह सर्वेक्षण आधिकारिक तौर पर 26 अगस्त, 2021 को शुरू किया गया था। ‘इंडियासाइज़’ सर्वेक्षण का उद्देश्य रेडी-टू-वियर कपड़ों के क्षेत्र में भारत के लिये एक नया मानकीकृत आकार चार्ट पेश करना है। यद्यपि इस परियोजना की घोषणा फरवरी 2019 में की गई थी, किंतु महामारी के कारण इसमें देरी हुई। यह अनुसंधान कार्य वर्ष 2022 के अंत तक पूरा हो जाएगा। इस सर्वेक्षण में विभिन्न आयु समूहों, आय वर्ग और विभिन्न जातियों के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस सर्वेक्षण में एक सुरक्षित ‘3D होल बॉडी स्कैनर’ तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय आकार सर्वेक्षण के सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन करेगा और इस आकार का उपयोग परिधान उद्योग द्वारा किया जाएगा।

प्रश्न 20   हाल ही में खबरों में रहे प्रिंसपाल सिंह बाजवा का संबंध किस खेल से सम्बंधित हैं -
 (अ) बास्केटबाल
 (ब) फ़ुटबॉल
 (स) गोल्फ़
 (द) फेंसिंग

उत्तर : बास्केटबाल
व्याख्या :
प्रिंसपाल सिंह एनबीए खिताब जीतने वाली टीम (NBA title-winning team) का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय बने, जब उनकी टीम सैक्रामेंटो किंग्स (Sacramento Kings) ने 2021 एनबीए समर लीग का ताज जीता। 6-फुट-9 फॉरवर्ड ने NBA के किसी भी स्तर पर चैंपियनशिप रोस्टर का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। किंग्स ने बॉस्टन सेल्टिक्स (Boston Celtics) के खिलाफ चैंपियनशिप गेम में अपना दबदबा बनाया, 100-67 की जीत के साथ खिताब जीता।

page no.(2/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.