Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पादप हार्मोन एवं पादप रोग

प्रश्न 1   पादप संवर्धन की किस तकनीक से विषाणु रहित पौधे प्राप्त किये जा सकते है -
 (अ) रोमिल मूल संवर्थन
 (ब) विभज्योतक संवर्धन
 (स) आसंधि संबर्धन
 (द) अण्डाशय संवर्धन

उत्तर : विभज्योतक संवर्धन

प्रश्न 2   एक वैज्ञानिक विषाणु रोग ग्रसित पादप के वायरस का अध्ययन करना चाहता है। इसके लिए उसे निम्नलिखित में से कौन सा पादप भाग का चयन नहीं करना चाहिए -
 (अ) मज्जा
 (ब) प्ररोह अग्रक
 (स) पोषवाह
 (द) वल्कुट

उत्तर : प्ररोह अग्रक

प्रश्न 3   हार्मोन के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है -
 (अ) यह एक विशेष कार्बनिक यौगिक है जो लघु मात्रा में वृद्धि एवं उपापचयी क्रियाओं को प्रभावित व नियंत्रित करता है।
 (ब) इन्हें वृद्धि नियंत्रक पदार्थ भी कहते हैं।
 (स) इनका प्रभाव विभिन्न अंगों पर पड़ता है।
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी

प्रश्न 4   किस पादप हार्मोन के छिड़काव से अनिषेक फल प्राप्त किए जाते हैं -
 (अ) आॅक्सिन
 (ब) साइटोकाइनिन
 (स) जिबरेलिन
 (द) एबसिसिक एसिड

उत्तर : आॅक्सिन

प्रश्न 5   धान का खैरा रोग किस तत्व की कमी से होता है -
 (अ) जस्ता
 (ब) काॅपर
 (स) कैल्शियम
 (द) मैग्नीशियम

उत्तर : जस्ता

प्रश्न 6   आलू में ब्लैक हार्ट का कारक है -
 (अ) तांबे की कमी
 (ब) आॅक्सीजन की कमी
 (स) पोटैशियम की कमी
 (द) बोरोन की कमी

उत्तर : आॅक्सीजन की कमी

प्रश्न 7   पादप रोगों का सबसे उत्तरदायी कारक कौन है -
 (अ) फफूंदी
 (ब) जीवाणु
 (स) विषाणु
 (द) प्रोटोजोआ

उत्तर : फफूंदी

प्रश्न 8   फल पकाने वाला हार्मोन है -
 (अ) जिबरेलिन
 (ब) इथीलिन
 (स) साइटोकाइनिन
 (द) आॅक्सिन

उत्तर : इथीलिन

प्रश्न 9   इनमें से कौन-सा पादप हार्मोन है -
 (अ) इन्सुलिन
 (ब) थायराॅक्सिन
 (स) इस्ट्रोजन
 (द) साइटोकाइनिन

उत्तर : साइटोकाइनिन

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.