Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2022 Current Affairs

प्रश्न 1   भारतीय सेना ने हाल ही में किस राज्य के महू में ‘क्वांटम प्रयोगशाला’ की स्थापना की -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) असम
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) कर्नाटक

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
भारतीय सेना उभरते हुए प्रौद्योगिकी डोमेन के क्षेत्र में स्थिर और महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के सहयोग से सेना ने हाल ही में प्रौद्योगिकी के प्रमुख विकासशील क्षेत्र में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए महू (मध्य प्रदेश) के मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- एमसीटीई में क्वांटम प्रयोगशाला की स्थापना की है। भारतीय सेना ने इसी संस्थान में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र भी स्थापित किया है।

प्रश्न 2   केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् की तरफ से जारी अटल नवाचार रैंकिंग 2021 में किस आईआईटी संस्थान को लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
 (अ) आईआईटी दिल्ली
 (ब) आईआईटी कानपुर
 (स) आईआईटी खड़गपुर
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी मद्रास
व्याख्या :
देश भर के शिक्षा संस्थानों में नवाचार, स्टार्ट-अप और उद्यमिता विकास के मामलों में वर्ष 2021 में आगे रहे संस्थानों की रैकिंग जारी कर दी गयी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) द्वारा तैयार की गयी इस अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन एचीवमेंट्स (एआरआइआइए) को शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने जारी की। एआरआइआइए 2021 के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास लगातार तीसरी बार रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 3   भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को निम्न में से किस विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है -
 (अ) सशस्त्र सीमा बल
 (ब) सीमा सुरक्षा बल
 (स) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
 (द) राष्ट्रीय जांच एजेंसी

उत्तर : सशस्त्र सीमा बल
व्याख्या :
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसएसबी के प्रमुख कुमार राजेश चंद्र 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बिहार कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी चंद्र ने जनवरी, 2019 में सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला था।

प्रश्न 4   भारत और किस देश की सरकार ने हाल ही में सभी पात्र यात्रियों को दोनों देशों के बीच यात्रा करने की अनुमति देने के लिए एक एयर बबल समझौते को अंतिम रूप दिया है -
 (अ) पाकिस्तान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) चीन
 (द) सऊदी अरब

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
भारत सरकार और सऊदी अरब सरकार ने सभी पात्र यात्रियों को दोनों देशों के बीच यात्रा करने की अनुमति देने के लिए एक एयर बबल समझौते को अंतिम रूप दिया है। एयर बबल समझौता दोनों देशों के बीच 1 जनवरी, 2022 से उड़ानों की अनुमति देगा।

प्रश्न 5   निम्न में से किस राज्य में विवादित कानून AFSPA को अगले छह महीने (जून 2022) तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
 (अ) असम
 (ब) मणिपुर
 (स) मिजोरम
 (द) नगालैंड

उत्तर : नगालैंड
व्याख्या :
30 दिसंबर, 2021 को केंद्र सरकार ने AFSPA अधिनियम के तहत पूरे नागालैंड को छह और महीनों के लिए “अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया। यह घोषणा 30 दिसंबर, 2021 से प्रभावी होगी। सरकार ने राज्य की स्थिति को ‘अशांत और खतरनाक’ करार दिया है। यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा नागालैंड से विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम को वापस लेने की संभावना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन के कुछ दिनों बाद लिया गया था।

प्रश्न 6   हाल ही में बॉलीवुड के किस प्रसिद्ध फिल्म निर्माता का निधन हो गया है -
 (अ) सलीम खान
 (ब) विजय गलानी
 (स) कबीर खान
 (द) राम गोपाल वर्मा

उत्तर : विजय गलानी
व्याख्या :
बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर विजय गलानी (Vijay Galani) का निधन हो गया है। 50 साल की उम्र में उन्होंने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. विजय गलानी बीते काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और लंदन में अपना इलाज करा रहे थे। प्रोड्यूसर विजय गलानी सलमान खान, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्माताओं और सितारों संग काम किया है। उन्होंने गोविंदा, मनीषा कोईराला की फिल्म 'अचानक' को भी प्रोड्यूस किया है।

प्रश्न 7   दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से सन्यास लेने की घोषणा की है -
 (अ) मार्को जेनसन
 (ब) क्विंटन डिकॉक
 (स) डीन एल्गर
 (द) टेम्बा बावुमा

उत्तर : क्विंटन डिकॉक
व्याख्या :
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। बता दें कि डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान भी रहे हैं। बता दें कि डिकॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए कुल 54 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 38.82 की औसत से 3300 रन बनाए।

प्रश्न 8   बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक की दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय निम्न में से कौन बन गए हैं -
 (अ) अल्पाइन स्कीयर गुल देव
 (ब) अल्पाइन स्कीयर हिरा लाल
 (स) अल्पाइन स्कीयर हिमांशु ठाकुर
 (द) अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान

उत्तर : अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान
व्याख्या :
जम्मू-कश्मीर के अल्पाइन स्कीइर आरिफ खान ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए एक और इवेंट में क्वालीफाई कर लिया है। वह अगले साल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल चीन के बीजिंग में 4 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। कश्मीर के हाजीबल तनमर्ग इलाके के आरिफ ने महीने भर पहले दुबई में हुई क्वालिफाइंग स्पर्धा में इन खेलों के लिए पहला टिकट हासिल किया था।

प्रश्न 9   वर्ष 2021 के लिए किसे हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है -
 (अ) दया प्रकाश सिन्हा
 (ब) नमिता गोखले
 (स) अनुराधा सरमा पुजारी
 (द) डीएस नागभूषण

उत्तर : दया प्रकाश सिन्हा
व्याख्या :
हिंदी साहित्य में साहित्य अकादमी सम्मान के लिए वरिष्ठ लेखक और नाटककार दया प्रकाश सिन्हा को प्रदा किया जाएगा. उनके नाटक ‘सम्राट अशोक’ को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। दया प्रकाश सिन्हा का जन्म 2 मई, 1935 का उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुआ था। अंग्रेज़ी के लिए नमिता गोखले को उनके उपन्यास 'थिंग्स टू लीव बिहाइंड' के लिए चुना गया है।

प्रश्न 10   भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने वर्ल्डवन के किस कंपनी में 96 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है -
 (अ) टाटा मोटर्स
 (ब) टेक महिंद्रा
 (स) जिंदल पावर
 (द) इंफोसिस

उत्तर : जिंदल पावर
व्याख्या :
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वर्ल्डवन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिंदल पावर लिमिटेड में 96.42 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी। वर्ल्डवन प्राइवेट लिमिटेड (वर्ल्डवन) एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जिसका विभिन्न सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश है।

page no.(1/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.