Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाच्य

प्रश्न 1   किस वाक्य में ‘भाववाच्य’ का प्रयोग हुआ है ?
 (अ) उससे पुस्तक नहीं पढ़ी गई।
 (ब) बुढ़ापे में ठीक से चला नहीं जाता।
 (स) लड़के से कविता नहीं लिखी गई।
 (द) पुलिस से अपराधी नहीं पकड़े गए।

उत्तर : बुढ़ापे में ठीक से चला नहीं जाता।

प्रश्न 2   ‘कर्मवाच्य’ से संबंधित वाक्य है
 (अ) आपका कार्य कर दिया है।
 (ब) बच्चा सो चुका है।
 (स) सैनिक दिनरात सीमाओं की रक्षा करते हैं।
 (द) वह पुस्तक पढ़ रहा है।

उत्तर : आपका कार्य कर दिया है।

प्रश्न 3   किस विकल्प में भाववाच्य है ?
 (अ) यह पुस्तक पढ़ी गई थी।
 (ब) मोहन से बैठा नहीं गया।
 (स) तीन लुटेरे पकड़े गए।
 (द) अशोक ने खाना खाया।

उत्तर : मोहन से बैठा नहीं गया।

प्रश्न 4   इनमें से ‘कर्मवाच्य’ किस वाक्य में है ?
 (अ) राम बचपन में नानी से कहानियाँ सुनता था।
 (ब) गर्मियों में लोग नदी किनारे नहाने जाते हैं।
 (स) पहले लोग सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जाते थे।
 (द) ‘रामायण’ सीरियल का निर्माण रामानन्द सागर द्वारा किया गया था ।

उत्तर : ‘रामायण’ सीरियल का निर्माण रामानन्द सागर द्वारा किया गया था ।

प्रश्न 5   किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) चोर पकड़ा गया।
 (ब) वह बहुत देर से पढ़ रहा है।
 (स) खेतों की जुताई की जा चुकी है।
 (द) विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया।

उत्तर : वह बहुत देर से पढ़ रहा है।

प्रश्न 6   कौन सा कथन सही नहीं है ?
 (अ) ‘कर्तृवाच्य’ भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
 (ब) ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
 (स) ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में ही होता है।
 (द) प्रेरणार्थक क्रियाएँ सदैव सकर्मक ही होती है।?

उत्तर : ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।

प्रश्न 7   किस वाक्य में ‘भाववाच्य नहीं है ?
 (अ) कमजोरी के कारण लड़के से चला नहीं जाता।
 (ब) छोटे बच्चों से सीढ़ियाँ नहीं चढ़ी जातीं।
 (स) वह प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता है।
 (द) मुझसे सुबह जल्दी नहीं उठा जाता।

उत्तर : वह प्रतिदिन स्कूल नहीं जाता है।

प्रश्न 8   ‘कर्तृवाच्य’ से संबंधित वाक्य है -
 (अ) किसान द्वारा फसल काट ली गई।
 (ब) लड़का पढ़ रहा है।
 (स) यह बात उससे पता चली।
 (द) चोर पकड़ा गया है।

उत्तर : लड़का पढ़ रहा है।

प्रश्न 9   भाववाच्य का उदाहरण है -
 (अ) चोर पकड़ा गया है।
 (ब) डोली एक अमराई में उतारी गयी
 (स) कपड़ा सिया जाता है।
 (द) वहां कैसे बैठा जायेगा।

उत्तर : वहां कैसे बैठा जायेगा।

प्रश्न 10   निम्न में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?
 (अ) सुधा रो रही थी।
 (ब) हिरण से दौड़ा जाता है।
 (स) क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है ?
 (द) आज घूमने चला जाए।

उत्तर : सुधा रो रही थी।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.