Blood Relations
प्रश्न 11 A, B की बहन है। C, B की माता है। D, C का पिता है E, D की माता है। A किस प्रकार D से संबंधित है -
(अ) पौत्री
(ब) पुत्री
(स) दादी
(द) दादा
प्रश्न 12 A, B, C, D, E और F एक परिवार के छः सदस्य हैं। B का/की पति/पत्नि है। E की माता F है और F की पुत्री D है। E, A का बच्चा/बच्ची है और C का पुत्र A है। इस परिवार में दो दंपती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है -
(अ) B, E का दादा है।
(ब) B, E की दादी है।
(स) C, A की माता है।
(द) E, B की/ का पोत्र/ पौत्री है।
प्रश्न 13 यदि P * Q का अर्थ है P, Q का भाई है, P ÷ Q का अर्थ है P, Q का बेटा है एवं P + Q का अर्थ है P, Q की बहन है, तो P, Q का भांजा है, को कैसे व्यक्त किया जा सकता है -
(अ) P*R÷Q
(ब) P+R*Q÷R
(स) P÷R*P+R
(द) P÷R+Q
प्रश्न 14 आपके पिताजी के साले की माँ से आपका क्या रिश्ता होगा -
(अ) मामी
(ब) नानी
(स) मौसी
(द) बहन
प्रश्न 15 सुमित की तस्वीर की ओर इंगित करते हुए मीना ने कहा ‘इसके भाई का पिता मेरे दादाजी का इकलौता पुत्र है’, तो बताइये कि सुमित से मीना का क्या सम्बन्ध है -
(अ) बहन
(ब) मां
(स) चाची
(द) पुत्री
प्रश्न 16 रेशमा, शान की एकमात्र अविवाहित बहन की भाभी है। महविश शान की माँ है और नावेद की पत्नी है। शानू, नावेद का इकलौता पुत्र है। रेशमा का शानू से क्या सम्बन्ध है-
(अ) बहू
(ब) माँ
(स) बहन
(द) पत्नी
प्रश्न 17 X # Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की पत्नी है,
X % Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की पिता है,
X & Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की पुत्री है,
X @ Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की माँ है,
M @ N & O% P # Q, स्थिति के आधार पर M का Q से क्या सम्बन्ध है -
(अ) पत्नी
(ब) सास
(स) बहन
(द) माँ
प्रश्न 18 फैजा, राहिल की भाभी और साद की माँ है। साद, अनस की माँ का इकलौता नाती है। फैज़ा का अनस के पिता से क्या संबंध है?
(अ) भाभी
(ब) माँ
(स) बहन
(द) पत्नी
प्रश्न 19 तस्वीर में एक महिला की ओर इशारा करते हुए शुचि ने आस्था को बताया, “उसके पिता तुम्हारी माँ के इकलौते पुत्र हैं।” तस्वीर में दिख रही महिला से आस्था का क्या संबंध है -
(अ) बेटी
(ब) भतीजी
(स) बुआ
(द) बहन
प्रश्न 20 यदि ‘M @ N’ का अर्थ है, ‘M, N का पुत्र है।’
‘M * N’ का अर्थ है, ‘N, M की बहन है।’
‘M / N’ का अर्थ है, ‘M, N के पिता है।’
‘M $ N’ का अर्थ है, ‘N, M का भाई है।’
निम्नलिखित समीकरण में A का E से क्या संबंध है -
A @ B $ C/D * E
(अ) भाई
(ब) चचेरा भाई
(स) पिता
(द) चाचा
page no.(2/14)