Rajasthan Current Affairs 2022
प्रश्न 1 राजस्थानी के लिए साहित्य अकादमी अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया -
(अ) मीठेश निर्मोही
(ब) दया प्रकाश
(स) नमिता गोखले
(द) शारदा कुमारी
व्याख्या :
साहित्य अकादमी पुरस्कारों में इस बार राजस्थानी भाषा के कविता संग्रह मुगती के लेखक जोधपुर के मिठेश निर्मोही को साहित्य अकादमी अवार्ड देने की घोषणा की गई है। हिंदी में दया प्रकाश सिन्हा को यह पुरस्कार उनके नाटक 'सम्राट अशोक' के लिए दिया गया है वहीं पर्वतीय मूल की नैनीताल में पली बढ़ी निवासी प्रसिद्ध लेखिका व उपन्यासकार नमिता गोखले की चर्चित किताब थिंग्स टू लिव बिहाइंड को इस साल के अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस बार अकादमी ने युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार भी शुरू किए हैं। साहित्य अकादमी पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा साहित्यक सम्मान है। इसे 1954 में शुरू किया गया। भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और राजस्थानी सहित 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिये जाते हैं। मेघाा मजूमदार को 2020 में प्रकाशित अपनी पहली पुस्तक ‘ए बर्निंग’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार दिया गया। अनीता वछरजानी को जीवनी ‘अमृता शेर-गिल: रिबेल विद ए पेंटब्रश’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2021 दिया गया। हिंदी लेखक देवेंद्र मेवाड़ी को नाटक ‘नाटक नाटक में विज्ञान’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2021 दिया गया है। 2021 ज्ञानपीठ पुरस्कार नीलमणि फूकान जूनियर (56वां) और कोंकणी उपन्यासकार दामोदर मौजो (57वां) को दिया गया।
प्रश्न 2 राज्य की किस झील को उत्तर भारत की सबसे बड़ी वाटर टूरिस्ट स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा -
(अ) पिछोला
(ब) तालछापर
(स) राजसमंद
(द) आनासागर
प्रश्न 3 स्टेशन पर दवा दोस्त के नाम से मेड़िकल खोलने वाला राज्य का कौनसा रेलवे स्टेशन है -
(अ) बीकानेर
(ब) जयपुर
(स) बाड़मेर
(द) जोधपुर
व्याख्या :
रेलवे की ओर से जयपुर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोला गया है। उसे नाम दिया गया है दवा दोस्त। इस मेडिकल स्टोर पर सभी प्रकार की जेनरिक दवाइयां 80 प्रतिशत तक छूट पर उपलब्ध रहेंगी।
प्रश्न 4 शरद महोत्सव 2021 का आयोजन कहा किया गया -
(अ) नाथद्वारा
(ब) कुंभलगढ़
(स) माउंट आबू
(द) जैसलमेर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आबू पर्वत नगर पालिका के शरद महोत्सव-2021 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने माउण्ट आबू की प्रसिद्ध नक्की झील पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण तथा महात्मा गांधी पुस्तकालय का उद्घाटन किया और झील के किचन गार्डन पर पार्किंग एवं टेरेस गार्डन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने के लिये पहली बार 500 करोड़ रुपए का पर्यटन विकास कोष बनाया गया है। इस कोष से पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, उनके संरक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत ब्रॉन्डिंग जैसे कार्य किये जाएंगे। पयर्टन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये राजस्थान को इंडिया टूडे टूरिज़्म अवार्ड 2021 में बेस्ट आईकोनिक लैंडस्केप डेस्टीनेशन अवार्ड, बेस्ट फेस्टीवल डेस्टीनेशन अवार्ड और ट्रेवल एंड लीजर इंडियाज बेस्ट अवार्डस् 2021 में सर्वश्रेष्ठ राज्य के साथ सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टीनेशन अवार्ड और कोंडेनास्ट ट्रेवलर अवार्ड-2021 में बेस्ट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप एवं रनरअप बेस्ट लेज़र डेस्टिनेशन अवार्ड मिले हैं।
प्रश्न 5 वागड़ की पहली बेटी जिसने दाद साहब फाल्के फैशन लाइफटाइम आईकल अवार्ड जिता है -
(अ) दिव्यानी कटारा
(ब) सीमा रानी
(स) मनीषा कपुर
(द) शारदा वर्मा
व्याख्या :
छाेटे से गांव गुंदीघाटा(डूंगरपुर) की दिव्यानी कटारा ने 2021 का दादा साहब फाल्के फैशन अाइकन लाइफ स्टाइल अवाॅर्ड जीता है।
प्रश्न 6 60 एकड़ में राजस्थान का इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल हब का निर्माण कहा किया जा रहा है -
(अ) पाली
(ब) जोधपुर
(स) अलवर
(द) जयपुर
प्रश्न 7 स्वाति शर्मा का संबंध किस जिले से है -
(अ) झुंझुनू
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) बाड़मेर
व्याख्या :
स्वाति शर्मा को स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित WTO में लीगल ऑफिसर के पद पर जॉइनिंग मिली है। झुंझुनूं के छोटे से गांव काजड़ा में स्वाति का जन्म हुआ।
प्रश्न 8 कृष्णा नागर का संबंध किस खेल से है -
(अ) फुटबाॅल
(ब) हाॅकी
(स) बैडमिंटन
(द) भाला फेंक
व्याख्या :
टोक्यो पैरालिंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने नेशनल पैरा बैडमिंटन(एसएच-6) चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किये हैं।
प्रश्न 9 राजस्थान Ophthalmology द्वारा लाइफटाइम अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है -
(अ) डा. योगेश शुक्ला
(ब) डा. रिता सेन
(स) डा. विक्रम भाखर
(द) डा. अनिल अग्रवाल
व्याख्या :
नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. योगेश शुक्ला को राजस्थान Ophthalmology (नेत्रविज्ञान) सोसाइटी द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 10 रजत चौहान और स्वाती दूधवाल का संबंध किस खेल से है -
(अ) बैडमिंटन
(ब) हाॅकी
(स) तीरंदाजी
(द) शुटिंग
व्याख्या :
राजस्थान सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में चूरू जिले से रजत चौहान, अर्जुन अवार्डी और स्वाती दूधवाल (महाराणा प्रातप अवार्डी) ने व्यक्तिगत स्पर्धा ओलम्पिक राउण्ड में स्वर्ण पदक और चैंपियन बने।
page no.(1/53)