Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2022 Current Affairs

प्रश्न 1   27 जनवरी को वार्षिक रूप से मनाए जाने वाले होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस 2022 का विषय क्या है -
 (अ) रिमेम्ब्रेन्स एंड बियॉन्ड
 (ब) रिकवरी एंड रेकॉन्स्टिटूशन आफ्टर द होलोकॉस्ट
 (स) फेसिंग द आफ्टरमाथ
 (द) मेमोरी, डिग्निटी एंड जस्टिस

उत्तर : मेमोरी, डिग्निटी एंड जस्टिस
व्याख्या :
होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस 27 जनवरी को दुनिया भर में होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है, जिसे शोह के रूप में भी जाना जाता है, जो कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूरोपीय यहूदियों का एक नरसंहार था।

प्रश्न 2   जनवरी 2022 में किस राज्य में ‘प्रोटोब्लेफेरस अपटानी’ नाम की एक नई गेको प्रजाति की खोज की गई थी -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) पश्चिम बंगाल
 (स) अरुणाचल प्रदेश
 (द) नागालैंड

उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
शोधकर्ताओं की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश के तल्ले घाटी वन्यजीव अभयारण्य में प्रोटोब्लेफेरस अपटानी नाम की एक नई गेको प्रजाति की खोज की।

प्रश्न 3   2022 के पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं और उनके क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है -
 (अ) सुंदर पिचाई – व्यापार और उद्योग
 (ब) राजीव महर्षि – सिविल सेवा
 (स) प्रतिभा राय – साहित्य और शिक्षा
 (द) गुलाम नबी आजाद – खेल

उत्तर : गुलाम नबी आजाद – खेल
व्याख्या :
पद्म पुरस्कार 2022

प्रश्न 4   2022 के पद्म पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं -
A) पद्म पुरस्कार समिति के अध्यक्ष कैबिनेट सचिव राजीव गौबा हैं।
B) गृह मंत्रालय ने 128 पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की है जिसमें महिलाओं को 34 पुरस्कार और विदेशियों / NRI को 10 पुरस्कार शामिल हैं।
C) भारतीय सशस्त्र बल के भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) हुतात्मा जनरल बिपिन रावत, जो हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बलिदान हुए, उन्हें पद्म विभूषण के सम्मान के लिए नामित किया गया।

 (अ) केवल C
 (ब) केवल A और B
 (स) केवल A और C
 (द) सभी A, B और C

उत्तर : सभी A, B और C
व्याख्या :
पद्म पुरस्कार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव राजीव गौबा करते हैं। गृह मंत्रालय ने 128 पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की है जिसमें महिलाओं को 34 पुरस्कार और विदेशियों / NRI को 10 पुरस्कार शामिल हैं।

प्रश्न 5   हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस लघु वित्त बैंक का पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (PMC बैंक) के साथ विलय हो गया -
 (अ) उज्जीवन SFB
 (ब) इक्विटास SFB
 (स) यूनिटी SFB
 (द) कैपिटल SFB

उत्तर : यूनिटी SFB
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (PMC बैंक) के भारत के 12वें SFB यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (USFBL) के साथ विलय की भारत सरकार की मंजूरी की घोषणा की।

प्रश्न 6   उस समुद्री अभ्यास का नाम बताइए जो हाल ही में (जनवरी 2022 में) भारतीय नौसेना द्वारा अरब सागर में आयोजित किया गया था।
 (अ) शिन्यू मैत्री 2022
 (ब) पश्चिम लहर 2022
 (स) ईस्टर्न ब्रिज 2022
 (द) वज्र प्रहार 2022

उत्तर : पश्चिम लहर 2022
व्याख्या :
भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर आयोजित एक संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर (एक्सपीएल-2022)’ 25 जनवरी, 2022 को संपन्न हुआ। यह अभ्यास 20 दिनों की अवधि तक चला और इसका आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन संबंधी योजनाओं को सुदृढ़ करने और भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय थल सेना एवं तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

प्रश्न 7   कौन सा देश ऊर्जा सुरक्षा पर यूरोपीय संघ के साथ सहयोग करने के लिए सहमत हुआ है -
 (अ) रूस
 (ब) जापान
 (स) अमेरिका
 (द) फ्रांस

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन और उनकी यूरोपीय संघ जी समकक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा की गारंटी पर सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। रूस द्वारा यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों को तैनात करने से उत्पन्न हुए गतिरोध के बीच उन्होंने एक संयुक्त सहयोग बयान जारी किया। यूरोपीय संघ अपनी लगभग एक तिहाई गैस आपूर्ति के लिए रूस पर निर्भर है।

प्रश्न 8   विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ (Great Barrier Reef) किस देश में स्थित है -
 (अ) दक्षिण कोरिया
 (ब) फ्रांस
 (स) सिंगापुर
 (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
‘ग्रेट बैरियर रीफ’ (Great Barrier Reef) ऑस्ट्रेलिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हाल ही में ग्रेट बैरियर रीफ की सुरक्षा के लिए एक बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (703 मिलियन अमरीकी डालर) की घोषणा की है। ग्लोबल वार्मिंग से यह रीफ खतरे में है और जीवाश्म ईंधन का समर्थन करने के लिए सरकार की अक्सर आलोचना की जाती है।

प्रश्न 9   पंडित जसराज किस क्षेत्र से जुड़े थे -
 (अ) पत्रकारिता
 (ब) संस्कृत शिक्षा
 (स) पुरातत्व
 (द) स्वर संगीत

उत्तर : स्वर संगीत
व्याख्या :
पंडित जसराज (1930–2020) मेवाती घराने से संबंधित एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया। यह राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति की रक्षा और बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य पंडित जसराज की विरासत को आगे ले जाना है।

प्रश्न 10   हाल ही में खबरों में रहे ‘नियोकोव’ (NeoCov) की पहचान सबसे पहले किस प्रजाति में हुई है -
 (अ) गोरेया
 (ब) भालू
 (स) गिलहरी
 (द) चमगादड़

उत्तर : चमगादड़
व्याख्या :
NeoCov का मतलब नियोरोमिसिया (Neoromicia) है, जो चमगादड़ की प्रजाति है जो वायरस से संक्रमित हो गई है। यह वायरस MERS कोरोनावायरस से जुड़ा है न कि SARs-CoV-2 से। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों में पाए जाने वाले वायरस के बारे में खबरें व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि क्या NeoCov कोरोनावायरस मनुष्यों के लिए खतरा बन गया है, इसके लिए अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।

page no.(1/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.