आकड़ों की पर्याप्तता
प्रश्न 1 आपको नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथन में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं -
प्रश्न :
नदी किनारे खड़ा एक व्यक्ति देखता है कि एक वृक्ष द्वारा नदी के दूसरे छोर पर 60° का कोण बनता है। किनारे से थोड़ी दूर जाने पर उसे ज्ञात होता है कि उस कोण में अंतर आया है, नदी की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
कथन :
I. बदला हुआ कोण 30° का है।
II. व्यक्ति जब किनारे से 40 मीटर दूर जाता है तो वृक्ष द्वारा नदी के दूसरे छोर पर 30° का कोण बनता है।
उत्तर दें -
(अ) यदि केवल कथन I का डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(ब) यदि केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(स) यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दिया गया डाटा अति आवश्यक है।
(द) यदि कथन I और II दोनों में दिया गया डाटा, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
प्रश्न 2 आपको नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथन में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं ?
प्रश्न:
एक घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
कथन:
I. घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई का योग 20 से.मी. है।
II. धनाभ का विकर्ण 5√5 से.मी. है।
उत्तर दें-
(अ) यदि अकेले कथन I का डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(ब) यदि कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(स) यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दिया गया डाटा अति आवश्यक है।
(द) यदि कथन I और II दोनों में दिया डाटा, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
प्रश्न 3 आपको नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथन में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं -
प्रश्न :
एक आयत के चारों तरफ बाड़ लगाने का खर्चा ₹ 10 प्रति मीटर की दर से ज्ञात कीजिए।
कथन :
I आयत की लम्बाई 30 मीटर है।
II. आयत की चौड़ाई लम्बाई की दो गुनी है। उत्तर दें -
(अ) यदि केवल कथन I का डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(ब) यदि केवल कथन II में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(स) यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दिया डाटा अति आवश्यक है।
(द) यदि कथन I और II दोनों में दिया डाटा, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
प्रश्न 4 विभिन्न चैनलों की पसन्द जानने के लिये 900 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया। परिणाम को निम्न पाई-चार्ट से दिखाया गया है। यदि सर्वेक्षण किये गये व्यक्तियों में से 50%, 40 वर्ष से कम आयु के थे, तो 40 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों की संख्या क्या है जो डीडी-नेशनल पसन्द करते हैं -
(अ) 20
(ब) 180
(स) 225
(द) गणना संभव नहीं
प्रश्न 5 Z का मान ज्ञात करें।
1: z2 –2z +1 =0
2: z एक वास्तविक संख्या है।
(अ) केवल (1) पर्याप्त है।
(ब) केवल (2) पर्याप्त है।
(स) या तो (1) या (2) पर्याप्त है।
(द) (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।
प्रश्न 6 प्रथम 10 प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग ज्ञात करें, यदि
1 : n प्राकृतिक संख्याओं के वर्गों का योग
2: n एक धनात्मक पूर्णांक है।
(अ) केवल (1) पर्याप्त है।
(ब) केवल (2) पर्याप्त है।
(स) या तो (1) या (2) पर्याप्त है।
(द) (1) और (2) दोनों आवश्यक (पर्याप्त) हैं।
प्रश्न 7 n का मान ज्ञात करें
दिया हैः
1: P = 2n+1
2: n = 5 + 3r, r = 2
(अ) केवल (1) पर्याप्त है।
(ब) केवल (2) पर्याप्त है।
(स) (1) और (2) दोनों आवश्यक हैं।
(द) इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 8 एक प्रश्न और दो कथन नीचे दिए गए हैं। आपको तय करना है कि दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौनसा कथन पर्याप्त है।
K और M के बीच लघुत्तम दूरी क्या है -
कथन: (I) K, L से 200 कि.मी. दूर है।
(II) M, L से 300 कि.मी. दूर है।
(अ) केवल I पर्याप्त है
(ब) केवल II पर्याप्त है
(स) I और II दोनों एक साथ पर्याप्त है
(द) न तो I ना ही II पर्याप्त हैं
प्रश्न 9 किसी धनराशि पर साधारण ब्याज रू 1000 है। वह धनराशि क्या है -
1. ब्याज की दर 10 प्रतिशत है।
2. धनराशि का 25 प्रतिशत ब्याज का दोगुना है।
(अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है।
(ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है।
(स) कथन 1 व 2 दोनों मिलकर पर्याप्त है।
(द) कथन 1 व 2 दोनों मिलकर अपर्याप्त है।
प्रश्न 10 एक स्कूल में लड़के तथा लड़कियों की संख्याऐं किस अनुपात में है -
I. लड़कों की संख्या, लड़कियों से 40 अधिक है।
II. लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या का 80 प्रतिशत है।
(अ) न तो कथन I और न ही II पर्याप्त है
(ब) कथन I अकेले पर्याप्त है जबकि II अकेला पर्याप्त नहीं है
(स) कथन II अकेले पर्याप्त है जबकि I अकेला पर्याप्त नहीं है
(द) I और II दोनों कथन एक साथ पर्याप्त हैं
page no.(1/3)