Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन

प्रश्न 1   राज. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में सही कथन नहीं है -
 (अ) इसकी स्थापना 4 दिसम्बर, 1957 को अजमेर में की गई।
 (ब) BSER में कुल 41 सदस्य होते हैं।(सचिव रहित)
 (स) BSER द्वारा REET/RTET की परीक्षाएं करवाई जाती है।
 (द) BSER द्वारा एकल/द्विपुत्री पुरस्कार भी दिये जाते हैं।

उत्तर : इसकी स्थापना 4 दिसम्बर, 1957 को अजमेर में की गई।

प्रश्न 2   माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कौनसी पत्रिका प्रकाशित नहीं की जाती है -
 (अ) बोर्ड जनरल
 (ब) दिशा
 (स) गार्गी
 (द) शिविरा

उत्तर : शिविरा

प्रश्न 3   राज्य विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा किसके द्वारा करवाई जाती है -
 (अ) प्रारंभिक शिक्षा विभाग
 (ब) माध्यमिक शिक्षा विभाग
 (स) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
 (द) स्कूल शिक्षा परिषद्

उत्तर : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

प्रश्न 4   माध्यमिक स्तर पर गार्गी पुरस्कार की योजना कब प्रारम्भ हुई -
 (अ) 2008
 (ब) 2009
 (स) 2000
 (द) 1998

उत्तर : 1998

प्रश्न 5   राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यालय जो केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में स्थापित हुए हैं, वे हैं -
 (अ) नवोदय विद्यालय
 (ब) सैनिक स्कूल
 (स) शारदे बालिका छात्रावास
 (द) स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल

उत्तर : स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल

प्रश्न 6   शाला प्रबंध समिति की मासिक बैठक होती है -
 (अ) द्वितीय शनिवार को
 (ब) चौथे शनिवार को
 (स) पूर्णिमा को
 (द) अमावस्या को

उत्तर : अमावस्या को

प्रश्न 7   आई. ए. एस. ई., सी. टी. ई एवं सभी जिलों की डायटस को शैक्षिक मार्गदर्शन एवं सम्बलन प्रदान करने हेतु राज्य की नोडल एजेन्सी है -
 (अ) एस. आई. ई. आर. टी.
 (ब) रमसा
 (स) एसएसए
 (द) आर. एस. टी. बी.

उत्तर : एस. आई. ई. आर. टी.

प्रश्न 8   एस आई क्यू इ का पूरा नाम है -
 (अ) स्टेट इन्सटीट्यूट आॅफ क्वालिटी एजुकेशन
 (ब) स्टेट इनिशियेटिव फोर क्वाॅलिटी एजुकेशन
 (स) स्टेट इनिशियेटिव आफ क्वालिटी एजुकेशन
 (द) स्टेट इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम आॅफ क्वाॅलिटी एजुकेशन

उत्तर : स्टेट इनिशियेटिव फोर क्वाॅलिटी एजुकेशन

प्रश्न 9   एक अप्रैल, 2008 से कस्तूरबा गान्धी बालिका विद्यालयों की स्थापना के लिये योग्य/पात्र शैक्षिक खण्ड हैं -
 (अ) शैक्षिक खण्ड जहां ग्रामीण महिला साक्षरता 30 प्रतिशत से कम है।
 (ब) शैक्षिक खण्ड जहां ग्रामीण महिला साक्षरता 40 प्रतिशत से कम है।
 (स) शैक्षिक खण्ड जहां ग्रामीण महिला साक्षरता 46.13 प्रतिशत से कम है।
 (द) शैक्षिक खण्ड जहां ग्रामीण महिला साक्षरता दर 36.13 प्रतिशत से कम है।

उत्तर : शैक्षिक खण्ड जहां ग्रामीण महिला साक्षरता 30 प्रतिशत से कम है।

प्रश्न 10   निम्न में से कौन सा कथन विद्यालय प्रबन्धन समिति के बारे में सत्य नहीं है -
 (अ) विद्यालय के पड़ौस में लोगों को बालकों के अधिकारों के विषय में सरल तरीके से बताना।
 (ब) नामांकन व उपस्थिति को सुनिश्चित करना।
 (स) विद्यालय में मध्याह्न भेाजन योजना का प्रबोधन।
 (द) अध्यापक प्रशिक्षण की योजना तैयार करना।

उत्तर : अध्यापक प्रशिक्षण की योजना तैयार करना।

page no.(1/16)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.