वाच्य
प्रश्न 1 सही कथन चुनिए -
(अ) क्रिया के जिस रूप में कर्ता की प्रधानता हो, भाववाच्य कहलाता है।
(ब) क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता हो कर्मवाच्य कहलाता है।
(स) क्रिया के जिस रूप में भाव की प्रधानता हो, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
(द) जहाँ कानूनी भाषा का प्रयोग होता है, वहाँ कर्तृवाच्य होता है।
प्रश्न 2 निम्न में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?
(अ) सुधा रो रही थी।
(ब) हिरण से दौड़ा जाता है।
(स) क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है ?
(द) आज घूमने चला जाए।
प्रश्न 3 वाच्य का प्रभाव किस पर पड़ता है ?
(अ) कर्त्ता पर
(ब) क्रिया पर
(स) कर्म पर
(द) भाव पर
प्रश्न 4 किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?
(अ) उसे पेश किया गया।
(ब) यहाँ कैसे बैठा जाएगा।
(स) रोगी से अन्न नहीं खाया जाता।
(द) चोर पकड़ा गया है।
प्रश्न 5 वाच्य की दृष्टि से असंगत विकल्प है-
(अ) मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता । - भाववाच्य
(ब) वृद्धजन से चला नहीं जाता। - भाववाच्य
(स) दीपावली अक्टूबर-नवम्बर में मनाई जाती है।- कर्मवाच्य
(द) डाकिया डाक वितरित करता है। - कर्तृवाच्य
प्रश्न 6 इनमें से किस वाक्य में भाववाच्य का प्रयोग हुआ है ?
(अ) उससे धूप में चला नहीं जाता।
(ब) मोहन के द्वारा कपड़ा सिया जाता है।
(स) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(द) सीता ने खाना बनाया।
प्रश्न 7 इनमें से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य में है ?
(अ) खाना बना दिया गया है।
(ब) प्रार्थना-पत्र दिया जा चुका है।
(स) मुझसे चला नहीं जाता।
(द) मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
प्रश्न 8 कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है-
(अ) कपड़ा सिया जाता है।
(ब) चिट्ठी भेजी गयी।
(स) धूप में चला नहीं जाता।
(द) मुझसे यह बोझ न उठाया जायेगा।
प्रश्न 9 कर्मवाच्य का उदाहरण है-
(अ) चिट्ठी भेजी गयी।
(ब) सीता पुस्तक पढ़ती है।
(स) किरण कुर्ता पहनती है।
(द) मोहन घर जा रहा है।
प्रश्न 10 व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन गलत है?
(अ) ‘कर्तृवाच्य’, अकर्मक और सकर्मक, दोनों क्रियाओं में होता है।
(ब) ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक, दोनों प्रकार की क्रियाओं में होता है।
(स) ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
(द) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
page no.(1/5)