आकड़ों की पर्याप्तता
प्रश्न 11 कक्षा में बच्चों की औसत आयु क्या है -
कथन : I. शिक्षक की आयु बच्चों की संख्या के बराबर वर्ष है।
II. यदि शिक्षक की आयु को भी शामिल कर लिया जाए, तो औसत आयु में 1 वर्ष की वृद्धि हो जाती है।
(अ) कथन I और II दोनों उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं
(ब) कथन II अकेला पर्याप्त है लेकिन I अकेला उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
(स) कथन I अकेला पर्याप्त है लेकिन अकेला II उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
(द) या तो कथन I या II अकेले उत्तर देने के लिए पर्याप्त है
प्रश्न 12 सौरव का अपनी कक्षा में ऊपर से 18वां स्थान है, तो बताइए कि वह नीचे से किस क्रम पर होगा -
कथन 1. उसकी कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या 74 है।
कथन 2. गौतम जो कि सौरव की ही कक्षा का छात्र है, का ऊपर से 10वां तथा नीचे से 38वां स्थान है।
(अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है
(ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है
(स) या तो केवल कथन 1 या केवल 2 पर्याप्त है।
(द) कथन 1 और कथन 2 दोनों मिलकर पर्याप्त है
प्रश्न 13 नवीन, मोहन, प्रकाश और किशोर में से पहले कार्यालय कौन पहुंचा -
कथन 1. मोहन, नवीन और किशोर से पहले पहुंचा, किन्तु वह सबसे पहले कार्यालय नहीं पहुंचा।
कथन 2. किशोर, मोहन के बाद, किन्तु नवीन से पहले कार्यालय पहुंचा।
(अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है
(ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है
(स) या तो केवल कथन 1 या केवल 2 पर्याप्त है
(द) कथन 1 और 2 दोनों मिलकर पर्याप्त हैं
प्रश्न 14 तस्वीर वाले पुरूष से प्रभा कैसे सम्बन्धित है -
कथन 1: तस्वीर वाला पुरूष, प्रभा के दादाजी का एकमात्र बेटा है।
कथन 2: तस्वीर वाला पुरूष का कोई भाई या बहन नहीं है तथा उसके पिता प्रभा के दादाजी हैं।
(अ) केवल कथन 1 पर्याप्त है
(ब) केवल कथन 2 पर्याप्त है
(स) केवल कथन 1 या केवल कथन 2 पर्याप्त है
(द) कथन 1 और कथन 2 दोनों का डाटा मिलाकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
प्रश्न 15 श्यामा किस दिन शिमला जाती है -
कथन:
I. सिर्फ रविवार को छुट्टी होती है।
II. श्यामा छुट्टी के दिन शिमला में थी।
(अ) केवल कोई एक कथन, अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, लेकिन अन्य कथन नहीं है।
(ब) I और II दोनों कथन एक साथ पूछे गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन दोनों में से कोई भी कथन अकेले पर्याप्त नहीं है।
(स) प्रत्येक कथन अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
(द) कथन I और II एक साथ पूछे गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं और प्रश्न के लिए अतिरिक्त आंकड़ों की आवश्यकता है।
प्रश्न 16 प्रश्न: नयन के पास 3 अलग-अलग रंगों की 4 टोपी हैं। उसके पास कितनी नीली टोपी हैं -
कथन:
1. नयन के पास 2 सफेद टोपी हैं।
2. उसके पास जितनी नीली टोपी हैं, उतनी ही सफेद टोपी हैं।
(अ) कथन 1 अकेले पर्याप्त नहीं है।
(ब) कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं।
(स) केवल कथन 1 या कथन 2 पर्याप्त है।
(द) कथन 2 अकेले पर्याप्त नहीं है।
प्रश्न 17 लीला के पास 3 अलग-अलग रंगों के 4 पेन हैं। उसके पास कितने नीले पेन हैं -
कथन:
I. दो पेन अलग रंग के है।
II. दो पेन का रंग एक जैसा है जो कि लाल है।
(अ) कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त है।
(ब) कथन I और II दोनों एक साथ पर्याप्त नहीं है।
(स) केवल कथन II पर्याप्त है।
(द) केवल कथन I पर्याप्त है।
प्रश्न 18 पांच दोस्त U, P, A, D और R एक गोल खाने की मेज़ के चारों ओर अन्दर की और मुख किये हुए बराबर दूरी पर बैठे हैं।
D के संबंध में A की स्थिति क्या है -
I. P, A के बाएं से तीसरा है।
II. R, A के ठीक बाएं पर है।
III. R, D के दाएं से तीसरा है।
(अ) केवल कथन I और III पर्याप्त हैं।
(ब) केवल कथन II और III पर्याप्त हैं।
(स) सभी कथन आवश्यक हैं।
(द) केवल कथन II पर्याप्त है।
प्रश्न 19 प्रश्न: सूरजमुखी का रंग कैसा होता है -
कथन:
I. नीले को सफ़ेद कहा जाता है, सफ़ेद को लाल और लाल को पीला कहा जाता है।
II. पीले को बैंगनी कहा जाता है, बैंगनी को काला, सफ़ेद को भूरा कहा जाता है और भूरे को नारंगी कहा जाता है।
(अ) केवल I में दी गई जानकारी पर्याप्त है
(ब) केवल I या केवल II में दी गई जानकारी पर्याप्त है
(स) I और II को मिला कर दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है
(द) केवल II में दी गई जानकारी पर्याप्त है।
प्रश्न 20 एक विशिष्ट कूट भाषा में, निम्नलिखित में से कौन सा “room” के लिए कूट है -
I: “jelly moon sun” को “ro po ko” के रूप में कूटित किया जाता है
II: “dog jelly hut” को “ko go lo” के रूप में कूटित किया जाता है
III: “room moon sun” को “po ro so” के रूप में कूटित किया जाता है
(अ) केवल I और II पर्याप्त हैं
(ब) केवल II और III पर्याप्त हैं
(स) केवल I और III पर्याप्त हैं
(द) सभी कथन आवश्यक हैं
page no.(2/3)