Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Syllogism (न्याय निगमन)

प्रश्न 11   यहाँ, एक कथन के पश्चात् 4 निष्कर्ष I, II, III एवं IV दिए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न हों। सभी निष्कर्षों को पढ़कर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/कौन से तार्किक रूप से दिए कथनों का अनुसरण करते हैं, सामान्य ज्ञात तथ्यों की अनदेखी करते हुए।
कथन : कुछ मसखरे पुरुष हैं। कोई भी पुरुष, साईकिल नहीं है।
निष्कर्ष :
(I) कोई भी मसखरा, साईकिल नहीं है।
(II) कोई भी पुरुष, मसखरा नहीं है।
(III) कुछ मसखरे, साईकिलें हैं।
(IV) कुछ पुरुष, मसखरे हैं।

 (अ) केवल I तथा अनुसरण करते हैं।
 (ब) केवल IV अनुसरण करता है।
 (स) केवल I, II तथा IV अनुसरण करते हैं।
 (द) सभी अनुसरण करते हैं।

उत्तर : केवल IV अनुसरण करता है।

प्रश्न 12   दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा/धारणाएँ, कथन में निहित है।
कथन :
राधिका में इतनी समझ है कि वह XYZ उत्पाद का बहिष्कार कर देगी।
धारणाएँ :
(i) XYZ उत्पाद लोकप्रिय नहीं है।
(ii) XYZ उत्पाद का बहिष्कार करना बुद्धिमानी की निशानी है।

 (अ) केवल धारणा (i) निहित है।
 (ब) केवल धारणा (ii) निहित है।
 (स) दोनों धारणाएँ निहित हैं।
 (द) न तो धारणा (i) और न ही धारणा (ii) निहित है।

उत्तर : केवल धारणा (ii) निहित है।

प्रश्न 13   दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और निर्णय लें कि कौन सा/कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन :
(i) अयान केवल रेसर-बाइक ही चलाता है।
(ii) पिछले हफ्ते, अयान ने ‘ABC’ बाइक चलाई थी।
निष्कर्ष :
(i) ‘ABC’ एक रेसर-बाइक है।
(ii) ABC’ रेसर-बाइक नहीं है।

 (अ) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।
 (स) निष्कर्ष (i) और निष्कर्ष (ii) दोनो अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष (i) और न ही निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।

प्रश्न 14   कथन - सभी बच्चे आइसक्रीम पसन्द करते हैं और कुछ बच्चे चाॅकलेट पसन्द करते हैं।
निष्कर्ष
1. जो बच्चे चाॅकलेट पसन्द करते हैं वे आइसक्रीम भी पसन्द करते हैं।
2. कुछ बच्चे चाॅकलेट पसन्द नहीं करते परन्तु वे आइसक्रीस पसन्द करते हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष 1 निकलता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।
 (स) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों निकलते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष 1 और न ही निष्कर्ष 2 निकलता है।

उत्तर : निष्कर्ष 1 और 2 दोनों निकलते हैं।

प्रश्न 15   दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से अलग हो, यह निर्णय लें कि दिए निष्कर्षों में से कौन सा/कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है/हैं।
कथनः कुछ बास्केटबॉल खिलाड़ी महिलाएँ हैं।
निष्कर्षः
(i) कुछ बास्केटबॉल खिलाड़ी महिलाएँ नहीं हैं।
(ii) सभी बास्केटबॉल खिलाड़ी महिलाएँ नहीं हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।
 (स) निष्कर्ष (i) और निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष (i) और न ही निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।

उत्तर : निष्कर्ष (i) और निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करते हैं।

प्रश्न 16   दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से अलग हो, यह निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है/हैं।
कथनः सभी पियानोवादक नृत्य में अच्छे हैं।
निष्कर्षः
(i) सभी लोग जो नृत्य में अच्छे हैं वे पियानोवादक हैं।
(ii) कुछ लोग जो नृत्य में अच्छे हैं वे पियानोवादक हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।
 (स) निष्कर्ष (i) और निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष (i) और न ही निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।

प्रश्न 17   दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और निर्णय लें कि कौन सा/कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन :
(1) तलत हमेशा उन परिस्थितियों में रोने लगती है, जो उसके लिए कठिन होती हैं।
(2) हिन्दी की परीक्षा में असफल हो जाना तलत के लिए एक कठिन परिस्थिति थी।
निष्कर्ष :
I. तलत हिन्दी की परीक्षा में असफल होने पर नहीं रोई थी।
II. तलत हिन्दी की परीक्षा में असफल होने पर रोई थी।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
 (द) निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनो अनुसरण करते हैं।

उत्तर : केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

प्रश्न 18   दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से अलग हो, यह निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है/हैं।
कथन :
केवल कुछ अग्निशमन कर्मचारी महिलाएँ हैं।
निष्कर्ष :
(i) सभी महिलाएँ अग्निशमन कर्मचारी हैं।
(ii) कुछ अग्निशमन कर्मचारी महिलाएँ नहीं हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।
 (स) निष्कर्ष (i) और निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष (i) और न ही निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।

प्रश्न 19   दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़े और निर्णय लें कि कौन सा/कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है।
कथन :
(I) मोनी को सैल्मन मछली खाना पसंद है।
(II) मोनी को झींगा मछली (लॉबस्टर) खाना पसंद नहीं है।
निष्कर्ष
I. मोनी को सभी प्रकार के समुद्री भोजन खाना पसंद नहीं है।
II. मोनी को सभी प्रकार के समुद्री भोजन खाना पसंद है।

 (अ) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निकर्ष II अनुसरण करता है।
 (स) न तो निष्कर्ष I और न ही निकर्ष II अनुसरण करता है।
 (द) निष्कर्ष I और निकर्ष II दोनो अनुसरण करते है।

उत्तर : केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

प्रश्न 20   दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से अलग हो, यह निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/कौन से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करता है/हैं।
कथनः कुछ वैज्ञानिक महिलाएँ नहीं हैं।
निष्कर्षः
(i) सभी महिलाएँ वैज्ञानिक हैं।
(ii) सभी वैज्ञानिक महिलाएँ हैं।

 (अ) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।
 (ब) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।
 (स) निष्कर्ष (i) और निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करते हैं।
 (द) न तो निष्कर्ष (i) और न ही निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करता है।

उत्तर : न तो निष्कर्ष (i) और न ही निष्कर्ष (ii) दोनों अनुसरण करता है।

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.