Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व की प्रमुख नदियां

प्रश्न 11   निम्न में से कौनसी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है -
 (अ) नील
 (ब) अमेजन
 (स) जायरे
 (द) मिसिसिप्पी

उत्तर : जायरे

प्रश्न 12   कौनसा राजधानी शहर डेन्यूब नदी के तट पर स्थित नहीं है -
 (अ) रोम
 (ब) विएना
 (स) बेलग्रेड
 (द) बुडापेस्ट

उत्तर : रोम

प्रश्न 13   विक्टोरिया जलप्रपात किस नदी से संबंधित है -
 (अ) नील
 (ब) जैम्बेज़ी
 (स) अमेज़न
 (द) ज़ायरे

उत्तर : जैम्बेज़ी

प्रश्न 14   निम्नलिखित में से कौनसा शहर डेन्यूब नदी के किनारे पर स्थित है -
 (अ) वारसॉ
 (ब) एथेन्स
 (स) पेरिस
 (द) वियना

उत्तर : वियना

प्रश्न 15   प्राकृतिक तटबंध --------- द्वारा निर्मित हैं।
 (अ) नदी
 (ब) हिमानी
 (स) पवन
 (द) सागरीय लहरे

उत्तर : नदी
व्याख्या :
प्राकृतिक तटबंध नदियों के किनारों पर जमा गाद या मलबे से बने बांध हैं। वे तब बनते हैं जब बाढ़ के दौरान पानी तटों से बाहर फैलता है और वेग कम होने के कारण बड़े आकार के मलबे नदी के समानांतर जमा हो जाते हैं।

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौन सी नदी दो बार भूमध्य रेखा को पार करती है -
 (अ) जायरे
 (ब) अमेज़न
 (स) नील
 (द) नाइजर

उत्तर : जायरे
व्याख्या :
जायरा नदी (कांगो नदी) अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है, जो केवल नील नदी से छोटी है। यह दुनिया की एकमात्र बड़ी नदी है जो दो बार भूमध्य रेखा के पार जाती है। कांगो बेसिन कुल अफ्रीकी लैंडमास का लगभग 4,000,000 किमी² या 13% कवर करता है।

प्रश्न 17   कौन सी नदी रूस और चीन के बीच सीमा बनाती है -
 (अ) अमूर नदी
 (ब) यांग्ज़ी नदी
 (स) सीकिंग
 (द) ह्वांग हो

उत्तर : अमूर नदी

प्रश्न 18   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

सूची-I (नदी) सूची - II (जिसमे बहती है)
1. डोनो A. कैलिफोर्निया की खाड़ी
2. अमु दरिया B. अरल सागर
3. कोलोराडो C. हिंद महासागर
4. लिम्पोपो D. आज़ोव का सागर

 (अ) 1 - D, 2 - C, 3 - B, 4 - A
 (ब) 1 - B, 2 - D, 3 - A, 4 - C
 (स) 1 - D, 2 - B, 3 - A, 4 - C
 (द) 1 - D, 2 - B, 3 - C, 4 - A

उत्तर : 1 - D, 2 - B, 3 - A, 4 - C

प्रश्न 19   टेम्स नदी पर स्थित शहर है -
 (अ) वियना
 (ब) हेम्बर्ग
 (स) शंघाई
 (द) लंदन

उत्तर : लंदन

प्रश्न 20   अफ्रीका की सबसे बड़ी झील कौनसी है -
 (अ) लेक वाॅन
 (ब) विक्टोरिया
 (स) लेक इरी
 (द) मिशीगन

उत्तर : विक्टोरिया

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.