Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व की प्रमुख नदियां

प्रश्न 1   एल्ब नदी और राइन नदी किस सागर में अपना जल गिराती हैं -
 (अ) उत्तरी सागर
 (ब) भूमध्य सागर
 (स) एड्रियाटिक सागर
 (द) ब्लैक सी (काला सागर)

उत्तर : उत्तरी सागर
व्याख्या :
राइन नदी स्विस आल्प्स में उच्च स्रोत से निकलने के साथ, उत्तरी सागर के मुहाने पर स्थित रॉटरडम बंदरगाह तक लगभग 800 मील (1,300 किलोमीटर) से अधिक की दूरी तय करती है। उत्तरी सागर में गिरने से पहले यह यूरोप के महत्त्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों को बंदरगाहों के माध्यम से सामान की आपूर्ति करती है। एल्ब नदी उत्तरी सागर में अपना जल गिराती है। यह पूर्वी जर्मनी में बहने वाली एक प्रमुख नदी है।

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से कौनसी एक नदी विषुवत रेखा को दो बार पार करती है -
 (अ) जायरे
 (ब) नाइजर
 (स) नील
 (द) अमेजन

उत्तर : जायरे
व्याख्या :
कांगो नदी, जो जाइरे नदी भी कहलाती है। अफ्रीका की एक प्रमुख नदी है। यह नदी पश्चिम मध्य अफ्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ्रीका की सबसे लम्बी नदी है। कांगो नदी विश्व की समस्त नदियों में, दक्षिण अमेरीका की ऐमेजन नदी के बाद, दूसरी सबसे अधिक जलप्रवाह वाली नदी है। अपने मार्ग में कांगो नदी दो बार भूमध्य रेखा पार करती है।

प्रश्न 3   न्यूयार्क और मांट्रियल (कनाडा) को जोड़ने वाली नदी है-
 (अ) कोलोरेडो
 (ब) हडसन
 (स) सेंट लॉरेन्स
 (द) चर्चिल

उत्तर : हडसन
व्याख्या :
हडसन नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह 315 मील (507 किमी) लंबी है और उत्तर से दक्षिण तक बहती है। नदी एडिरोंडैक पर्वत में निकलती है और हडसन घाटी से होकर बहती है। हडसन नदी न्यूयॉर्क और मॉन्ट्रियल को जोड़ने वाली नदी है।

प्रश्न 4   क्रेडल ऑफ चाइना (चीन का पालना) किस नदी की घाटी का नाम है -
 (अ) यांग टी सीक्यांग
 (ब) ह्वांग हो
 (स) वी हो
 (द) नानकिन

उत्तर : ह्वांग हो
व्याख्या :
पीली नदी, जिसे ह्वांग हो भी कहा जाता है, को चीनी सभ्यता का पालना कहा जाता है। यह प्राचीन चीनी सभ्यता का जन्मस्थान था।

प्रश्न 5   सेंट लारेंस नदी किस महासागर में गिरती है -
 (अ) प्रशान्त महासागर
 (ब) उत्तरी अटलांटिक महासागर
 (स) दक्षिणी अटलांटिक महासागर
 (द) हिन्द महासागर

उत्तर : उत्तरी अटलांटिक महासागर

प्रश्न 6   ओहरिड झील (Lake Ohrid) किस महाद्वीप में स्थित है -
 (अ) यूरोप
 (ब) दक्षिणी अमेरिका
 (स) अफ्रीका
 (द) एशिया

उत्तर : यूरोप
व्याख्या :
ओहरिड झील एक झील है जो उत्तरी मैसेडोनिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और पूर्वी अल्बानिया के बीच की सीमा तक फैली हुई है। यह यूरोप की सबसे गहरी और सबसे पुरानी झीलों में से एक है। 8,000 साल पुराने, स्टिल्ट पर बने घर यूरोप में अब तक पाई गई सबसे पुरानी झील के किनारे की बस्ती हो सकते हैं।

प्रश्न 7   निम्न में से कौन सी झील शिकागो शहर से सम्बन्धित है -
 (अ) सुपीरियर झील
 (ब) मिशिगन झील
 (स) एरी झील
 (द) विक्टोरिया झील

उत्तर : मिशिगन झील

प्रश्न 8   कौनसा जोड़ा गलत है-
शहर - नदी

 (अ) पेरिस - सीन
 (ब) रोम - टाइबर
 (स) टोक्यो - किजिल
 (द) लंदन - टेम्स नदी

उत्तर : टोक्यो - किजिल

प्रश्न 9   उत्तरी अमेरिका की ग्रेट लेक्स हैं-
 (अ) लेक सुपीरियर
 (ब) लेक ओंटारियो
 (स) लेक इरी
 (द) उक्त सभी

उत्तर : उक्त सभी

प्रश्न 10   गाटुन झील से होकर गुजरने वाली नहर पहचान कीजिए -
 (अ) स्वेज़ नहर
 (ब) कील नहर
 (स) गोटा नहर
 (द) पनामा नहर

उत्तर : पनामा नहर
व्याख्या :
पनामा नहर मीठे पानी की झील गाटुन से होकर गुजरती है, जिसका जलस्तर समुद्रतल से 26 मीटर ऊपर है। पनामा नहर, जो मध्य अमेरिका के पनामा में स्थित है। यह नहर प्रशांत महासागर और (कैरेबियन सागर होकर) अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.