Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 18 जनवरी
 (ब) 12 मार्च
 (स) 20 अगस्त
 (द) 29 जून

उत्तर : 29 जून
व्याख्या :
हर साल 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) के रूप में मनाया जाता है। 29 जून को प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली स्थापित करने में किये गये योगदान को सम्मानित करने के लिए चुना गया था। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस वर्ष 2007 में पहलोई बार मनाया गया था, विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 12   हाल ही में किसे राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है -
 (अ) मनोज प्रसाद
 (ब) विशाल सचदेवा
 (स) पी उदयकुमार
 (द) राजीव रंजन तिवारी

उत्तर : पी उदयकुमार
व्याख्या :
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पी उदयकुमार को नियुक्त किया गया है। उनके पास गिंडी में इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री, आईआईएम बैंगलोर से स्नातकोत्तर की डिग्री और बोर्ड में 12 साल की सेवा का अनुभव है। NSIC सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने में मदद करने के लिए विभिन्न प्रकार के सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किए गए कार्यक्रम प्रदान करता है।

प्रश्न 13   ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने हाल ही में कितने साल के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवोवैक्स' को मंज़ूरी दी -
 (अ) 5-11 साल
 (ब) 7-12 साल
 (स) 4-10 साल
 (द) 3-11 साल

उत्तर : 7-12 साल
व्याख्या :
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने हाल ही में 7-12 साल के बच्चों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवोवैक्स' को मंज़ूरी दी। इससे पहले सरकार ने 7+ साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी दी थी। गौरतलब है, डीसीजीआई ने मार्च में 12-17 वर्ष के बच्चों के लिए इसकी मंज़ूरी दी थी।

प्रश्न 14   हाल ही में विश्व बैंक ने कितने राज्यों की सड़क सुरक्षा हेतु भारत राज्य सहायता कार्यक्रम के लिये 250 मिलियन अमेरीकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है -
 (अ) दस
 (ब) चार
 (स) सात
 (द) तीन

उत्तर : सात
व्याख्या :
हाल ही में विश्व बैंक ने सात राज्यों की सड़क सुरक्षा हेतु भारत राज्य सहायता कार्यक्रम के लिये 250 मिलियन अमेरीकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है, जिसके तहत दुर्घटना के बाद की घटनाओं को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिये एक सिंगल एक्सीडेंट रिपोर्ट नंबर (Single Accident Reporting Number) स्थापित किया जाएगा। विश्व बैंक समूह विकासशील देशों में गरीबी को कम करने और साझा समृद्धि का निर्माण करने वाले स्थायी समाधानों के लिये काम कर रहे पाँच संस्थानों की एक अनूठी वैश्विक साझेदारी है। दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने और बेहतर तथा सुरक्षित सड़कों के निर्माण के लिये इसका उपयोग करने हेतु परियोजना एक राष्ट्रीय सामंजस्यपूर्ण क्रैश डेटाबेस सिस्टम स्थापित करेगी।

प्रश्न 15   केंद्र सरकार ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) प्रमुख सामंत गोयल का कार्यकाल कितने साल के लिए बढ़ा दिया है -
 (अ) दो साल
 (ब) तीन साल
 (स) एक साल
 (द) चार साल

उत्तर : एक साल
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ प्रमुख सामंत गोयल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। रॉ प्रमुख गोयल 1984 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था लेकिन अब वे 30 जून 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे। सामंत गोयल का पिछले साल भी एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया था।

प्रश्न 16   हाल ही में किस राज्य सरकार ने “जगनन्ना अम्मा वोडी” योजना के तहत 6,695 करोड़ रूपये जारी किये है -
 (अ) बिहार
 (ब) झारखंड
 (स) तमिलनाडु
 (द) आंध्र प्रदेश

उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश सरकार ने “जगनन्ना अम्मा वोडी” योजना के तहत 6,695 करोड़ रूपये जारी किये है। जगनन्ना अम्मा वोडी योजना आंध्र प्रदेश सरकार की सबसे प्रसिद्ध योजनाओं में से एक है। यह 'नवरत्नालु' (Navaratnalu) के एक हिस्से के रूप में एक प्रमुख कार्यक्रम है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाखों गरीब और जरूरतमंद माताओं को उनके बच्चों को शिक्षित करने हेतु सहायता प्रदान करती है।

प्रश्न 17   निम्नलिखित केंद्रीय मंत्री _____ ने नई दिल्ली में 'भारतीय संस्कृति और दर्शन में मानवाधिकार' पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है -
 (अ) राजनाथ सिंह
 (ब) नरेंद्र मोदी
 (स) अमित शाह
 (द) एस जयशंकर

उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 'भारतीय संस्कृति और दर्शन में मानवाधिकार' पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

प्रश्न 18   (सीईआरटी-इन) भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा साइबर सुरक्षा निर्देशों को लागू करने की समयसीमा कितनी बढ़ाई गई है -
 (अ) 22-जुलाई-2022
 (ब) 22-अगस्त-2022
 (स) 25-सितंबर-2022
 (द) 22-अक्टूबर-2022

उत्तर : 25-सितंबर-2022
व्याख्या :
(सीईआरटी-इन) भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने साइबर सुरक्षा निर्देशों को लागू करने की समयसीमा 25 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दी है।

प्रश्न 19   निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्री ने निरमा विश्वविद्यालय में नव स्थापित ऊष्मायन सुविधा का उद्घाटन किया है -
 (अ) नरेंद्र सिंह तोमर
 (ब) नितिन गडकरी
 (स) अमित शाह
 (द) राजीव चंद्रशेखर

उत्तर : राजीव चंद्रशेखर
व्याख्या :
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अहमदाबाद में निरमा विश्वविद्यालय में नव स्थापित ऊष्मायन सुविधा का उद्घाटन किया है।

प्रश्न 20   निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक जीता -
 (अ) अभिषेक वर्मा
 (ब) बजरंग पुनिया
 (स) दीपक पुनिया
 (द) अभिनव बिंद्रा

उत्तर : दीपक पुनिया
व्याख्या :
दीपक पुनिया ने किर्गिस्तान के बिश्केक में U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक हासिल किया।

page no.(2/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.