Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व का पर्यावरण

प्रश्न 1   सुपोषण (Eutrophication) संबंधित है -
 (अ) ओजोन क्षय
 (ब) जलीय परितंत्र
 (स) घास परितंत्र
 (द) मरूस्थलीय परितंत्र

उत्तर : जलीय परितंत्र

प्रश्न 2   ‘क्योटो प्रोटोकोल’ का संबंध निम्नांकित में से किससे है -
 (अ) आर्थिक सहयोग
 (ब) निःशस्त्रीकरण
 (स) भूमण्डलीय उष्मीकरण को कम करने हेतु
 (द) आतंकवाद को रोकने हेतु

उत्तर : भूमण्डलीय उष्मीकरण को कम करने हेतु

प्रश्न 3   विश्व का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व किस देश में है -
 (अ) चीन
 (ब) जापान
 (स) श्रीलंका
 (द) म्यांमार

उत्तर : म्यांमार

प्रश्न 4   जैव आवर्धन क्या है -
 (अ) समय के साथ ऊतकों में एक जहरीले पदार्थ की बढ़ती सांद्रता
 (ब) कंप्यूटर का उपयोग करके चित्र का आकार बढ़ाने के लिए
 (स) जीव का बढ़ता आकार
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : समय के साथ ऊतकों में एक जहरीले पदार्थ की बढ़ती सांद्रता

प्रश्न 5   ‘पृथ्वी दिवस’ जिस दिन मनाया जाता है, वह है -
 (अ) 16 दिसम्बर
 (ब) 22 मार्च
 (स) 22 अप्रैल
 (द) 5 जून

उत्तर : 22 अप्रैल

प्रश्न 6   विश्व प्रसिद्ध “ओल्ड फेथफुल गीज़र” अवस्थित है –
 (अ) जापान में
 (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका में
 (स) आइसलैण्ड में
 (द) न्यूज़ीलैण्ड में

उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका में

प्रश्न 7   'अर्थ ऑवर' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह यूएनईपी और यूनेस्को की एक पहल है।
  2. यह एक आंदोलन है जिसमें प्रतिभागी हर साल एक निश्चित दिन पर एक घंटे के लिये लाइट बंद कर देते हैं।
  3. यह जलवायु परिवर्तन और ग्रह को बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक अभियान है।
ऊपर दिये गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -
 (अ) केवल 1 और 3
 (ब) केवल 2
 (स) केवल 2 और 3
 (द) 1, 2 और 3

उत्तर : केवल 2 और 3

प्रश्न 8   जैव विविधता का संबंध है -
 (अ) वन्य जीवों के विविध रूपों में
 (ब) वनों में पाये जाने वाले पेड़-पौधों के विभिन्न रूपों में
 (स) प्रकृति से मिलने वाले सभी प्रकार के प्राणियों और पेड़-पौधों से
 (द) पृथ्वी पर मिलने वाली सभी प्रकार के पेड़-पौधों से

उत्तर : प्रकृति से मिलने वाले सभी प्रकार के प्राणियों और पेड़-पौधों से

प्रश्न 9   वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -

  1. इसे पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में समर्थन दिया गया था।
  2. यह वनों के नुकसान को समाप्त करने के लिये एक वैश्विक समयरेखा का समर्थन करता है।
  3. यह कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है।
  4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और स्वदेशी समुदायों द्वारा समर्थित है।
  5. भारत इसकी स्थापना के समय से ही इसके हस्ताक्षरकर्त्ताओं में से एक था।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
 (अ) केवल 1, 2 और 4
 (ब) केवल 1, 3 और 5
 (स) केवल 3 और 4
 (द) केवल 2 और 5

उत्तर : केवल 1, 2 और 4
व्याख्या :
वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा एक स्वैच्छिक और गैर-कानूनी रूप से बाध्यकारी राजनीतिक घोषणा है जो 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के जलवायु शिखर सम्मेलन द्वारा प्रेरित सरकारों, कंपनियों और नागरिक समाज के बीच संवाद से विकसित हुई है। अतः कथन 1 सही है और कथन 3 सही नहीं है। घोषणापत्र में 2020 तक वनों की कटाई की दर को आधा करने, 2030 तक इसे समाप्त करने और करोड़ों एकड़ भूमि को बहाल करने का वादा किया गया है। अत: कथन 2 सही है। इस घोषणा में वर्तमान में 200 से अधिक समर्थनकर्त्ता हैं, जिनमें राष्ट्रीय सरकारें, उप-राष्ट्रीय सरकारें, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, स्वदेशी लोग और स्थानीय समुदाय, संगठन, गैर-सरकारी संगठन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। अत: कथन 4 सही है। वनों की स्थापना पर न्यूयॉर्क घोषणा के समय भारत हस्ताक्षरकर्त्ताओं में से एक नहीं था। अत: कथन 5 सही नहीं है।

प्रश्न 10   विश्व पर्यावरण दिसव मानाया जाता है -
 (अ) 15 मई को
 (ब) 5 जून को
 (स) 4 अगस्त को
 (द) 12 सितंबर को

उत्तर : 5 जून को

page no.(1/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.