Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Decision Making

प्रश्न 1   एक अध्यापिका यह जानना चाहती है कि तिमाही परीक्षा के बाद उसके द्वारा पढ़ाई में अपनाई गई नई तकनीक का क्या प्रभाव पड़ा। वह सबसे कमजोर 5 बच्चों द्वारा तिमाही परीक्षा (25 में से) और छ: माही परीक्षा (25 में से) में प्राप्त किए अंकों को लेती है, जो इस प्रकार है -

विद्यार्थी आशीष अरुण कविता माया राज
तिमाही 10 15 12 20 9
छः माही 15 18 16 21 5

निम्नलिखित में कौनसा सही है -

 (अ) अध्यापिका को नई तकनीक नहीं अपनानी चाहिए।
 (ब) अध्यापिका को नई तकनीक अपनानी चाहिए।
 (स) अध्यापिका को पुरानी तकनीक अपनानी चाहिए।
 (द) उक्त कोई नहीं

उत्तर : अध्यापिका को नई तकनीक अपनानी चाहिए।

प्रश्न 2   पांच पुरुष P, Q, R, S और T, छ: महिला I, J, K, L, M और N हैं। P, Q और K वकील हैं; R, S, I, J और L इंजीनियर हैं और शेष डॉक्टर है। निम्नलिखित स्थितियों के अधीन इन ग्यारह व्यक्तियों में से कुछ टीमों का चयन किया जाता है -
1. P, I और N को एक साथ रखना है।
2. Q को S या K के साथ नहीं रखा जा सकता है।
3. T और J को एक साथ रखना है।
4. S को I के साथ नहीं रखा जा सकता है।
5. R को J के साथ नहीं रखा जा सकता है।
यदि टीम में दो पुरुष वकील, दो महिला इंजीनियर और एक डॉक्टर हों, तो टीम के सदस्य होंगे -

 (अ) P, Q, I, J, N
 (ब) P, K, I, J, N
 (स) P, K, I, L, N
 (द) P, Q, I, L, N

उत्तर : P, Q, I, L, N

प्रश्न 3   कला वर्ग में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति आवंटन हेतु एक प्रतिष्ठित स्कूल को मेधावी छात्रों का चयन करना है, जो निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करते हों: उम्मीदवार में निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए
(I) उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
(II) कला संस्थान की चयन परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
(III) 31.03.2022 को आयु 18 वर्ष से कम और 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एक उम्मीदवार के मामले में जो उपरोक्त सभी मानदंडों को पूरा करता है सिवाय:

  • उल्लिखित (i), लेकिन किसी भी अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है तो मामला स्कूल के निदेशक मंडल को भेजा जा सकता है।
  • उल्लिखित (iii) , लेकिन ‘आर्थिक कमजोर (EW)’ श्रेणी से है, तो आयु में दो साल की छूट है।
उपरोक्त मानदंडों और शर्तों के आधार पर, विश्लेषण करें और निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन सा निर्णय उस उम्मीदवार के लिए लिया जाना चाहिए जिसका विवरण नीचे दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि आपको दी गई जानकारी के अलावा कुछ भी कल्पना नहीं करना है।
10 अगस्त 2002 को जन्मीं फातिमा खान ने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 45% अंक हासिल किए हैं। उसने चयन परीक्षा में 60% अंक प्राप्त किए और अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं में दो बार स्वर्ण पदक जीता है।

 (अ) उम्मीदवार का चयन किया जाना चाहिए।
 (ब) उम्मीदवार का चयन नहीं किया जाना चाहिए।
 (स) मामला स्कूल के निदेशक मंडल को भेजा जाना चाहिए।
 (द) मामले में आयु में दो साल की छूट दी जानी चाहिए।

उत्तर : मामला स्कूल के निदेशक मंडल को भेजा जाना चाहिए।

प्रश्न 4   तीन साक्षात्कारकर्ताओं (X, Y और Z के रूप में चिह्नित) वाले किसी पैनल ने कंपनी में महाप्रबंधक के पद के लिए तीन अभ्यर्थियों (A, B और C के रूप में नामित) का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक साक्षात्कारकर्ता को गोपनीय रूप से हर अभ्यर्थी के लिए हाँ या नहीं रिकॉर्ड करना है। साक्षात्कारोपरांत निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध है।

  • ठीक दो साक्षात्कारकर्ता A को वोट करते हैं
  • ठीक एक साक्षात्कारकर्ता B को वोट करता है
  • ठीक एक साक्षात्कारकर्ता C को वोट करता है
  • साक्षात्कारकर्ता X ने A के पक्ष में वोट किया
  • साक्षात्कारकर्ता Y ने A और C के विरुद्ध वोट किया
  • साक्षात्कारकर्ता Z ने C के विरुद्ध वोट किया
उपरोक्त जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य निश्चित रूप से सही है -
 (अ) साक्षात्कारकर्ता Y ने B के विरुद्ध वोट किया
 (ब) साक्षात्कारकर्ता Z, A के पक्ष में, लेकिन C के विरुद्ध है
 (स) साक्षात्कारकर्ता X, A के विरुद्ध है
 (द) साक्षात्कारकर्ता z, B के विरुद्ध है

उत्तर : साक्षात्कारकर्ता Z, A के पक्ष में, लेकिन C के विरुद्ध है

प्रश्न 5   XYL एग्रो लिमिटेड में प्रबंधक-लेखा के चयन के निम्नलिखित मानदंड हैं।
A. अभ्यर्थी को वाणिज्य में स्नातकोत्तर होना ही चाहिए।
B. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2021 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
C. यदि कोई अभ्यर्थी मानदंड A को पूरा नहीं करता है, लेकिन लेखा और वित्त में विशेषज्ञता के साथ MBA है, तो उसका मामला न्यासी बोर्ड को भेजा जाएगा, जो अभ्यर्थी को साक्षात्कार में उपस्थित होने की अस्थाई अनुमति दे सकता है।
D. मानदंड A और B पूरा करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा।
E. ऐसे अभ्यर्थी को, जिसने साक्षात्कार में साक्षात्कारकर्ताओं से 50% अनुबंधित अंक प्राप्त किया हो, परिवीक्षा के लिए चुना जाएगा।
F. ऐसे अभ्यर्थी/अभ्यर्थिनी का, जिसे उसके प्रबंधक ने ग्रेड B या उससे ऊपर का ग्रेड दिया हो, अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।
उपरोक्त मानदंडों के आधार पर निर्णय करें कि निम्नलिखित अभ्यर्थी के मामले में निम्नलिखित में से कौन सा निर्णय लिया जाना चाहिए -
वाणिज्य में स्नातकोत्तर समीर ने साक्षात्कार में 70% अनुबंध अंक प्राप्त किए। 31 जुलाई, 2010 को उसकी आयु 35 वर्ष थी।

 (अ) उसे परिवीक्षा पर रखा जाएगा।
 (ब) अंततः उसे चुन लिया जाएगा।
 (स) उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा।
 (द) उसका मामला न्यासी बोर्ड को भेजा जाएगा।

उत्तर : उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा।

प्रश्न 6   एक कॉलेज ने MBA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए निम्नलिखित मानदंड तय किए हैं।
I. अभ्यर्थी स्नातक में कम से कम 75% प्राप्त किया हुआ होना चाहिए।
II. अभ्यर्थी ने प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किया हो।
III. अभ्यर्थी की आयु 1 जून, 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए।
IV. अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
यद्यपि, ऐसे अभ्यर्थी को, जो उपरोक्त सभी शर्तों को पूरा करता हो, सिवाय:
a) शर्त (IV) के, लेकिन वह विगत पाँच वर्षों से भारत में रह रहा हो, अस्थाई रूप से प्रवेश पा सकता है।
b) शर्त (I) के, लेकिन जो राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लिया हो, उसके मामले पर प्रवेश समिति विचार कर सकती है।
निम्नलिखित अभ्यर्थी के मामले पर विचार कीजिए और निर्णय लेः
रोहन 25 वर्षीय पुरुष है, जिसने विज्ञान में 80% अंकों के साथ स्नातक किया है और 75% अंकों के साथ प्रवेश-परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 (अ) उसका चयन होगा।
 (ब) उसका चयन नहीं होगा।
 (स) उसका मामला प्रवेश-समिति को भेजा जाएगा।
 (द) जानकारी निर्णय लेने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उत्तर : जानकारी निर्णय लेने के लिए पर्याप्त नहीं है।

प्रश्न 7   एक बहु-राष्ट्रीय कंपनी ABC के लिए कार्यकारी प्रशिक्षुओं के चयन हेतु निम्नलिखित मानदण्ड हैं।
उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी:
a) 60% से अधिक अंकों के साथ व्यवसाय प्रशासन में डिप्लोमा या डिग्री हो।
b) 30 सितंबर, 2022 को 27 वर्ष से कम आयु का हो।
c) परियोजना प्रबंधन में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो।
हालाँकि, यदि उम्मीदवार निम्नलिखित को छोड़कर उपरोक्त सभी मानदण्डों को पूरा करता है:
d) (a) को, लेकिन साक्षात्कार में 75% अंक प्राप्त करता है, तो उसका मामला निदेशक, मानव संसाधन को भेजा जाना है।
e) पर (b) को, यदि उम्मीदवार (a) और (c) पूरा करता है, लेकिन उसकी आयु निर्धारित आयु से छह महीने से अधिक या कुछ कम है, तो उसका मामला बैकअप के लिए भर्ती प्रभारी को भेजा जाना है।
श्याम सुंदर B.B.A है और उसने 70% अंक प्राप्त किए थे। उसे प्रबंधन में तीन वर्ष का अनुभव है। उसका जन्म 16 मई 1994 को हुआ था। उसके मामले में क्या फैसला लिया जाएगा -

 (अ) उसका चयन हो जाएगा।
 (ब) उसका चयन नहीं होगा।
 (स) उनका मामला निदेशक, मानव संसाधन को भेजा जाना है।
 (द) उनका मामला भर्ती प्रभारी के पास भेजा जाना है।

उत्तर : उसका चयन नहीं होगा।

प्रश्न 8   मान लीजिए किसी विद्यालय ने किंडरगार्टन में प्रवेश के लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए हैं। एक बच्चे के बारे में निर्णय लें जिसका विवरण अंत में दिया गया है।
किंडरगार्टन में प्रवेश के लिए मानदंड –
1. बच्चे की आयु 1 अप्रैल, 2022 को 3 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
2. वह रंगों को पहचानने में सक्षम होना चाहिए।
3. उसे वर्णमाला बोलने में सक्षम होना चाहिए।
हालांकि, यदि कोई बच्चा ऊपर बताए गए अन्य सभी मानदंडों को पूरा करता हैं, सिवाय –
a. मानदंड 1, लेकिन यदि उसकी आयु जुलाई 2022 में 3 वर्ष हो जाएगी, तो उसे प्रधानाध्यापिका के साथ अनौपचारिक बातचीत की अनुमति दी जाएगी।
b. उपरोक्त में से मानदंड 2, लेकिन यदि वह लाल, हरा और पीला रंग पहचान सकता है, उसे प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाएगा।
रिजुल 12 अप्रैल 2019 को पैदा हुआ था और वह बहुत ही बुद्धिमान बच्चा है। वह रंगों को पहचान सकता है, अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षर और 50 तक की संख्याएं पढ़ सकता है।

 (अ) बच्चे को प्रधानाध्यापिका के साथ अनौपचारिक बातचीत के लिए भेजा जाएगा।
 (ब) बच्चे को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।
 (स) बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा।
 (द) बच्चे को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उत्तर : बच्चे को प्रधानाध्यापिका के साथ अनौपचारिक बातचीत के लिए भेजा जाएगा।

प्रश्न 9   होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए।
1. न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
2. प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट पूरा किया हो।
3. प्रवेश परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किया हो।
4. 1 लाख रुपए के पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान करने में सक्षम हो।
यदि अभ्यर्थी उपरोक्त सभी मानदंडों को पूर्ण करता है, सिवाय :
a) शर्त 2 के, लेकिन प्रवेश परीक्षा में 858 अंक प्राप्त किया हो, तो उसके मामले को अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा।
b) शर्त 4 के, लेकिन शुल्क का भुगतान दो किश्तों में करने के लिए तैयार है, तो उसका मामला डीन के पास भेजा जा सकता है।
मान लीजिए निम्नलिखित अभ्यर्थी का मामला है और निर्णय लें :
शिखर ने प्रथम श्रेणी में अपना इंटरमीडिएट पूरा किया है और प्रवेश परीक्षा में उसे 80% अंक मिले हैं। उसकी उम्र 20 वर्ष है और वह दो आसान किश्तों में ट्यूशन फीस देने के लिए तैयार है।

 (अ) निर्णय लेने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
 (ब) शिखर को प्रवेश मिल जाएगा।
 (स) शिखर का मामला डीन के पास भेजा जाएगा।
 (द) शिखर के मामले को अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा।

उत्तर : शिखर का मामला डीन के पास भेजा जाएगा।

प्रश्न 10   ट्रॉमा सेंटर में सुपर स्पेशियलिटी पद के लिए, आवेदक में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए।
a) न्यूनतम 50% अंकों के साथ MBBS और न्यूनतम 70% अंकों के साथ MD/ MS हो।
b) जिला स्तरीय अस्पताल में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो।
c) 1 जुलाई, 2020 को 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए।
हालांकि, यदि आवेदक उपरोक्त सभी मानदंड पूरा करता है, सिवाय :
(i) a) के, लेकिन स्नातक में 70% अंक और MD में 50% प्राप्त किया हुआ हो, साथ ही 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो, तो उसके मामले को चयन बोर्ड के पास भेजा जा सकता है।
(ii) b) के, और उसके पास केवल 3 वर्ष का अनुभव हो, तो उसे शेष वर्षों के अनुभव की प्राप्ति के लिए परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रखा जा सकता है।
मान लीजिए निम्नलिखित अभ्यर्थी का मामला है और निर्णय लें :
काविश 60% अंकों के साथ MBBS डॉक्टर हैं और उसने 82% अंकों के साथ न्यूरोसर्जरी में मास्टर किया हुआ है। वह तीन वर्ष से जिला अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष उन्होंने अपना 34वाँ जन्मदिन मनाया था।

 (अ) काविश का चयन कर लिया जाएगा
 (ब) काविश का चयन नहीं किया जाएगा
 (स) काविश के मामले को चयन बोर्ड के पास भेजा जाएगा
 (द) काविश को दो वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रखा जाएगा

उत्तर : काविश को दो वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रखा जाएगा

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.