Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2021 Current Affairs

प्रश्न 1   पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिदेशक और विशेष सचिव निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राहुल सचदेवा
 (ब) मुकेश अग्निहोत्री
 (स) चंद्र प्रकाश गोयल
 (द) प्रकाश मल्होत्रा

उत्तर : चंद्र प्रकाश गोयल
व्याख्या :
भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) ने चंद्र प्रकाश गोयल को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन महानिदेशक और विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया है। 1986 बैच के आईएफएस अधिकारी गोयल पहले उत्तर प्रदेश के वन विभाग के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक थे।

प्रश्न 2   निम्न में से कौन सा भारतीय विकेटकीपर 26 मैचों में 100 शिकार करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं -
 (अ) ऋद्धिमान साहा
 (ब) ऋषभ पंत
 (स) केएल राहुल
 (द) दिनेश कार्तिक

उत्तर : ऋषभ पंत
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में खास रिकार्ड बनाया है। उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 100वां टेस्ट शिकार कर पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने कुल 93 कैच लपके हैं जबकि 8 बल्लेबाजों को स्टंप किया है। उन्होंने इस तरह से टेस्ट में कुल 100 शिकार करने का कमाल कर दिखाया।

प्रश्न 3   केंद्र सरकार ने गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति का किसे अध्यक्ष नियुक्त किया है -
 (अ) राहुल गांधी
 (ब) राजनाथ सिंह
 (स) अखिलेश यादव
 (द) पीएम नरेंद्र मोदी

उत्तर : पीएम नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाने के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव किया है। अब इसमें 70 सदस्य होंगे, जबकि प्रधानमंत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। समिति में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्य हैं।

प्रश्न 4   निम्न में से किस बॉलीवुड अभिनेत्री को जानवरों के अनुकूल फैशन उद्योग के समर्थन में उनके काम के लिए पेटा के ‘2021 पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है -
 (अ) आलिया भट्ट
 (ब) करीना कपूर
 (स) कैटरीना कैफ
 (द) जूही चावला

उत्तर : आलिया भट्ट
व्याख्या :
पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया ने बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को अपना 2021 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है। वह एक पशु प्रेमी हैं और अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। इस साल, आलिया भट्ट ने फ्लेदर के पीछे की कंपनी फूल में निवेश किया, जो मंदिर के छोड़े गए फूलों से बना एक शाकाहारी चमड़ा है।

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से किस विधानसभा ने धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक 2021 पारित किया है -
 (अ) गोवा विधानसभा
 (ब) झारखंड विधानसभा
 (स) कर्नाटक विधानसभा
 (द) केरल विधानसभा

उत्तर : कर्नाटक विधानसभा
व्याख्या :
कर्नाटक विधानसभा ने धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक 2021 पारित किया है।

प्रश्न 6   रॉस टेलर ने 30 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वह किस देश से संबंधित हैं -
 (अ) इंगलैंड
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) न्यूजीलैंड
 (द) वेस्ट इंडीज

उत्तर : न्यूजीलैंड
व्याख्या :
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रॉस टेलर ने 30 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। क्रिकेटर ने घोषणा की कि उनकी आखिरी श्रृंखला बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की दो मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला होगी। रॉस टेलर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

प्रश्न 7   वर्ष 2021 में कौन सा देश ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा सदस्य बना -
 (अ) नेपाल
 (ब) भूटान
 (स) मिस्र
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : मिस्र
व्याख्या :
मिस्र (Egypt) ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक के चौथे नए सदस्य के रूप में शामिल हुआ। बांग्लादेश, यूएई और उरुग्वे सितंबर 2021 में ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल हुए। सदस्यता विस्तार न्यू डेवलपमेंट बैंक को उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए खुद को एक प्रमुख विकास संस्थान के रूप में स्थापित करने में सक्षम बनाता है। ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक एक बहुपक्षीय बैंक है जिसे ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा सतत विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए स्थापित किया गया था।

प्रश्न 8    हाल ही में अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और NITI Aayog द्वारा इनोवेशन फॉर यू और द इनजेनियस टिंकरर्स का कौन सा संस्करण लॉन्च किया गया है -
 (अ) पहला संस्करण
 (ब) तीसरा संस्करण
 (स) नौवां संस्करण
 (द) दूसरा प्रकाशन

उत्तर : दूसरा प्रकाशन
व्याख्या :
अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग ने इनोवेशंस फॉर यू और द इंजीनियस टिंकर्स के दूसरे संस्‍करण का विमोचन किया। इनोवेशंस फॉर यू कृषि आधारित 70 र्स्‍टाटअप के नवाचारों का सारांश है। इंजीनियस टिंकर्स प्रौद्योगिकी सम्‍बंधी नवाचारों का सारांश है। इसमें अटल टिंकरिंग लैब के 41 नवाचारों का विवरण है।

प्रश्न 9   हाल ही में झाँसी रेलवे स्टेशन का पुनः नामकरण किया गया है, झाँसी रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है -
 (अ) गंगाधर राव नेवालकर रेलवे स्टेशन
 (ब) वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन
 (स) लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन
 (द) छबीली रेलवे स्टेशन

उत्तर : वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन
व्याख्या :
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया है।

प्रश्न 10   निम्नलिखित में से किसे मरणोपरांत मुंबई प्रेस क्लब का रेडइंक अवार्ड 2020 मिला है -
 (अ) दानिश सिद्दीकी
 (ब) गौरी लंकेश
 (स) रोहित सरदाना
 (द) मनीष सिंह

उत्तर : दानिश सिद्दीकी
व्याख्या :
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने 29 दिसंबर 2021 को एक वर्चुअल इवेंट में मुंबई प्रेस क्लब द्वारा स्थापित वार्षिक 'रेडइंक अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म' 2020 प्रस्तुत किया है। फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी, जिनकी अफगानिस्तान में एक असाइनमेंट के दौरान मृत्यु हो गई, को मरणोपरांत मुंबई प्रेस क्लब द्वारा 2020 के लिए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया है।

page no.(1/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.