Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व के प्रमुख पर्वत और पठार

प्रश्न 1   निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) अप्लेशियन पर्वत - संयुक्त राज्य अमेरिका
 (ब) पिरेनीज पर्वत - फ्रांस
 (स) यूराल पर्वत - ब्राजील
 (द) सिनलिंग पर्वत - चीन

उत्तर : यूराल पर्वत - ब्राजील

प्रश्न 2   ग्लोबल - 200 संदर्भित करती है :
 (अ) विश्व के अत्यंत समृद्ध, दुर्लभ और सबसे विशिष्ट इको- रीजन्स / इको क्षेत्रों को।
 (ब) विश्व के शीर्ष 200 हरित उद्योगों को।
 (स) विश्व की शीर्ष 200 शैक्षणिक संस्थाओं को।
 (द) विश्व के अत्यंत महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्रों को।

उत्तर : विश्व के अत्यंत समृद्ध, दुर्लभ और सबसे विशिष्ट इको- रीजन्स / इको क्षेत्रों को।

प्रश्न 3   ओजार्क पठार अवस्थित है :
 (अ) उत्तरी ब्राजील में
 (ब) ग्वाटेमाला में
 (स) यू.एस.ए. में
 (द) मैक्सिको में

उत्तर : यू.एस.ए. में

प्रश्न 4   एटलस पर्वत कहाँ हैं -
 (अ) यूरोप
 (ब) उत्तरी अमेरिका
 (स) अफ्रीका
 (द) दक्षिणी अमेरिका

उत्तर : अफ्रीका

प्रश्न 5   निम्र में प्राचीन वलित पर्वत है-
 (अ) विंध्याचल व अरावली
 (ब) अरावली व सतपुड़ा
 (स) विंध्याचल व हिमालय
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : विंध्याचल व अरावली

प्रश्न 6   संसार का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है-
 (अ) पामीर का पठार
 (ब) तिब्बत का पठार
 (स) अनातोलिया का पठार
 (द) यन्नान का पठार

उत्तर : तिब्बत का पठार

प्रश्न 7   सोनारन मरुस्थल स्थित है-
 (अ) कनाडा
 (ब) अमेरिका
 (स) मैक्सिको
 (द) नामीबिया

उत्तर : मैक्सिको

प्रश्न 8   अपलेशियन पर्वत उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है-
 (अ) उत्तर में
 (ब) उत्तर-पूर्व में
 (स) दक्षिण में
 (द) पश्चिम में

उत्तर : उत्तर-पूर्व में

प्रश्न 9   रॉकी पर्वतमाला के पूर्वी ढाल की गर्म हवा कहलाती है-
 (अ) फौहन
 (ब) चिनुक
 (स) बोरो
 (द) मिस्ट्ल

उत्तर : चिनुक

प्रश्न 10   ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत किस महाद्वीप में स्थित है-
 (अ) उ. अमेरिका
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) अफ्रीका
 (द) अण्टार्कटिका

उत्तर : अफ्रीका

page no.(1/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.