Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अक्षांश व देशांतर

प्रश्न 1   यदि भारतीय मानक समय (IST) को निर्धारित करने वाली देशान्तर रेखा को प्रधान देशान्तर रेखा का दर्जा दिया जाए, तो अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का देशान्तर क्या होगा -
 (अ) 97°30’ पूर्व
 (ब) 180° पूर्व
 (स) 82°30’ पूर्व
 (द) 97°30’ पश्चिम

उत्तर : 97°30’ पूर्व

प्रश्न 2   पहली बार समताप रेखा के साथ विश्व मानचित्र तैयार करने का श्रेय किसे दिया जाता है -
 (अ) ब्लाश
 (ब) हम्बोल्ट
 (स) हंटिंगटन
 (द) रैटज़ेल

उत्तर : हम्बोल्ट

प्रश्न 3   यदि प्रमुख याम्योत्तर पर समय प्रातः 8 बजकर 30 मिनट हो, तो इसी समय दिल्ली में समय क्या होगा -
 (अ) 1.30 p.m.
 (ब) 2.00 p.m.
 (स) 2.30 p.m.
 (द) 3.00 p.m.

उत्तर : 2.00 p.m.

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से असत्य कथन छॉटिये -
 (अ) ग्लोब पर अक्षांश समांतर वृत्त के समान प्रतीत होते हैं।
 (ब) दो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किमी. होती है।
 (स) देशांतर के सभी याम्योत्तर वृत्त के समान प्रतीत होते है, जो ध्रुवों से गुजरते हैं।
 (द) अक्षांश के सभी याम्योत्तर धुवों पर मिलते हैं।

उत्तर : अक्षांश के सभी याम्योत्तर धुवों पर मिलते हैं।

प्रश्न 5   आइसोल रेखाएं वे रेखाएं होती है, जो -------- स्थानों को जोड़ती है।
 (अ) प्रतिदिन माध्य सूर्य प्रकाश की समान अवधि
 (ब) समान औसत मेघावरण
 (स) दिए गए समय में समान वर्षा की मात्रा
 (द) समान तापमान

उत्तर : प्रतिदिन माध्य सूर्य प्रकाश की समान अवधि

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से क्रमशः अक्षांश व देशान्तर के सम्बन्ध में सही अभिव्यक्ति है :
 (अ) 87° उत्तर से 197° पूर्व
 (ब) 56° उत्तर से 91° दक्षिण
 (स) 101° पूर्व से 192° पश्चिम
 (द) 23° उत्तर से 66° पूर्व

उत्तर : 23° उत्तर से 66° पूर्व

प्रश्न 7   जब 0° देशान्तर पर सुबह के 10.00 बज रहे हैं, तो 15° पूर्वी देशान्तर पर कितना समय होगा -
 (अ) प्रातः 11.00
 (ब) रात्रि 11.00
 (स) प्रातः 10.15
 (द) प्रातः 09.45

उत्तर : प्रातः 11.00

प्रश्न 8   ग्लोब पर वह वत्त जो दिन एवं रात को विभाजित करता है. कहलाता है –
 (अ) प्रदीप्ति वृत्त
 (ब) भूमध्यरेखीय वृत्त
 (स) दीर्घवृत्ताकार पथ
 (द) उत्तर अयनांत

उत्तर : प्रदीप्ति वृत्त

प्रश्न 9   उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश अधिकांशतः किन अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में पाये जाते हैं -
 (अ) 15° – 30° उत्तर / दक्षिण
 (ब) 30° – 60° उत्तर / दक्षिण
 (स) 60° – 75° उत्तर / दक्षिण
 (द) 75° – 90° उत्तर / दक्षिण

उत्तर : 15° – 30° उत्तर / दक्षिण

प्रश्न 10   भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है -
 (अ) उत्तरी गोलार्द्ध
 (ब) दक्षणी गोलार्द्ध
 (स) दोनो
 (द) इनमे से कोई नही

उत्तर : उत्तरी गोलार्द्ध

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.