Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व का पर्यावरण

प्रश्न 11   ओजोन परत पृथ्वी की सुरक्षा करती है-
 (अ) पराबैंगनी किरणों से
 (ब) अवरक्त किरणों से
 (स) एक्स-किरणों से
 (द) उपर्युक्त सभी से

उत्तर : पराबैंगनी किरणों से

प्रश्न 12   मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल संबंधित है-
 (अ) वैश्विक तापन से
 (ब) ओजोन क्षरण से
 (स) सतत् विकास से
 (द) जलवायु परिवर्तन से

उत्तर : ओजोन क्षरण से

प्रश्न 13   ओजोन छिद्र वाले स्थान पर ओजोन परत की मोटाई होती है -
 (अ) 280 डॉबसन इकाई
 (ब) 220 डॉबसन इकाई से कम
 (स) 300 डॉबसन इकाई से कम
 (द) 100 डॉबसन इकाई से कम

उत्तर : 220 डॉबसन इकाई से कम

प्रश्न 14   ओजोन छिद्र की खोज सर्वप्रथम किस वर्ष की गई थी -
 (अ) 1984
 (ब) 1970
 (स) 1990
 (द) 1950

उत्तर : 1984

प्रश्न 15   ओजोन परत के क्षरण के कारण होता है-
 (अ) समुद्री जल स्तर में वृद्धि
 (ब) पृथ्वी की सतह पर पराबैंगनी विकिरणों में वृद्धि
 (स) पृथ्वी की सतह पर ऑक्सीजन की मात्रा में कमी
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : पृथ्वी की सतह पर पराबैंगनी विकिरणों में वृद्धि

प्रश्न 16   निम्न में से ओजोन परत संरक्षण से संबंधित नहीं है-
 (अ) वियना अभिसमय
 (ब) मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
 (स) किगाली समझौता
 (द) क्योटो प्रोटोकॉल

उत्तर : क्योटो प्रोटोकॉल

प्रश्न 17   निम्न में से कौनसा संश्लेषित रसायन ओजोन क्षरण के लिए उत्तरदायी है -
 (अ) पॉलि विनायल क्लोराइड
 (ब) क्लोरो फ्लोरो कार्बन
 (स) बायो पॉलिमर
 (द) मेन्थॉल

उत्तर : क्लोरो फ्लोरो कार्बन

प्रश्न 18   ओजोन परत पृथ्वी के वायुमण्डल के किस भाग में पायी जाती है -
 (अ) क्षोभमण्डल
 (ब) आयनमण्डल
 (स) समताप मण्डल
 (द) बहिर्मण्डल

उत्तर : समताप मण्डल

प्रश्न 19   अन्टार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र में वृद्धि होती है-
 (अ) ग्रीष्म ऋतु में
 (ब) बसंत ऋतु में
 (स) शीत ऋतु में
 (द) पतझड़ ऋतु में

उत्तर : बसंत ऋतु में

प्रश्न 20   पृथ्वी की सतह से एक बिन्दु से ऊपर वातावरण में ओजोन की कुल मात्रा को मापा जाता है-
 (अ) डॉबसन इकाई में
 (ब) खगोलीय इकाई में
 (स) एन्गस्ट्रम इकाई में
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : डॉबसन इकाई में

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.