November 2022 Current Affairs
- प्रश्न 1 हाल ही मे (नवंबर 2022 में) किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा हर घर गंगाजल परियोजना का शुभारंभ किया गया -
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) उत्तराखंड
- (स) बिहार
- (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : बिहार
व्याख्या :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में हर घर गंगाजल परियोजना का शुभारंभ किया। यह राज्य के सूखे क्षेत्रों में नल से गंगा जल उपलब्ध कराने की एक अनूठी और महत्वाकांक्षी पहल है।
- प्रश्न 2 हाल ही मे (नवंबर 2022 में) किस राज्य सरकार द्वारा क्लीन-ए- थॉन का आयोजन किया गया -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) कर्नाटक
- (स) तमिलनाडु
- (द) गोवा
उत्तर : गोवा
व्याख्या :
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), 2022 के अंतिम दिन की शुरुआत मीरामार बीच पर सफाई अभियान के साथ हुई। गोवा सरकार के सहयोग से दिव्यज फाउंडेशन और भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्लीन-ए-थॉन हमारे आसपास स्वच्छता संबंधी मूल्यों को स्थापित करने की एक पहल है।
- प्रश्न 3 7वें वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का थीम क्या है -
-
- (अ) प्रौद्योगिकी की भू-राजनीति
- (ब) प्रौद्योगिकी के लिए आज के विचार
- (स) प्रौद्योगिकी और इसका भू-राजनीतिक महत्व
- (द) प्रौद्योगिकी और वर्तमान समय में इसका प्रभाव
उत्तर : प्रौद्योगिकी की भू-राजनीति
व्याख्या :
7वें वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ। वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (GTS) भारत की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय इस सम्मेलन में प्रतिनिधि भौतिक और वर्चुअल दोनों तरीकों से भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय और कार्नेगी इंडिया की मेज़बानी में भू-प्रौद्योगिकी पर होने वाला यह भारत का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘प्रौद्योगिकी की भू-राजनीति’ है।
- प्रश्न 4 हाल ही मे (नवंबर 2022 में) भारत सरकार ने किस पद के लिए विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ाया है -
-
- (अ) अमेरिका में भारतीय राजदूत
- (ब) विदेश सचिव
- (स) संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि
- (द) विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता और संयुक्त सचिव
उत्तर : विदेश सचिव
व्याख्या :
सरकार ने विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी का कार्यकाल इस वर्ष 31 दिसम्बर को समाप्त हो रहा था। वे 30 अप्रैल 2024 या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
- प्रश्न 5 किस कंपनी ने श्रीहरिकोटा में भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्चपैड विकसित किया है -
-
- (अ) स्काईरूट एयरोस्पेस लिमिटेड
- (ब) ध्रुव अंतरिक्ष
- (स) बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस
- (द) अग्निकुल कॉसमॉस
उत्तर : अग्निकुल कॉसमॉस
व्याख्या :
श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में इसरो परिसर के भीतर भारत का पहला निजी लॉन्चपैड और मिशन नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है। लॉन्चपैड को चेन्नई स्थित स्पेस-टेक स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा डिजाइन और संचालित किया गया है।
- प्रश्न 6 दुनिया का पहला नेज़ल कोविड वैक्सीन ‘iNCOVACC’ किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है -
-
- (अ) सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
- (ब) जॉनसन एंड जॉनसन
- (स) भारत बायोटेक
- (द) फाइजर
उत्तर : भारत बायोटेक
व्याख्या :
भारत बायोटेक ने दुनिया का पहला नेजल कोविड वैक्सीन ‘iNCOVACC’ विकसित किया है। ‘iNCOVACC’ को भारतीय औषधि महानियंत्रक ने कोविड बूस्टर खुराक के रूप में स्वीकृति दे दी है।
- प्रश्न 7 किस राज्य के बिजली बोर्ड ने हाल ही में (नवंबर 2022 में) ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए ई-मोबिलिटी ऐप विकसित किया है -
-
- (अ) तमिलनाडु
- (ब) कर्नाटक
- (स) आंध्र प्रदेश
- (द) केरल
उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल राज्य विद्युत बोर्ड (KSEB) ने ‘केरल ई-मोबिलिटी ऐप’ (KeMapp) नाम से एक मोबाइल ऐप विकसित किया है, जो ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों की सेवाओं तक पहुँचने के लिए एक सामान्य मंच के रूप में काम करेगा।
- प्रश्न 8 हाल ही में (नवंबर 2022 में)टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL)द्वारा 6,000-7,000 करोड़ रुपये में किस कंपनी का अधिग्रहण किया गया था?
-
- (अ) रेड बुल इंडिया
- (ब) डाबर इंडिया
- (स) बिसलेरी
- (द) ओरिएंट बेवरेज लिमिटेड
उत्तर : बिसलेरी
व्याख्या :
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड पेयजल कंपनी बिसलेरी का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।
- प्रश्न 9 हाल ही में (नवंबर 2022 में) किसे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में पदोन्नत किया गया है -
-
- (अ) निहाल चंद शर्मा
- (ब) वर्षा जोशी
- (स) दिलीप रथ
- (द) मीनेश C शाह
उत्तर : मीनेश C शाह
व्याख्या :
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के निदेशक मंडल ने NDDB के कार्यवाहक अध्यक्ष मीनेश C शाह को कार्यकारी निदेशक से प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में पदोन्नत किया है।
- प्रश्न 10 नवंबर 2022 में, कासिम-जोमार्ट केमेलुली टोकायव को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था -
-
- (अ) तुर्कमेनिस्तान
- (ब) कजाकिस्तान
- (स) उज्बेकिस्तान
- (द) ताजिकिस्तान
उत्तर : कजाकिस्तान
व्याख्या :
कासिम-जोमार्ट केमेलुली टोकायव को कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया।
page no.(1/53)