Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

ऊर्जा

प्रश्न 1   इनमें से कौन सा प्राकृतिक संसाधन गैर-नवीकरणीय संसाधन माना जाता है -
 (अ) इमारती लकड़ी (टिम्बर)
 (ब) जीवाश्म ईंधन
 (स) सौर ऊर्जा
 (द) पवन ऊर्जा

उत्तर : जीवाश्म ईंधन
व्याख्या :
पृथ्वी खनिज और धातु अयस्क, जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस) सभी गैर-नवीकरणीय संसाधन हैं।

प्रश्न 2   सुमेलित करें:

परमाणु बिजलीघर राज्य
A. तारापुर a. महाराष्ट्र
B. कलपक्कम b. चेन्नई
C. नरौरा c. उत्तरप्रदेश
D. कैगा d. कर्नाटक
कूट: A B C D
 (अ) a b c d
 (ब) b c d a
 (स) c d a b
 (द) d c b a

उत्तर : a b c d
व्याख्या :
तारापुर परमाणु बिजलीघर महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के तारापुर शहर में स्थित है। कलपक्कम (मद्रास) परमाणु ऊर्जा केंद्र चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है। नरोरा परमाणु ऊर्जा स्टेशन (NAPS) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नरोरा में स्थित है। कैगा परमाणु ऊर्जा केंद्र कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है।

प्रश्न 3   कौन सा सुमेलित नहीं है -
(परमाणु शक्ति केन्द्र) (राज्य)

 (अ) कैगा - कर्नाटक
 (ब) नरोरा - उत्तर प्रदेश
 (स) काकरापार - महाराष्ट्र
 (द) कलपक्कम - तमिलनाडु

उत्तर : काकरापार - महाराष्ट्र

प्रश्न 4   गलत युग्म चुनिए :
(क्षेत्र) (ऊर्जा संसाधन)

 (अ) नाहरकटिया - गैस
 (ब) झरिया - कोयला
 (स) आलियाबैट - तेल
 (द) मोरान हुगरीजन - कोयला

उत्तर : मोरान हुगरीजन - कोयला
व्याख्या :
मोरन-हुगरीजन असम में एक तेल क्षेत्र है। यह नहरकटिया से लगभग 40 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। तेल की खोज 1953 में हुई थी और उत्पादन 1956 में शुरू हुआ था।

प्रश्न 5   गैर - जीवाश्म ईंधन वर्ग में भारत में कौन से गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत की सर्वाधिक संस्थापित उत्पादन क्षमता पायी जाती है -
 (अ) पवन ऊर्जा
 (ब) सौर ऊर्जा
 (स) नाभिकीय ऊर्जा
 (द) जलविद्युत ऊर्जा

उत्तर : सौर ऊर्जा

प्रश्न 6   परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे -
 (अ) जवाहरलाल नेहरू
 (ब) कृष्णा मेनन
 (स) होमी जे. भाभा
 (द) शांति स्वरूप भटनागर

उत्तर : होमी जे. भाभा

प्रश्न 7   ‘अरुण जलविद्युत परियोजना’ भारत एवम् _____ के सहयोग का परिणाम है -
 (अ) नेपाल
 (ब) अफगानिस्तान
 (स) म्यांमार
 (द) भूटान

उत्तर : नेपाल

प्रश्न 8   निम्न परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर विचार कीजिए -
(A) एन.ए.पी.एस.-2, नरौरा, उत्तरप्रदेश
(B) टी.ए.पी.एस.-1, तारापुर, महाराष्ट्र
(C) के.के.एन.पी.पी.-2, कुडनकुलम, तमिलनाडु
(D) आर. ए. पी.एस.-1, रावतभाटा, राजस्थान
क्षमता के बढ़ते हुए क्रम में ये संयंत्र हैं -

 (अ) A, B, C, D
 (ब) D, B, A, C
 (स) B, D, C, A
 (द) D, C, B, A

उत्तर : D, B, A, C

प्रश्न 9   सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची - I (विद्युत संयंत्र ) सूची - II (राज्य)
(a) सतपुड़ा (1) महाराष्ट्र
(b) धुवरन (2) उत्तराखंड
(c) टेनकपुर (3) गुजरात
(d) दाभोल (4) मध्य प्रदेश
कूट -
 (अ) a-1, b-2, c-3, d-4
 (ब) a-4, b-2, c-3, d-1
 (स) a-1, b-3, c-2, d-4
 (द) a-4, b-3, c-2, d-1

उत्तर : a-4, b-3, c-2, d-1

प्रश्न 10   भारत के किस राज्य में पवन ऊर्जा की सर्वाधिक क्षमता विद्यमान है -
 (अ) गुजरात
 (ब) कर्नाटक
 (स) राजस्थान
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : गुजरात

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.