Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान लोक सेवा आयोग

प्रश्न 1   राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त होते हैं।
(ii) आयोग के अध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य केवल राष्ट्रपति की आज्ञा से अपने पद से हटाए जा सकते हैं।

 (अ) न तो (i) न ही (ii) सही है।
 (ब) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
 (स) केवल (ii) सही है।
 (द) केवल (i) सही है ।

उत्तर : (i) व (ii) दोनों सही हैं।
व्याख्या :
RPSC में राज्यपाल द्वारा नियुक्त अध्यक्ष और अन्य सदस्य होते हैं। कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो।अनुच्छेद 317 निष्कासन और निलंबन से संबंधित है। हालांकि एक SPSC (RPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है, उन्हें केवल राष्ट्रपति द्वारा ही हटाया जा सकता है (और राज्यपाल द्वारा नहीं)। राष्ट्रपति उन्हें हटा सकता है उसी आधार पर और उसी तरह से जैसे वह UPSC के अध्यक्ष या सदस्य को हटा सकता है।

प्रश्न 2   राजस्थान लोक सेवा आयोग के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है / हैं ? नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
A. राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश 20 अगस्त, 1949 को प्रभाव में आया।
B. राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना 22 दिसम्बर, 1949 को हुई थी ।
C. जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में लोक सेवा आयोग 16 अगस्त, 1949 को समाप्त कर दिये गये।
कूट:

 (अ) केवल A सही है ।
 (ब) केवल A और B सही हैं।
 (स) केवल B और C सही हैं।
 (द) A, B और C सही हैं।

उत्तर : A, B और C सही हैं।

प्रश्न 3   आरपीएससी (RPSC) के निम्नलिखित अध्यक्षों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:
A. डॉ. बी. एल. रावत
B. डॉ. दीन दयाल
C. राम सिंह चौहान
D. डॉ. एस. एस. टाक
सही विकल्प का चयन करें:

 (अ) BDCA
 (ब) ACBD
 (स) CADB
 (द) DBAC

उत्तर : ACBD

प्रश्न 4   2022 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्वीकृत संख्या (अध्यक्ष सहित) कितनी है -
 (अ) आठ
 (ब) इनमें से कोई नहीं
 (स) छह
 (द) सात

उत्तर : आठ

प्रश्न 5   राज्य लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों और सदस्यों की सेवा शर्तों को विनियमित करने की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है -
 (अ) अनुच्छेद 240
 (ब) अनुच्छेद 318
 (स) अनुच्छेद 400
 (द) अनुच्छेद 523 सी

उत्तर : अनुच्छेद 318
व्याख्या :
संविधान के अनुच्छेद 318 में राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों और कर्मचारियों की सेवा की शर्तों के बारे में नियम बनाने की शक्ति है। संविधान के भाग XIV में अनुच्छेद 315 से अनुच्छेद 323 के तहत SPSC की संरचना, उसके सदस्यों की नियुक्ति और निष्कासन तथा SPSC की शक्तियों और कार्यों के बारे में प्रावधान किये गए हैं।

प्रश्न 6   राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों का एकल कार्यकाल कितना होता है -
 (अ) 5 साल या 62 साल की उम्र
 (ब) 6 साल या 62 साल की उम्र
 (स) 5 साल या 65 साल की उम्र
 (द) 6 साल या 65 साल की उम्र

उत्तर : 6 साल या 62 साल की उम्र

प्रश्न 7   राजस्थान लोक सेवा आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री एस. सी. त्रिपाठी की नियुक्ति, 1952 में अध्यक्ष के रूप में की गई।
II. आयोग के कार्यों को नियमित करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) नियम, 1951 एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग (कार्यों की सीमा) नियम, 1951 पारित किए गये।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है -

 (अ) कथन I एवं II दोनों असत्य हैं।
 (ब) केवल कथन I सत्य है ।
 (स) केवल कथन II सत्य है।
 (द) कथन I एवं II दोनों सत्य हैं।

उत्तर : कथन I एवं II दोनों असत्य हैं।

प्रश्न 8   राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल है -
 (अ) 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
 (ब) 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
 (स) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
 (द) 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।

उत्तर : 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।

प्रश्न 9   राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
 (अ) प्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे।
 (ब) राजस्थान के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से केवल तीन प्रांत - जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।
 (स) राजस्थान लोक सेवा आयोग 22 दिसम्बर, 1949 से प्रभाव में आया।
 (द) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 234, 315 से 323 तक लोक सेवा आयोगों के विभिन्न कार्यों और शक्तियों से संबंधित हैं।

उत्तर : प्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे।

प्रश्न 10   राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है -
 (अ) राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य आयोग के अध्यक्ष को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।
 (ब) अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों की नियुक्तिभारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
 (स) राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों में से यथाशक्य निकटतम एक-तिहाई ऐसे व्यक्ति होंगे जो अपनी-अपनी नियुक्ति की तारीख पर भारत सरकार अथवा राजस्थान सरकार के अधीन कम से कम दस वर्ष तक पद धारण कर चुके हैं।
 (द) राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, अपना पद धारण करेगा।

उत्तर : राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, अपना पद धारण करेगा।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.