Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विराम तथा गति

प्रश्न 1   ऊपर फेंकी जाने वाली वस्तु का त्वरण होता है -
 (अ) धनात्मक
 (ब) ऋणात्मक
 (स) शून्य
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ऋणात्मक

प्रश्न 2   किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु की स्थिति और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई ब्राह्य बल सक्रिय न हो यह है -
 (अ) न्यूटन का प्रथम नियम
 (ब) न्यूटन का द्वितीय नियम
 (स) न्यूटन का तृतीय नियम
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : न्यूटन का प्रथम नियम

प्रश्न 3   राकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है -
 (अ) ऊर्जा संरक्षण
 (ब) बर्नोली प्रमेय
 (स) एवेग्रेडो परिकल्पना
 (द) संवेग संरक्षण

उत्तर : संवेग संरक्षण

प्रश्न 4   बल गुणनफल है -
 (अ) द्रव्यमान और वेग का
 (ब) द्रव्यमान और त्वरण का
 (स) भार और वेग का
 (द) भार और त्वरण का

उत्तर : द्रव्यमान और त्वरण का

प्रश्न 5   ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया -
 (अ) न्यूटन
 (ब) केप्लर
 (स) गेलीलियो
 (द) कापर निकस

उत्तर : केप्लर

प्रश्न 6   किसी मनुष्य का भार पृथ्वी पर 600 न्यूटन है तब चन्द्रमा पर उसका भार कितना होगा -
 (अ) 6000 न्यूटन
 (ब) 60 न्यूटन
 (स) 1000 न्यूटन
 (द) 100 न्यूटन

उत्तर : 100 न्यूटन

प्रश्न 7   चलती हुई बस में जब अचानक ब्रेक लगते हैं तो उसमें बैठे यात्री आगे की दिशा में गिरते है। यह किस सिद्धांत पर आधारित है -
 (अ) सापेक्षता सिद्धांत
 (ब) न्यूटन का तीसरा नियम
 (स) न्यूटन का दूसरा नियम
 (द) न्यूटन का पहला नियम

उत्तर : न्यूटन का पहला नियम

प्रश्न 8   रॉकेट, ______ संरक्षण के सिद्धांत पर कार्य करता है।
 (अ) बल
 (ब) दाब
 (स) संवेग
 (द) त्वरण

उत्तर : संवेग

प्रश्न 9   दूध से क्रीम निकालने में कौन सा बल लगता है -
 (अ) अपकेन्द्रीय बल
 (ब) अभिकेन्द्रीय बल
 (स) उपकेन्द्रीय बल
 (द) बाह्य बल

उत्तर : अपकेन्द्रीय बल

प्रश्न 10   रॉकेट और जेट प्लेन की उडान किसके सिद्धान्त का व्यावहारिक अनुप्रयोग है -
 (अ) रैखिक गति का संरक्षण
 (ब) बल का संरक्षण
 (स) ऊर्जा का संरक्षण
 (द) द्रव्यमान का संरक्षण

उत्तर : रैखिक गति का संरक्षण

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.