Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की प्रमुख योजनाएं

प्रश्न 1   भारत की बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य विषय (theme) क्या था -
 (अ) अधिक तीव्र तथा अधिक समावेशी विकास
 (ब) तीव्र, अधिक समावेशी तथा सुस्थिर वृद्धि
 (स) न्याय एवं समानता के साथ वृद्धि
 (द) सतत् विकास

उत्तर : तीव्र, अधिक समावेशी तथा सुस्थिर वृद्धि

प्रश्न 2   भारत सरकार की ‘पहल’ (PAHAL) योजना संबंधित है –
 (अ) विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण
 (ब) उपभोक्ताओं के खाते में एल.पी.जी. अनुदान स्थानांतरण
 (स) बालिका शिक्षा संवर्धन
 (द) वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित करवाना

उत्तर : उपभोक्ताओं के खाते में एल.पी.जी. अनुदान स्थानांतरण

प्रश्न 3   प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – सूक्ष्म सिंचाई (PMKSYMI) के तहत किसानों की सभी श्रेणियों के लिए केन्द्र और राज्य की हिस्सेदारी का क्या अनुपात है ?
 (अ) 40: 60
 (ब) 50 : 50
 (स) 60 : 40
 (द) 70 : 30

उत्तर : 60 : 40

प्रश्न 4   दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई – एनआरएलएम) का उद्देश्य है -
 (अ) ग्रामीण महिलाओं को अनुदानित दर पर खाद्यान्न प्रदान करना।
 (ब) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करना।
 (स) एस.सी. (SC) तथा एस.टी. (ST) वर्गों में गरीबी का उन्मूलन करना।
 (द) गरीबों के सतत सामुदायिक संस्थानों के विकास के माध्यम से ग्रामीण गरीबी उन्मूलन करना।

उत्तर : गरीबों के सतत सामुदायिक संस्थानों के विकास के माध्यम से ग्रामीण गरीबी उन्मूलन करना।

प्रश्न 5   किस भारतीय संगठन/संस्थान ने एक नई योजना ‘फास्टर’ (FASTER) प्रारम्भ की है ?
 (अ) भारत का सर्वोच्च न्यायालय
 (ब) भारतीय रिजर्व बैंक
 (स) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
 (द) भारतीय रेलवे

उत्तर : भारत का सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न 6   भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना कब शुरू हुई थी -
 (अ) 1949 ई.
 (ब) 1950 ई.
 (स) 1952 ई.
 (द) 1951 ई.

उत्तर : 1951 ई.

प्रश्न 7   राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना किस पंचवर्षीय योजनावधि में की गई -
 (अ) चौथी पंचवर्षीय योजना
 (ब) पांचवी पंचवर्षीय योजना
 (स) छठी पंचवर्षीय योजना
 (द) सातवीं पंचवर्षीय योजना

उत्तर : छठी पंचवर्षीय योजना

प्रश्न 8   प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) से संबंधित कथनों को पढ़ें और गलत विकल्प का चयन करें।
 (अ) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।
 (ब) योजना के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु होने पर और पूर्ण विकलांगता के लिए जोखिम राशि (कवरेज) ₹ 2 लाख तथा आंशिक विकलांगता पर जोखिम राशि (कवरेज) ₹ 1 लाख है।
 (स) यह योजना सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों या किसी अन्य सामान्य बीमा कंपनी द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।
 (द) प्रीमियम ₹ 330 है जिसे वार्षिक आधार पर जमा किया जाएगा।

उत्तर : प्रीमियम ₹ 330 है जिसे वार्षिक आधार पर जमा किया जाएगा।

प्रश्न 9   प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY) से संबंधित कथनों को पढ़ें और गलत विकल्प का चयन करें।
 (अ) योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल गाँवों का एकीकृत विकास करना है।
 (ब) यह योजना केंद्रीय सहायता के रूप में प्रति गाँवों को 120 लाख की सीमा तक अंतराल पूर्ति निधि प्रदान करती है।
 (स) पहले चरण के तहत पहले से शामिल गाँवों के निरंतर विकास के लिए, प्रति गाँव ₹15 लाख के वित्त पोषण के अतिरिक्त दौर का एक घटक भी शामिल है।
 (द) योजना का प्राथमिक चरण 2009-10 में शुरू किया गया था।

उत्तर : पहले चरण के तहत पहले से शामिल गाँवों के निरंतर विकास के लिए, प्रति गाँव ₹15 लाख के वित्त पोषण के अतिरिक्त दौर का एक घटक भी शामिल है।

प्रश्न 10   निम्नलिखित में से कौन सा अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नीतियों को किसानों को वितरित करने से संबंधित है -
 (अ) मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ
 (ब) मेरी फ़सल, मेरे साथ
 (स) मेरी फ़सल, मेरी ज़मीन
 (द) मेरी पॉलिसी, मेरे साथ

उत्तर : मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.