Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2022 Current Affairs

प्रश्न 1   अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस किस तिथि को मनाया जाता है -
 (अ) 28 जून
 (ब) 28 मई
 (स) 29 जून
 (द) 29 मई

उत्तर : 29 जून
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस 29 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। ट्रॉपिक्स का अंतर्राष्ट्रीय दिवस उष्णकटिबंधीय देशों की अनूठी चुनौतियों और अवसरों को उजागर करते हुए उष्णकटिबंधीय की असाधारण विविधता का जश्न मनाता है।

प्रश्न 2   डॉक्टर्स डे हर साल किस तारीख को मनाया जाता है -
 (अ) 1 मई
 (ब) 1 जुलाई
 (स) 10 जुलाई
 (द) 10 मई

उत्तर : 1 जुलाई
व्याख्या :
डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है।

प्रश्न 3   DRDO और भारतीय सेना ने किस राज्य में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) कर्नाटक
 (द) झारखंड

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ और भारतीय सेना ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) का सफल परीक्षण किया। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अर्जुन युद्धक टैंक से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। एटीजीएम को मल्टी-प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन की 120 मिमी राइफल्ड गन से इसके तकनीकी मूल्यांकन का परीक्षण चल रहा है।

प्रश्न 4   अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 जनवरी
 (ब) 12 मार्च
 (स) 22 मई
 (द) 30 जून

उत्तर : 30 जून
व्याख्या :
हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) के रूप में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस 30 जून, 1908 को हुई साइबेरियन तुंगुस्का घटना (Siberian Tunguska Event) की वर्षगांठ पर आयोजित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाने का संकल्प 2016 में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तुत किया गया था। इस दिन को विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चिह्नित किया जाता है जब एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है।

प्रश्न 5   क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ 2023 के अनुसार, दुनियाभर के छात्रों के लिए रहने के लिहाज़ से भारत में सर्वोच्च रैंक वाला शहर कौन सा है -
 (अ) दिल्ली
 (ब) पटना
 (स) लखनऊ
 (द) मुंबई

उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ 2023 के अनुसार, दुनियाभर के छात्रों के लिए रहने के लिहाज़ से भारत में सर्वोच्च रैंक वाला शहर मुंबई है। मुंबई की ग्लोबल रैंकिंग 103वीं, बेंगलुरु की 114वीं, चेन्नई की 125वीं और दिल्ली की 129वीं है। वहीं, मुंबई का ओवरऑल स्कोर 48.5, बेंगलुरु का 42.9, चेन्नई का 37.3 और दिल्ली का 36.2 है। क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ रैंकिंग छात्रों को उनके अध्ययन निर्णयों के लिए रेलेवेंट फैक्टर्स की एक सीरीज के बारे में स्वतंत्र डेटा देती है। जिसमें छात्रों की सामर्थ्य, जीवन की गुणवत्ता, विश्वविद्यालय का मानक और उस डेस्टिनेशन में अध्ययन करने वाले पिछले छात्रों के विचार शामिल हैं।

प्रश्न 6   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार निशुल्क राशन देने की योजना को किस तारीख तक बढ़ाने का फैसला किया है -
 (अ) 30 सितंबर
 (ब) 12 जुलाई
 (स) 20 दिसंबर
 (द) 15 नवंबर

उत्तर : 30 सितंबर
व्याख्या :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निशुल्क राशन देने की योजना को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से करीब 73 लाख लोगों को फायदा होगा। बयान के मुताबिक, बढ़ती मंहगाई का संज्ञान लेते हुए जनता को ज़रूरी राहत देने के लिए योजना का विस्तार किया गया है।

प्रश्न 7   महाराष्ट्र सरकार ने किस आईपीएस अधिकारी को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया हैं -
 (अ) राहुल सचदेवा
 (ब) विवेक फणसालकर
 (स) अनिल अग्निहोत्री
 (द) विशाल मल्होत्रा

उत्तर : विवेक फणसालकर
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक फणसालकर को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया हैं। वे संजय पांडे की जगह लेंगे जो 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। गौरतलब है, महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मार्च में 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडे को मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था।

प्रश्न 8    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 10 जुलाई
 (ब) 12 जून
 (स) 18 जून
 (द) 01 जुलाई

उत्तर : 01 जुलाई
व्याख्या :
भारत में प्रत्येक साल 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है। डॅाक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस समय कोरोना महामारी से बचाव में डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए है। समाज में डॅाक्टर को भगवान के समान दर्जा दिया जाता है। डॅाक्टरों को सम्मान देने के लिए हर साल चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। भारत में साल 1991 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।

प्रश्न 9   देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल केंद्र सरकार ने कितने महीने के लिए बढ़ाया है -
 (अ) चार महीने
 (ब) सात महीने
 (स) तीन महीने
 (द) दो महीने

उत्तर : तीन महीने
व्याख्या :
देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल (91 साल) का कार्यकाल केंद्र सरकार ने तीन महीने के लिए बढ़ाया है। वेणुगोपाल को ये तीसरी बार सेवा विस्तार मिला है। वेणुगोपाल अब 30 सितंबर तक अपने पद पर रहेंगे। पहले 30 जून को उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था। अटॉर्नी जनरल (देश के महान्यायवादी) केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष विधि अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं। ये सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रश्न 10   अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 12 मार्च
 (ब) 30 जून
 (स) 10 अप्रैल
 (द) 20 अगस्त

उत्तर : 30 जून
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism) हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस उस प्रगति की समीक्षा करने का समय है, जो संसदों ने कुछ प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रतिनिधि बनने और समय के साथ आगे बढ़ने के लिए किया है, जिसमें आत्म-मूल्यांकन करना, अधिक महिलाओं और युवा सांसदों को शामिल करने के लिए काम करना और नयी तकनीकों का अनुकूलन करना शामिल है। इस दिवस की स्थापना 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी। यह दिन 1889 में स्थापित संसदों के वैश्विक संगठन, अंतर-संसदीय संघ के गठन को भी स्वीकार करता है।

page no.(1/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.