द्रव्य के सामान्य गुण
प्रश्न 1 कौनसा उपकरण हवा का दबाव नापने के काम आता है -
(अ) पाइरोमीटर
(ब) थर्मामीटर
(स) बैरोमीटर
(द) गैल्वेनोमीटर
प्रश्न 2 पानी में बर्फ का कितना भाग पानी की सतह से बाहर (ऊपर) रहता है -
(अ) 1/8 भाग
(ब) 1/9 भाग
(स) 1/10 भाग
(द) 1/11 भाग
प्रश्न 3 लालटेन की बत्ती में तेल .......... के कारण ऊपर उठता है -
(अ) दाब अंतर
(ब) केशिका क्रिया
(स) तेल की निम्न श्यानता
(द) गुरूत्वीय बल
प्रश्न 4 उत्प्लावकता से संबद्ध वैज्ञानिक है -
(अ) आर्किमिडिज
(ब) न्यूटन
(स) लुई पाश्चर
(द) कोई नहीं
प्रश्न 5 यदि केशनली का व्यास दुगुना कर दिया जाय तो इसमें चढ़ने वाले जल की लम्बाई -
(अ) दुगुनी हो जाती है
(ब) आधी रह जाती है
(स) वही रहती है
(द) शून्य हो जाती है
प्रश्न 6 जब ब्रुश को पानी में डुबोते है तो उसके बाल आपस में चिपक जाते हैं -
(अ) श्यानता के कारण
(ब) पृष्ठ तनाव के कारण
(स) ससंजन के कारण
(द) प्रत्यास्थता के कारण
प्रश्न 7 मिट्टी के घड़ों में जमा पानी ग्रीष्मकाल में ठंडा हो जाता है, इसका कारण है –
(अ) परासरण
(ब) अवक्षेपण
(स) संघनन
(द) वाष्पीकरण
प्रश्न 8 तेल पानी में क्यों नहीं घुलता है?
(अ) तेल के अणु ध्रुवीय होते हैं ।
(ब) तेल के अणु पानी से बड़े होते हैं
(स) केवल A सही है
(द) A और B दोनों सही हैं
प्रश्न 9 पायस के कुछ गुण हैं –
(I) पायस प्रकाश प्रकीर्णन करते हैं और इसलिए टिण्डल प्रभाव प्रदर्शित करते हैं।
(II) तैलीय पायस, जलीय पायस की अपेक्षा अधिक विस्कस (चिपचिपे) होते हैं।
सही उत्तर का चुनाव कीजिए –
(अ) केवल (I)
(ब) केवल (II)
(स) दोनों (I) और (II)
(द) न तो (I) ना ही (II) सही है
प्रश्न 10 वर्षा की बूंदों का गोल होने का कारण है –
(अ) गुरुत्वाकर्षण बल
(ब) पृष्ठ तनाव
(स) वायुदाब
(द) जल का घनत्व
page no.(1/2)