वाच्य
प्रश्न 11 उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है |
(अ) इच्छावाचक
(ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य
(द) इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 12 भाववाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है -
(अ) मुझसे बैठा नहीं जाता।
(ब) राम से खाया नहीं जाता।
(स) मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।
(द) धूप में चला नहीं जाता।
प्रश्न 13 कर्तृवाच्य का प्रयेाग नहीं हुआ है -
(अ) महेश स्कूल से आ रहा है।
(ब) अखबार पढ़े जाते हैं।
(स) माली बगीचे में फूल तोड़ रहा है।
(द) कुत्ता सारी रात भौंकता रहा।
प्रश्न 14 इनमें से कौन सा वाक्य ‘भाववाच्य’ से संबंधित नहीं है ?
(अ) बच्चे से रोया नहीं गया।
(ब) उससे चला नहीं जाता।
(स) मोहन से उठा नहीं गया।
(द) मै पत्र नहीं पढ़ सका।
प्रश्न 15 कर्मवाच्य का उदाहरण वाक्य है -
(अ) धावकों से दौड़ा नहीं गया।
(ब) राम ने खाना खाया।
(स) किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
(द) बच्चे घर जा रहे हैं।
प्रश्न 16 सही कथन चुनिए -
(अ) भाववाच्य में अकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
(ब) कर्तृवाच्य में केवल सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
(स) कर्मवाच्य में सकर्मक और अकर्मक दोनों प्रकार की क्रियाएं प्रयुक्त होती हैं।
(द) कर्मवाच्य में सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग नहीं किया जाता।
प्रश्न 17 निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में कर्मवाच्य है -
(अ) राम पुस्तक पढ़ रहा है।
(ब) शिक्षक ने विद्यार्थी की प्रशंसा की।
(स) लड़की सिलाई सीख रही है।
(द) कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है -
(अ) मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।
(ब) मैं नहीं पढ़ता।
(स) लोग बकते हैं।
(द) रमेश नहाया।
प्रश्न 19 ‘अबीर के द्वारा पत्र लिखा गया’, यह उदाहरण किस वाच्य का है -
(अ) कत्र्तृवाच्य
(ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य
(द) कोई नहीं
प्रश्न 20 ‘भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।’ वाक्य किस वाच्य से संबंधित है ?
(अ) कर्तृवाच्य
(ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य
(द) कर्मधारय वाच्य
page no.(2/5)