Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   ‘राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग विधेयक’ (National Anti-Corruption Commission Bill) किस देश से संबंधित है -
 (अ) नीदरलैंड
 (ब) कोलंबिया
 (स) कनाडा
 (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल ने हाल ही में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग विधेयक (National Anti-Corruption Commission) पेश किया। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग सार्वजनिक क्षेत्र में गंभीर या प्रणालीगत भ्रष्टाचार की जांच और रिपोर्ट करने के लिए एक निकाय है।

प्रश्न 12   हाल ही में (सितंबर, 2022) खबरों में रहा ‘आईइन्वेंटिव’ (IInvenTiv) इवेंट क्या है -
 (अ) नासा का जासूसी उपग्रह
 (ब) जल शोधन संयंत्र
 (स) भारतीय सेना का रडार
 (द) अनुसंधान और विकास मेला

उत्तर : अनुसंधान और विकास मेला
व्याख्या :
23वां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) “IIInventiv” नामक एक मेगा अनुसंधान और विकास मेले का आयोजन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य संस्थान में किए जा रहे अनुसंधान और नवाचार परियोजनाओं के बारे में समग्र जागरूकता पैदा करना है।

प्रश्न 13   2026 तक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme – NCAP) के तहत शहरों में पार्टिकुलेट मैटर की सघनता में कमी का नया लक्ष्य कितना है -
 (अ) 20%
 (ब) 10%
 (स) 30%
 (द) 40%

उत्तर : 40%
व्याख्या :
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 2026 तक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme – NCAP) के तहत आने वाले शहरों में कणों की सांद्रता में 40% की कमी का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। 2024 तक 20 से 30% की कमी के पहले के लक्ष्य को अपडेट किया गया है। 20 शहरों ने वार्षिक औसत PM10 सघनता (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) के राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है। NCAP के तहत शहर विशेष की कार्य योजना तैयार की जाती है।

प्रश्न 14   हाल ही में आर्यदान मुहम्मद का निधन हो गया, वह किस क्षेत्र से जुड़े थे -
 (अ) अभिनय
 (ब) पत्रकारिता
 (स) राजनीति
 (द) ज्योतिष

उत्तर : राजनीति
व्याख्या :
केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

प्रश्न 15   हाल ही में सऊदी अरब के प्रधान मंत्री के रूप में किसे नामित किया गया है -
 (अ) मुहम्मद बिन फहद अल सउद
 (ब) मोहम्मद बिन सलमान
 (स) मुहम्मद बिन नईफ़
 (द) मुतैब बिन अब्दुल्लाह

उत्तर : मोहम्मद बिन सलमान
व्याख्या :
सऊदी अरब में, किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने अपने बेटे और वारिस क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को राज्य के प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया।

प्रश्न 16   हाल ही में निर्मला सीतारमण ने युवा पीढ़ी को करों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए निम्नलिखित में से किस डिजिटल कॉमिक बुक का विमोचन किया है -
 (अ) मोटू-पतलू
 (ब) छोटा भीम
 (स) टॉम-जेरी
 (द) निंजा हटोडी

उत्तर : मोटू-पतलू
व्याख्या :
करों के महत्व के बारे में मजेदार तरीके से युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मोटू-पतलू की डिजिटल कॉमिक पुस्तकों की एक नई श्रृंखला जारी की गई है।

प्रश्न 17   हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखा गया है -
 (अ) महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (ब) शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (स) सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (द) नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर : शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
व्याख्या :
शहीद ए आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती के अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिया।

प्रश्न 18   हाल ही में खबरों में रही तमीरापानी नदी (Tamirapani River) किस राज्य में स्थित है -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) राजस्थान
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
तमीरापानी नदी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में पश्चिमी घाट की पोथिगई पहाड़ियों से निकलती है। बेंगलुरु बेस्ड Ashoka Trust for Research and the Environment (ATREE) के शोधकर्ताओं ने ‘TamiraSES’ परियोजना के तहत तमीरापानी नदी के जीर्णोद्धार की पहल की।

प्रश्न 19   इंटरनेशनल सिविल एवियेशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) ने हाल ही में किसके साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है -
 (अ) इंटरनेशनल सोलर अलायंस
 (ब) यूनिसेफ
 (स) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
 (द) यूनेस्को

उत्तर : इंटरनेशनल सोलर अलायंस
व्याख्या :
इंटरनेशनल सोलर अलायंस और अंतर्राष्ट्रीय सिविल एवियेशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। मॉन्ट्रियाल में आयोजित ICAO के 42वें सत्र से अलग इस पर हस्ताक्षर किये गये। यह हस्ताक्षर भारत के नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, फ्रांस के यातायात मंत्री मीशियो क्लेमेंट ब्यून, ICAO परिषद के अध्यक्ष सल्वोटोर साशीतानो की उपस्थिति में किये गया। भारत ने 2022 तक 175 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने तथा 2030 तक उत्सर्जन गहनता में 33-35 प्रतिशत तक की कटौती करने का लक्ष्य तय किया है।

प्रश्न 20   विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है -
 (अ) 27 सितंबर
 (ब) 28 सितंबर
 (स) 29 सितंबर
 (द) 26 सितंबर

उत्तर : 28 सितंबर
व्याख्या :
विश्व रेबीज दिवस प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस रेबीज वैक्सीन के आविष्कारक, लुई पाश्चर को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य रेबीज के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाना, इसकी रोकथाम के बारे में उपाय सुझाना और इस बीमारी के खिलाफ दुनिया की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। विश्व रेबीज दिवस 2022 का थीम 'रेबीज: वन हेल्थ जीरो डेथ' (Rabies: One Health, Zero Deaths) है।

page no.(2/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.