Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2021 Current Affairs

प्रश्न 11   अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस किस तारीख को मनाया जाता है -
 (अ) 29 अक्टूबर
 (ब) 28 अक्टूबर
 (स) 27 अक्टूबर
 (द) 26 अक्टूबर

उत्तर : 29 अक्टूबर
व्याख्या :
पहली बार इंटरनेट के उपयोग का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर में हर साल 29 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। यह दिन पहला इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजने का प्रतीक है जिसे 1969 में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में स्थानांतरित किया गया था। उस समय इंटरनेट को ARPANET (एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क) के नाम से जाना जाता था। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) में एक छात्र प्रोग्रामर चार्ली क्लाइन (Charley Kline) ने 29 अक्टूबर, 1969 को पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संदेश 'एलओ (LO)' प्रसारित किया। दूरसंचार और प्रौद्योगिकी के इतिहास में इस महत्वपूर्ण घटना को मनाने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस 29 अक्टूबर 2005 को मनाया गया था।

प्रश्न 12   हाल ही में मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक का नाम बदला है, फेसबुक का नया नाम क्या है -
 (अ) मेटा
 (ब) फेटा
 (स) जीटा
 (द) बीटा

उत्तर : मेटा
व्याख्या :
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है। अब से फेसबुक मेटा के नाम से जानी जायेगी। फेसबुक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने इस आशय की घोषणा की।

प्रश्न 13   हाल ही में भारतीय रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) से सुविधा शुल्क से कितने अनुपात की मांग की है -
 (अ) 50:50
 (ब) 80:20
 (स) 75:25
 (द) 40: 60

उत्तर : 50:50
व्याख्या :
रेल मंत्रालय ने 27 अक्टूबर 2021 के पत्र के माध्यम से आईआरसीटीसी द्वारा एकत्रित सुविधा शुल्क से अर्जित राजस्व को 1 नवंबर, 2021 से 50:50 के अनुपात में साझा करने के अपने निर्णय से अवगत कराया है।

प्रश्न 14   हाल ही में शक्तिकांत दास को कितने वर्ष के लिए RBI प्रमुख नियुक्त किया गया है -
 (अ) 2
 (ब) 3
 (स) 4
 (द) 5

उत्तर : 3
व्याख्या :
सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास का कार्यकाल आगामी 10 दिसंबर से तीन साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह मंजूरी दी है।

प्रश्न 15   हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में मूसलाधार बारिश के बीच मुल्लापेरियार बाँध में बनाए जा सकने वाले अधिकतम जल स्तर पर पर्यवेक्षी समिति को तत्काल और दृढ़ निर्णय लेने का निर्देश दिया है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) असम
 (स) केरल
 (द) कर्नाटक

उत्तर : केरल
व्याख्या :
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केरल में मूसलाधार बारिश के बीच मुल्लापेरियार बाँध में बनाए जा सकने वाले अधिकतम जल स्तर पर पर्यवेक्षी समिति को तत्काल और दृढ़ निर्णय लेने का निर्देश दिया है। जल शक्ति मंत्रालय ने केरल और तमिलनाडु के बीच मुल्लापेरियार बाँध के मुद्दे को निपटाने के लिये तीन सदस्यीय पर्यवेक्षी समिति का गठन किया है। मुल्लापेरियार बाँध केरल के इडुक्की ज़िले में मुल्लायर और पेरियार नदियों के संगम पर स्थित है। यह जलाशय पेरियार टाइगर रिज़र्व के भीतर है।

प्रश्न 16   हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को किस गैस में परिवर्तित करने के लिये एक प्रकाश-रासायनिक विधि/प्रकाश उत्प्रेरक (Photocatalyst) विकसित किया है -
 (अ) मीथेन
 (ब) इथेन
 (स) हिलियम
 (द) हाइड्रोजन

उत्तर : मीथेन
व्याख्या :
हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को मीथेन में परिवर्तित करने के लिये एक प्रकाश-रासायनिक विधि/ प्रकाश उत्प्रेरक (Photocatalyst) विकसित किया है। एक प्रकाश-रासायनिक विधि प्रकाश के रूप में ऊर्जा के अवशोषण द्वारा शुरू की जाने वाली एक रासायनिक अभिक्रिया है। वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पॉलिमर को इस तरह से डिज़ाइन किया है जो दृष्टिगोचर प्रकाश को अवशोषित करने और कार्बन डाइऑक्साइड न्यू नीकरण प्रतिक्रिया को उत्प्रेरित करने में भी सक्षम होगा।

प्रश्न 17   हाल ही में भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि V का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, इस मिसाइल की मारक क्षमता क्या है -
 (अ) 2000 किमी
 (ब) 3000 किमी
 (स) 4000 किमी
 (द) 5000 किमी

उत्तर : 5000 किमी
व्याख्या :
ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य साधने की क्षमता रखती है। इसकी जद में चीन और पाकिस्तान सहित पूरा एशिया आएगा। अग्नि-5 का यह आठवां टेस्ट था। अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है। इसके साथ ही भारत इस तरह की मिसाइल विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अभी सिर्फ अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के पास ही ऐसी मिसाइलें थीं।

प्रश्न 18   मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित में से किस देश का दौरा किया -
 (अ) उज़्बेकिस्तान
 (ब) ईरान
 (स) तजाकिस्तान
 (द) तुर्कमेनिस्तान

उत्तर : उज़्बेकिस्तान
व्याख्या :
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्‍व में एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उज्बेकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव के संचालन का निरीक्षण करने के लिए वहां का दौरा किया। नये चुनाव कानूनों के तहत 24 अक्टूबर को हुए चुनाव पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर थी।उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के निमंत्रण पर यह प्रतिनिधिमंडल वहां गया था। उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को 24 अक्तूबर, 2021 को हुए एक सर्वेक्षण में 80.1% मत प्राप्त करने के बाद दूसरी बार पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिये फिर से चुना गया है। हालाँकि पश्चिमी पर्यवेक्षकों के अनुसार, मतदान प्रतिस्पर्द्धी नहीं था।

प्रश्न 19   इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और किस बैंक ने 26 अक्टूबर 2021 को घोषणा की है कि पेमेंट बैंक के लगभग 4.7 करोड़ ग्राहकों को होम लोन की पेशकश करने हेतु एक रणनीतिक साझेदारी की गई है -
 (अ) देना बैंक
 (ब) ऐक्सिस बैंक
 (स) एचडीएफसी बैंक
 (द) आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक
व्याख्या :
एचडीएफसी लिमिटेड और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने आईपीपीबी के 4.7 करोड़ ग्राहकों को 650 शाखाओं के अपने व्यापक नेटवर्क और 1.36 लाख से अधिक बैंकिंग एक्सेस पॉइंट्स के माध्यम से एचडीएफसी लिमिटेड के होम लोन की पेशकश करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की। साझेदारी भारत के दूरस्थ स्थानों में किफायती आवास को बढ़ावा देने में मदद करती है। साझेदारी के तहत, आईपीपीबी डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों (Gramin Dak Sevaks) सहित लगभग 1,90,000 बैंकिंग सेवा प्रदाताओं के माध्यम से गैर-बैंकिंग और कम सेवा वाले क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए होम लोन की पेशकश करेगा।

प्रश्न 20   राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने मिताली राज, नीरज चोपड़ा सहित कितने खिलाड़ियो को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया है -
 (अ) 15
 (ब) 11
 (स) 20
 (द) 25

उत्तर : 11
व्याख्या :
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने मिताली राज, नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियो को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया है। खेल रत्न अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। यह पुरस्कार पहली बार 1991-92 में दिया गया था। तब इसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था। इस अवार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता फैलाना है।

page no.(2/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.