Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2021 Current Affairs

प्रश्न 1   निम्न में से किस राज्य के वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया -
 (अ) बिहार
 (ब) झारखंड
 (स) उत्तराखंड
 (द) पंजाब

उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड वन विभाग ने 26 सितंबर, 2021 को राज्य के पहले पामेटम (Palmetum) का उद्घाटन किया। इसे नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में विकसित किया गया है। यह पामेटम उत्तर भारत में सबसे बड़ा है, जिसमें ताड़ (palm) की 110 प्रजातियां शामिल हैं। यह तीन एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया गया है।

प्रश्न 2   किस राज्य सरकार ने राज्य में लगे गुटखा, पान मसाला पर लगे प्रतिबन्ध को सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है -
 (अ) पंजाब
 (ब) बिहार
 (स) झारखंड
 (द) हरियाणा

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
हरियाणा में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। हरियाणा में गुटखा और पान मसाला के निर्माण भंडारण और वितरण पर एक साल तक के लिए पाबंदी रहेगी। ये आदेश राज्य के सभी जिला उपायुक्त, सभी पुलिस अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन, सभी पदाभिहित अधिकारियों व सभी खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को जारी किए गए हैं। अब 7 सितंबर 2021 से 7 सितंबर 2022 तक हरियाणा राज्य के किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू व निकोटिन (गुटखा, पान मसाला) के निर्माण, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रश्न 3   इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम के किस फुटबॉलर का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है -
 (अ) जॉर्डन हेंडरसन
 (ब) रोजर हंट
 (स) हैरी केन
 (द) रियो फर्डिनेंड

उत्तर : रोजर हंट
व्याख्या :
इंग्लैंड के विश्व विजेता फुटबॉलर रोजर हंट का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लीवरपूल के दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वे 1964 और 1966 में लीग खिताब जीतने वाली लीवरपूल टीम का हिस्सा थे। रोजर हंट का जन्म 1938 में हुआ था। रोजर 1966 में वेस्ट जर्मनी को फाइनल में 4-2 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम का भी हिस्सा थे। इंग्लैंड का यह इकलौता विश्व कप खिताब है।

प्रश्न 4   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित कितने विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया -
 (अ) 40
 (ब) 25
 (स) 35
 (द) 45

उत्तर : 35
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से वि‍शेष गुणों वाली फसल की 35 किस्‍मों को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण कई नई बीमारियां और स्थानीय रोग सामने आ रहे हैं जो कि मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए बडे खतरे उत्पन्न कर रहे हैं। इनका प्रभाव फसलों पर भी पड रहा है और इन मुद्दों पर गहन शोध की जरूरत है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि नई पर्यावरणीय स्थितियों को ध्यान में रखते हुए बीजों की ऐसी किस्म तैयार करनी होंगी जो जो प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए जलवायु परिवर्तन से संबंधित चुनौतियों से निपटने में सक्षम हों। इन किस्मों से कुपोषण की समस्या के उन्मूलन और फसलों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। देश के सभी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्‍थानों, राज्‍य और केन्‍द्रीय कृषि विश्‍वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्‍द्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री ने रायपुर में नैशनल बायोटिक स्‍ट्रेस टॉलरेंस इंस्‍टीट्यूट के नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण किया।

प्रश्न 5   विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 29 सितंबर
 (ब) 15 मार्च
 (स) 12 अगस्त
 (द) 10 अप्रैल

उत्तर : 29 सितंबर
व्याख्या :
हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और वैश्विक प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व भर में 29 सितंबर को ‘विश्व हृदय दिवस’ का आयोजन किया जाता है। विश्व हृदय दिवस की स्थापना सर्वप्रथम वर्ष 1999 में ‘वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ (WHF) ने ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) के साथ मिलकर की थी और यह दिवस सर्वप्रथम वर्ष 2000 में आयोजित किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा एकत्रित आँकड़ों के अनुसार, हृदय रोग (CVDs) के कारण प्रत्येक वर्ष लगभग 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हो जाती है। इस प्रकार वैश्विक स्तर पर होने वाली कुल मौतों में 31 प्रतिशत मौतें हृदय संबंधी रोगों के कारण होती हैं। हृदय रोग (CVDs) संबंधी रोग मुख्य तौर पर तंबाकू, अस्वास्थ्यकर भोजन, शारीरिक गतिविधियों का अभाव और शराब के अत्यधिक उपयोग के कारण उत्पन्न होते हैं। इस दिवस का प्राथमिक उद्देश्य हृदय रोगों के संबंध में लोगों को शिक्षित करना है, ताकि तंबाकू का उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम वाले कारकों को नियंत्रित करके हृदय रोग से होने वाली कम-से-कम 80 प्रतिशत मौतों को रोका जा सके।

प्रश्न 6   किस राज्य के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है -
 (अ) दिल्ली
 (ब) पंजाब
 (स) बिहार
 (द) गुजरात

उत्तर : पंजाब
व्याख्या :
पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में बवाल हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया।

प्रश्न 7   भारतीय प्रधान मंत्री ने 25 सितंबर 2021 को UNGA के किस सत्र को संबोधित किया है -
 (अ) 45 वें
 (ब) 34 वें
 (स) 76 वें
 (द) 82 वें

उत्तर : 76 वें
व्याख्या :
संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अफगानिस्‍तान की धरती का उपयोग आतंकवाद फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्र अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार की जीवन रेखा है और सबकी साझी विरासत है। श्री मोदी ने चाणक्‍य का उल्‍लेख करते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र को सही समय पर सही निर्णय लेने की नसीहत दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी, आतंकवाद, जलवायु परितर्वन और अफगानिस्‍तान की हाल की स्थिति ने इस बात की आवश्‍यकता स्‍पष्‍ट कर दी है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र को और भी अधिक जिम्‍मेदारी से अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से कौन विश्व के सबसे बड़े फिनटेक फेस्ट 2021 के मुख्य अतिथि बने/बनी हैं -
 (अ) ओम बिरला
 (ब) धर्मेंद्र प्रधान
 (स) निर्मला सीतारमण
 (द) नरेंद्र मोदी

उत्तर : निर्मला सीतारमण
व्याख्या :
भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 28-30 सितंबर 2021 के लिए निर्धारित दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल फिनटेक फेस्ट - ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) में मुख्य अतिथि हैं। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। भारत के, और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल (एफसीसी) द्वारा आयोजित।

प्रश्न 9   द फ्रैक्चर्ड हिमालया: हाउ द पास्ट शैडोज द प्रेजेंट इन इंडिया-चाइना रिलेशंस नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) ओम बिरला
 (ब) नमिता गोखले
 (स) रोमिला थापर
 (द) निरुपमा राव

उत्तर : निरुपमा राव
व्याख्या :
निरुपमा राव द्वारा लिखित “The Fractured Himalaya: How the Past Shadows the Present in India-China Relations” नामक पुस्तक है। यह पुस्तक इस बात का पता लगाती है कि कैसे भारत और चीन के बीच विवाद की उत्पत्ति एक जीवित इतिहास का हिस्सा बनती है जो आज उनके टूटे हुए संबंधों को आकार देती है। इस जटिल पैनोरमा को समझना हम सभी के लिए सबक देता है जो चीन और हिंद-प्रशांत में इसकी रूपरेखा पर व्यापक दृष्टिकोण चाहते हैं। निरुपमा राव पूर्व विदेश सचिव हैं।

प्रश्न 10   ऑकस मिलिट्री पैक्ट किस देश से जुड़ा है -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) यूनाइटेड किंगडम
 (स) युनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
 (द) उपरोक्त सभी से

उत्तर : उपरोक्त सभी से
व्याख्या :
ब्रिटेन के विपक्षी लेबर पार्टी के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच नए ऑकस सैन्य समझौते को विश्व शांति के लिए एक खतरनाक कदम के रूप में घोषित करते हुए एक आपातकालीन प्रस्ताव पारित किया है।

page no.(1/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.