Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

ताप एवं ऊष्मा

प्रश्न 1   किसी वस्तु द्वारा ग्रहण की गई ऊष्मा निर्भर नहीं करती है -
 (अ) वस्तु के द्रव्यमान पर
 (ब) वस्तु के पदार्थ की प्रकृति पर
 (स) वस्तु के ताप पर
 (द) वस्तु के आयतन पर

उत्तर : वस्तु के आयतन पर

प्रश्न 2   ऊष्मागतिकी का शून्य नियम संबंधित है :
 (अ) आन्तरिक ऊर्जा से
 (ब) तापमान से
 (स) ऊष्मा से
 (द) कार्य से

उत्तर : तापमान से

प्रश्न 3   निम्नलिखित में से कौन ऊष्मा का अच्छा चालक है लेकिन विद्युत का कुचालक है –
 (अ) गोल्ड
 (ब) कॉपर
 (स) एबोनाइट
 (द) माइका

उत्तर : माइका

प्रश्न 4   किस प्रक्रम में अवशोषित या निष्कासित ऊष्मा शून्य होती है -
 (अ) समतापीय प्रक्रम
 (ब) रुद्धोष्म प्रक्रम
 (स) सम-आयतनिक प्रक्रम
 (द) समदाबीय प्रक्रम

उत्तर : रुद्धोष्म प्रक्रम

प्रश्न 5   मनुष्य शरीर का सामान्य तापक्रम होता है -
 (अ) 98ºC
 (ब) 68ºF
 (स) 98ºF
 (द) 66ºF

उत्तर : 98ºF

प्रश्न 6   किसी पदार्थ की ऊष्मा धारिता किस पर निर्भर करती है -
 (अ) पदार्थ के ताप पर
 (ब) पदार्थ के घनत्व पर
 (स) विशिष्ट ऊष्मा पर
 (द) पदार्थ की रचना पर

उत्तर : विशिष्ट ऊष्मा पर

प्रश्न 7   भीषण सर्दी में ठण्डे देशों में पानी की पाइपें फट जाती है -
 (अ) क्योंकि जमने पर पानी फैलता है
 (ब) पानी की पाइपों के संकुचन के कारण
 (स) उच्च वायुमण्डलीय दाब के कारण
 (द) उपर्युक्त सभी के संयुक्त प्रभाव से

उत्तर : क्योंकि जमने पर पानी फैलता है

प्रश्न 8   रेफ्रीजरेटर में प्रयोग की जाने वाली गैस -
 (अ) प्रवाह के कारण शीतलित होती है
 (ब) प्रवाह के कारण तापित होती है
 (स) सम्पीडित करने पर शीतलित होती है
 (द) प्रसारित करने पर शीतलित होती है

उत्तर : प्रसारित करने पर शीतलित होती है

प्रश्न 9   दबाव बढ़ने पर ठोस का क्वथनांक -
 (अ) बढ़ जाता है
 (ब) घट जाता है
 (स) अपरिवर्तित रहता है
 (द) शून्य हो जाता है

उत्तर : बढ़ जाता है

प्रश्न 10   सर्दी में झील की सतह जम जाती है पर इसकी तली में जल द्रव अवस्था में रहता है, क्योंकि -
 (अ) बर्फ ऊष्मा का कुचालक है
 (ब) झील की सतह ठोस होती है
 (स) 4 डिग्री से. पर जल का घनत्व अधिक होता है
 (द) उक्त में कोई नहीं

उत्तर : बर्फ ऊष्मा का कुचालक है

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.